इतिहास

आज का इतिहास 9 जुलाई
08-Jul-2021 8:24 PM
आज का इतिहास 9 जुलाई
  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जुलाई वर्ष का 190 वां (लीप वर्ष में यह 191 वां) दिन है। साल में अभी और 175 दिन शेष हैं।
  • 1957- एक नए तत्व नोबेलियम संख्या 102 की खोज की घोषणा की गई।
  • 1979- वोयेजर 2 ज्युपिटर की ओर गया।
  • 2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 2001- भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
  • 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लडऩे हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • 1925 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1938 - भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1930 -फि़ल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक  के. बालाचंदर का जन्म हुआ। 
  • 1894- वैज्ञानिक पर्सी स्पेन्सर का जन्म हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव ओवेन का आविष्कार किया। फिर उन्होंने माइक्रोवेव ओवेन में खाना बनाने पर अनुसंधान किया और पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवेन रेस्त्रा के लिए बना।  (निधन-7 सितम्बर 1970)
  • 1766 -एक अमेरिकी अन्वेषक जैकब पर्किन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च दाब की भाप मशीन का निर्माण किया तथा फ्रांसीसी सरकार के लिए उन्होंने 1827-28 में भाप की बंदूक का निर्माण किया। 1834 में उन्हें रेफ्रिजरेटर के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। (निधन-30 जुलाई 1849)
  • 1932- वैज्ञानिक किंग कैम्प जिलेट का निधन हुआ, जिन्होंने ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज की। अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (जन्म-5 जनवरी 1855)
  • 1856-इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद्  काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि समान तापमान और दाब में सभी पर्फैक्ट गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। जिसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है। (जन्म-9 अगस्त 1776)।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news