इतिहास

इतिहास में 25 अक्टूबर
24-Oct-2021 10:09 PM
इतिहास में 25 अक्टूबर
  • 1836- अमेरिका के अलोन्ज़ो ड्वाइट फिलिप्स को माचिस के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1882- हेनरिक हरमन रॉबर्ट कोख ने क्षय रोग के जीवाणु का पता लगाया।
  • 1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • 1955-टैप्पन द्वारा पहला घरेलू माइक्रोवेव ओवन बेचा गया।
  • 2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
  • 2005 - ईराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
  • 2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • 1983-  अमरीकी सेना ने करीबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर हमला कर दो हवाई अड्डों को अपने कब्ज़े में ले लिया था और कई क्यूबाई और सोवियत नागरिकों को गिऱफ़्तार कर लिया था।  
  • 1964- ब्रिटिश शासन से आज़ादी हासिल करने वाला ज़ांबिया नवां अफ्रीकी देश बन गया था।  
  • 2005 -साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन हुआ।  
  • 1980 - भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन हुआ।  
  • 1790 - स्कॉटिश मंत्री तथा स्टर्लिंग सायकिल इंजन के आविष्कारक रॉबर्ट स्टर्लिंग का जन्म हुआ । सन् 1843 तक उन्होंने उसे और विकसित किया और उसे 37 अश्वशक्ति तक पहुंचाया। (निधन- 6 जून 1878)
  • 1890 - अमेरिका के शुरुआती पायलटों में एक फ्लॉयड बेनेट का जन्म हुआ, , जिन्होंने 9 मई 1926 को अन्वेषक रिचर्ड ई. बिर्ड की उत्तरी धु्रव के ऊपर पहली सफल उड़ान में पायलट का कार्य किया। (निधन-25 अप्रैल 1928)
  • 1989-  अमेरिकी समुद्रविज्ञानी रिचर्ड हॉवेल फ्लेमिंग का निधन हुआ,  जिन्होंने समुद्री धाराओं, रसायन और जैवरसायन पर काम किया। इन्होंने समुद्रविज्ञान का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों में लगाया और परमाणु कचरे के समुद्र में निस्तारण का अध्ययन किया। (जन्म 21 सितम्बर 1909)
  • 1922-  जर्मन भ्रूण विज्ञानी/कोशिकाविज्ञानी आस्कर (विल्हेम आगस्ट) हर्टविग का निधन हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के केन्द्रक संचरण पर कार्य किया। (जन्म-21 अप्रैल 1849)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news