इतिहास

आज का इतिहास 19 मई
18-May-2021 9:00 PM
आज का इतिहास 19 मई

नीलम संजीव रेड्डी

  • 1959 - दो परमाणु रिएक्टरों वाली पहली पनडुब्बी बनी जिसका नाम ट्राइटन था।
  • 1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में बाल्कान डिफ्य़ूजो नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
  • 2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
  • 2001 - इस्रायल का फिलीस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
  • 2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
  • 2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
  • 2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
  • 2008 -  परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुन: शुरू हुआ। विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया। 
  • 2010-  भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया।  बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी जि़ला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई। 
  • 1913 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ। 
  • 1934 - जाने-माने लेखक रस्किन बांड का जन्म हुआ। 
  • 1938 - जाने माने अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ। 
  • 1904 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ। 
  • 1979 - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ। 
  • 1869-  आयरिश वनस्पति विज्ञानी हेनरी होरैटियो डिक्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन जॉली के साथ मिलकर ट्रान्सपिरेशन पर काम किया और पेड़ों में पानी के परिवहन का तरीका समझाया और इसका सिद्धांत दिया। (निधन- 20 दिसम्बर 1953)
  • 1914- ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ  मैक्स फर्डिनैण्ड पेट्रूज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-किरण विवर्तन द्वारा हीमोग्लोबिन की संरचना मालूम की, जिसके लिए उन्हें 1962 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1944 -ब्रिटेन के मानवविज्ञानी गॉडफ्रे विल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने अफ्रीका में सामाजिक परिवर्तन के बारे में बताया। ज़ाम्बिया में रोड्स लिविंगस्टोन संस्थान के पहले निदेशक थे। उनका मत था कि अफ्रीका की समस्याएं उपनिवेशवाद से उपजी हैं, तथा इन सामाजिक विषमताओं का कारण औद्योगिकीकरण तथा मज़दूरों का पलायन है। (जन्म-1908)
  • 1942-आयरिश भौतिकशास्त्री  सर जोजफ़ लॉर्मर का निधन हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा स्पेक्ट्रम लाइन के टूटने को स्पष्ट किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news