इतिहास
इतिहास में 22 अक्टूबर
21-Oct-2021 9:07 PM
- 1494- इतालवी नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलम्बस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की। कोलम्बस ने अपनी पहली खोजी यात्रा में, अमरीका महाद्वीप की खोज की।
- 1797- ऐन्ड्री-जैकस गारनेरिन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
- 1918 -प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ ही आरंभ हो गया। यह युद्ध फ़्लान्डर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यह इसी नाम के एक क्षेत्र में लड़ा गया। इस युद्ध में पहले तो जर्मन सेना ने डट कर मुक़ाबला किया किंतु अंतत: संयुक्त सेना की विजय हुई। इस प्रकार नवंबर 1918 में जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
- 1938-चेस्टर एफ. कार्लसन द्वारा ज़ेरोग्राफी प्रदर्शित की गई।
- 1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की गई।
- 1975 - वीनस-9 अंतरिक्ष यान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
- 2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
- 2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
- 2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
- 1873 - हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
- 1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म हुआ।
- 1937 - प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फि़ल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ।
- 1896 -जैव रसायनज्ञ चाल्र्स ग्लेन किंग का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिन-सी की खोज की, जो स्कर्वी और कुपोषण की रोकथाम में मददगार है। नींबू के रस पर लगातार बरसों तक कोशिश करते हुए वह 1932 में विटामिन-सी अलग करने में सफल हुए। (निधन-24 जनवरी 1988)
- 1881 - अमेरिकी भौतिकविद् क्लिंटन जोजफ़ डेविसन का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के जॉर्ज पी. थॉमसन के साथ यह मालूम किया कि इलेक्ट्रॉन भी प्रकाश तरंगों की तरह विवर्तित होते हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 1937 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 फरवरी 1958)
- 1815- अमेरिकी लौह विशेषज्ञ और अन्वेषक ओज़ील विल्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने कृषि-उपकरण, घरेलू बर्तन आदि ज़रूरी उपकरण बनाए। (जन्म 30 जनवरी 1744)
- 1871 - स्कॉटलैण्ड के भूगर्भशास्त्री सर रॉड्रिक मर्किसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूगर्भशास्त्र के वर्गीकरण में साइलरियन समय को विभाजित किया। (जन्म 19 फरवरी 1792)