इतिहास

आज का इतिहास 24 जुलाई
23-Jul-2021 10:02 PM
आज का इतिहास 24 जुलाई
  • 1911- हाइरैम बिंघम ने अमेरिका की इंका सभ्यता के विलुप्त शहर विल्कापैम्पा की खोज की, जिसे आज माचू पिच्चू के नाम से जानते हैं।
  • 1938 -नेस्ले कंपनी ने नेस्कैफे नाम से इन्स्टैण्ट कॉफी स्विटजऱलैण्ड में बेचना शुरू किया।
  • 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा  का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
  • 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
  • 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
  • 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
  • 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
  • 2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
  • 1937 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
  • 1985 - प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।
  • 1911 - प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
  • 1980 -  भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।
  • 1886- ंग्रेज़ रसायनज्ञ और खगोलशास्त्री सर विलियम डी विवेलेस्ली का जन्म हुआ,  जिन्होंने रंगीन फोटोग्राफी तथा रंग-दर्शन का अन्वेषण किया। (निधन-3 दिसम्बर 1920)
  • 1974 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  सर जेम्स चैड्विक का निधन हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर काफी काम किया। (जन्म-20 अक्टूबर 1891)
  • 1951- अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस  का निधन हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गास्टेरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता है। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने कार्यों द्वारा नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। (जन्म-2 जनवरी 1872)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news