इतिहास

आज का इतिहास 26 मई
25-May-2021 10:29 PM
आज का इतिहास 26 मई
  • 1872 -अमेरिका के थॉमस जे. मार्टिन द्वारा आग बुझाने वाले उपकरण का पेटेन्ट कराया गया।
  • 1981 -सत्य पाल असीजा पहले व्यक्ति थे जिन्हें कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
  • 2006 - विज्ञान जगत में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
  • 2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।  मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया। कान फि़ल्म महोत्सव में फ्ऱांसीसी फि़ल्म द क्लास एंतरे लेसमुर्स को सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का पाल्मे डी केयर पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया। 
  • 1983 -बीजिंग ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक  जीतने वाले  सुशील कुमार पहलवान का जन्म हुआ। 
  • 1876-अमेरिकी मनोवैज्ञानिक  रॉबर्ट मियन्र्स यैर्केस का जन्म हुआ,  जिन्होंने पशु मनोविज्ञान पर कार्य किया। उन्होंने अपनी पुस्तक द डांसिंग माउस (1908) में उन्होंने मनोविज्ञान के प्रयोगों में चूहों को उपयोगी बताया। (निधन-3 फरवरी 1956) 
  • 1999 -अमेरिकी रसायन इंजीनियर  वैल्डो सेमन का निधन हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. का आविष्कार किया। सन् 1926 में उन्होंने बताया कि किस तरह कठोर पॉलीविनाइल क्लोराइड को लचीला किया जा सकता है। (जन्म-10 सितम्बर 1898)
  • 1922- बेल्जियम के औद्योगिक रसायनज्ञ  अर्नेस्ट सॉल्वे का निधन हुआ, जिन्होंने सोडियम कार्बोनेट का उत्पादन करने का तरीका बनाया जिसे सॉल्वे प्रक्रिया कहते हैं। इसका उपयोग कांच, साबुन आदि उद्योग में होता है।  (जन्म-16 अप्रैल 1838)
  • 1749-फ्रांस के खगोलशास्त्री और गणितज्ञ साइमन लैपरस का जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रमा सितारों और ग्रहों की चाल तथा समुद्र में आने वाले ज्वार भाटे के बारे में व्यापक अध्ययन किया। उनकी अधिक ख्याति विशेषकर उनके उस विचार के कारण है जो उन्होंने सौरमंडल के अस्तित्व में आने के बारे में पेश किया है। उन्होंने इसी प्रकार भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में भी इलेक्ट्रोमिनिटिज्म के आरंभिक क़ानूनों का पता लगाया। उनकी कई रचनाएं अब भी सुरक्षित हैं जिनमें कुछ के नामों का अनुवाद है सौरमंडल का प्रदर्शन, आकाश मेकैनिज़्म आदि।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news