इतिहास
आज का इतिहास 3 अगस्त
02-Aug-2021 9:55 PM
- 1921- पहली बार पायलट जॉन ए. मैकरैडी ने वायुयान से कीटनाशक का छिडक़ाव किया।
- 1926- पहली ट्रैफिक लाइट ब्रिटेन में लगी।
- 2000 - ब्रिटेन की क्वीन मदर द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
- 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
- 1846 - खड़ी बोली के महत्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
- 1890 - भारत के प्रसिद्ध क्रांंतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ।
- 1916 -भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का जन्म हुआ।
- 1956 - भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म हुआ।
- 1915 अमेरिकी जैवभौतकविद् डोनाल्ड रेडफील्ड ग्रिफिन का जन्म हुआ, जो जानवरों के व्यवहार पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-7 नवम्बर 2003)
- 1875- अमेरिकी चिकित्सक रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का जन्म हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रुथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (निधन-15 जुलाई 1930)
- 1969-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी लिबी हेन्रीटा हाइमन का निधन हुआ, जिन्होंने दो प्रयोगशाला नियमावलियां लिखीं, तथा छह खण्डों की इन्वर्टीब्रेट्स (1940-67) पुस्तक लिखी। (जन्म 6 दिसम्बर 1888)
- 1792-अंग्रेज़ उद्योगपति और कपड़ा उद्योग में पॉवरलूम मशीनों के आविष्कारक सर रिचर्ड आर्कराइट का निधन हुआ। उनके इस उत्पादन से कपड़े का उत्पादन बढ़ा। (जन्म 23 दिसम्बर 1732)।