इतिहास

आज का इतिहास 10 जुलाई
09-Jul-2021 9:30 PM
आज का इतिहास 10 जुलाई
  • 1962-स्वीडन के इंजीनियर नील्स बॉह्लेन के नाम सीट बेल्ट के आविष्कार के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1993-न्यूयॉर्क में पहली बार पुलिस रेडियो प्रणाली की शुरुआत हुई।
  • 1995 - म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक आंग सान सू की लगभग 6 वर्षों के बाद नजऱबंदी से मुक्त की गई।
  • 1997 - फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय  समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
  • 2001 - श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
  • 2005 - अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
  • 2007 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
  • 2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को  बेस्ट ऑफ़ बुकर  पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1950 -- भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ। 
  • 1956 - भारतीय अभिनेता आलोक नाथ।
  • 1949 - भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ। 
  • 1856 -सर्बियाई-अमेरिकी अनुसंधानकर्ता  निकोला टेस्ला का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1883 में पहली प्रत्यावर्ती धारा-प्रेरित मोटर की रूपरेखा तैयार की, तथा उसका निर्माण किया। (निधन-7 जनवरी 1943)
  • 1920- अमेरिकी भौतिकशास्त्री  ओवेन चैम्बरलैन का जन्म हुआ, जिन्हें सन् 1959 में एमिलियो सैग्रे के साथ मिलकर ऐंटीप्रोटॉन की खोज की, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1910 -जर्मन खगोलशास्त्री जोहान गॉट्फ्राइड गैले का निधन हुआ, जो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 23 सितम्बर 1846 में पहली बार नेप्च्यून ग्रह को खोजा। उन्होंने तीन धूमकेतुओं की खोज की। (जन्म-9 जून 1812)
  • 1933-अमेरिकी भौतिकशास्त्री हैरॉल्ड डी फॉरेस्ट अर्नॉल्ड का निधन हुआ,  जिनके अनुसंधान दूर संचार तथा रेडियो संचार के विकास में सहायक थे। (जन्म-3 सितम्बर 1883)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news