इतिहास
इतिहास में आज 19 सितंबर
19-Sep-2021 9:11 AM
- 1848-बॉण्ड (अमेरिका) और लैसेल (इंग्लैण्ड ) ने हाइपेरियन नामक शनि के चन्द्रमा की खोज की।
- 1988 -इजऱायल ने अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा।
- 1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
- 1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
- 1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
- 2002 - इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फिलीस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
- 2006 - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम संबंधी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आईएमएफ़ से सहयोग का वायदा किया।
- 2007 - साइबर वार की संभावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गए सलवा जुडूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
- 2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भडक़े दंगे की मामले की जांच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का पिटारा किया।
- 1936 -भारतीय संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का निधन हुआ।
- 1871 -जर्मन जन्तु विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का जन्म हुआ, जिन्होंने त्वचा विज्ञानी एरिक हॉफमैन के साथ सन् 1905 में सिफलिस बीमारी के कारक स्पायरोकीट, स्पायरोकीटा पैलिडा की खोज की। (निधन-22 जून 1906)
- 1864- जर्मन वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद् कार्ल एरिक कोरेन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने 1900 में एरिक शेरमैक वॉन सेसेनेग और ह्यूगो डी व्राइस से अलग स्वतंत्र रूप से मेंडल के नियम को फिर से प्रायोगिक रूप से विकसित किया। (निधन- 14 फरवरी 1933)
- 1968 -भौतिकशास्त्री चेस्टर एफ. कार्लसन का निधन हुआ, जिन्होंने 22 अक्टूबर 1938 में ज़ैरोग्राफी (फोटोकॉपी) की खोज की जिससे किसी भी पुस्तक या कार्यालयों के दस्तावेज़ों की हूबहू प्रतिलिपि निकलती थी। (जन्म 8 फरवरी 1906)
- 1818 -स्वीडन के वनस्पति विज्ञानी ओलोफ स्वार्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने वेस्टइंडीज़, जमैका, उत्तरी अमेरिका आदि जगहों पर कई तरह के पौधे एकत्र किए, तथा लौटने पर इन्होंने करीब 900 प्रजातियों को ढूंढ़ा तथा सन् 1797 से 1806 तक तीन अंकों में प्रकाशित पुस्तक फ्लोरा इण्डी ओक्सिडेन्टेलिस में लिखा। (जन्म 21 सितम्बर 1760)