इतिहास

आज का इतिहास 12 अगस्त
11-Aug-2021 9:59 PM
आज का इतिहास 12 अगस्त
  • 1981 - आई.बी.एम. कंम्पनी ने बाजार में पी.सी. (पर्सनल कम्प्यूटर) उतारा।
  • 1992 - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
  • 2004 - फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
  • 2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
  • 2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
  • 1914 - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन  का जन्म हुआ।
  • 1919 - भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ।
  • 1887 - ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री  इर्विन श्रोएडिन्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (निधन-4 जनवरी 1961)
  • 1759 -अंग्रेज़ बाग़वान  थॉमस ऐन्ड्रिव नाइट का जन्म हुआ, जिन्होंने वैज्ञानिक विधि द्वारा फलों को उगाने, तथा प्रायोगिक बाग़वानी के विकास में योगदान दिया। (निधन-11 मई 1838)
  • 2004-अंग्रेज़ इलेक्ट्रिक इंजीनियर  सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का निधन हुआ, जिसे सी.ए.टी. (कम्प्यूटेड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान अथवा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-28 अगस्त 1919)
  • 1989-ऐंग्लो-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक  विलियम बी. शोकले का निधन हुआ, जिन्हें ट्रान्जि़स्टर के आविष्कार के लिए जॉन बार्डीन और वाल्टर एच. ब्रैटेन के साथ 1956 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 फरवरी 1910)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व युवा दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news