इतिहास
इतिहास में आज 15 अक्टूबर
15-Oct-2021 10:06 AM
- 1878- थॉमस एडिसन ने न्यूयॉर्क शहर में एडिसन इलेक्ट्रिक लाइट कम्पनी की स्थापना की।
- 1923 - वर्ष का पांचवां उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
- 1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान भरी।
- 1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
- 1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 1998 - गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1999 - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले डी.एफ़.-41 आईसीबीएम नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
- 2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
- 2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक द हाइट टाइगर के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1542 - मुग़ल शासक अकबर का जन्म हुआ।
- 1931 - भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।
- 1961 - भारत के जाने-माने साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।
- 1921- अमेरिकी वैज्ञानिक सेमर बेन्जऱ का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1955 में विषाणु जीन की सम्पूर्ण संरचना बतायी तथा 1957 में उसे सिस्ट्रॉन नाम दिया।
- 1829- अमेरिकी खगोलशास्त्री ऐसाफ हॉल का जन्म हुआ, जिन्होंने मंगल के दो चन्द्रमा खोजे और उनका नामकरण फोबोस और डीमोस किया, तथा उनके कक्ष की भी गणना की। (निधन-22 नवम्बर 1907)
- 2000 -जर्मनी में जन्मे अमेरिकी जैवरसायनज्ञ कॉनरॉड ब्लॉक का निधन हुआ, जिन्हें कॉलेस्ट्रॉल और वसीय अम्ल के संश्लेषण के लिए फियोडोर लाइनेन के साथ 1964 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 21 जनवरी 1912)
- 1789 - वैज्ञानिक जॉन मॉर्गन का निधन हुआ, जो अमेरिका में चिकित्सा विज्ञान की शुरुआत करने वालों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने अमेरिका की आज़ादी की लड़ाई में सेना के सर्जन जनरल की भूमिका निभाई। (जन्म 10 जून 1735)
महत्वपूर्ण दिवस
* विश्व छड़ी दिवस
* विश्व ग्रामीण महिला दिवस