इतिहास

आज का इतिहास 19 अगस्त
18-Aug-2021 9:41 PM
आज का इतिहास 19 अगस्त

हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

  • 1947- विटामिन-ए के संश्लेषण के लिए डच रसायनज्ञ जोजफ़ फर्डीनैंड ने नया तरीका खोजा।
  • 1960- व्यावसायिक रूप से पहले परमाणु ऊर्जा संयन्त्र, तथा अमेरिका के तीसरे संयन्त्र ने कार्य करना शुरू किया।
  • 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकड़ी को खदेड़ा गया।
  • 1998 - सूडान एवं अफग़़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सं.रा. अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
  • 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
  • 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
  • 2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
  • 2006 - इस्रायल ने फिलीस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
  • 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
  • 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
  • 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नौसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
  • 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ।  निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता
  • 1871 - अमेरिका के प्राथमिक विमान चालक   ओर्विल राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाइ विल्बर राइट के साथ मिलकर 17 दिसम्बर 1903 पहले ऊर्जावान विमान फ्लायर का निर्माण किया। जो निरंतर, नियंत्रित उड़ान करने में सक्षम था। जिसमें उन्होंने पहली उड़ान 12 सेकेन्ड के लिए की, फिर उन्होंने अपनी तकनीक को और विकसित किया।  1905 में फ्लायर तृतीय से और लम्बी उड़ानें भरीं। (निधन-30 जनवरी 1948)
  • 1830- जर्मन रसायनज्ञ  लोथर मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में पीरियॉडिक लॉ दिया। मेंडलीव से अलग लगभग उसी समय (1869) में।  (निधन- 12 अप्रैल 1895)
  • 1662- फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री   ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ,  जिन्होंने प्रायिकता (प्रोबैबिलिटी) के आधुनिक सिद्धान्त की नींव रखी। जलगतिकी में उन्होंने पास्कल के नियम दिए, तथा प्रथम कैल्कुलेटर की खोज की।(जन्म-19 जून 1623)
  • 1994-  भौतिकशास्त्री, रसायनज्ञ तथा सुप्रसिद्ध लेखक  लाइनस पॉलिंग का निधन हुआ, उन्होंने विटामिन-सी के लाभ बताए, तथा विश्व शान्ति के प्रयासों पर बल दिया।  (जन्म- 28 फरवरी 1901)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news