इतिहास

इतिहास में 18 अक्टूबर
17-Oct-2021 10:25 PM
इतिहास में 18 अक्टूबर
  • 1878 -ऐडिसन ने घरेलू इस्तेमाल के लिए बिजली मुहैया करायी।
  • 1962- अमेरिका के डॉ. जेम्स डी. वॉटसन तथा ब्रिटेन के फ्रान्सिस क्रिक और डॉ. मॉरिस विल्किन्स को डी.एन.ए. की डबल हेलिक्स आण्विक संरचना पर कार्य करने के लिए चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।
  • 1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
  • 2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
  • 2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
  • 2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ्ऱांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
  • 2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
  • 1920-  जर्मन भौतिकशास्त्री पैस्कुएल जॉर्डन  का जन्म हुआ जिन्होंने 1920 में मैक्स बॉर्न तथा हाइज़ेनबर्ग के साथ मैट्रिक्स मैथड की सहायता से क्वान्टम मैकेनिक्स पर काम किया।
  • 1859- इटली के पुरातत्वविज्ञानी  पाउलो ओर्सी का जन्म हुआ जिन्होंने सिसली तथा दक्षिणी इटली में उत्खनन किया और पुराऐतिहासिक काल के अवशेषों की खोज की। इन्होंने स्टेन्टिनेलो के नियोलिथिक बस्ती की खुदाई की।  (निधन-9 नवम्बर 1935)
  • 1931- अन्वेषक  थॉमस अल्वा ऐडिसन का निधन हुआ, जिन्होंने 1877 में पहले फोनोग्राफ की खोज की। इनके अनगिनत आविष्कारों के लिए ही इन्हें  मेन्लो पार्क का जादूगर  कहा जाता है। मेन्लो पार्क इनकी पहली प्रयोगशाला का नाम था।(जन्म 11 फरवरी 1847)
  • 1911-फ्रांसीसी मनोविज्ञानी  अल्फ्रेड बिनेट का निधन हुआ, जो मस्तिष्क की बुद्धिमता-परीक्षण पर काम करने वालों में अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने बाकी मनोविज्ञानियों से अलग मानसिक रोगों पर अध्ययन करने की जगह सामान्य और स्वस्थ मस्तिष्क पर काम किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news