इतिहास

इतिहास में 28 अक्टूबर
28-Oct-2021 8:36 AM
इतिहास में 28 अक्टूबर
  • 1886 -न्यूयार्क में सुप्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का अनावरण किया गया।
  • 1971-ब्रिटेन अपना उपग्रह छोडऩे वाला छठा देश बन गया।
  • 1998 -इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नई रणनीति के साथ समाप्त।
  • 2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आए, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
  • 2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
  • 1492 -क्रिस्टोफर कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुंचीं और उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों का शोषण तथा प्राकृतिक स्रोतों की लूट-खसोट आरंभ कर दी। स्पेन की सरकार ने क्युबा पर अपना वर्चस्व सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र के रेड इंडियन्स का जनसंहार आरंभ कर दिया। इस देश की परिस्थितियों में बहुत से उतार-चढ़ाव आए और वर्ष 1898 में अमरीकी साम्राज्य ने, स्पेन का स्थान ले लिया। वर्ष 1902 ईसवी में क्यूबा को स्वतंत्रता मिली।
  • 2005 - चेकोस्लोवाकिया देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।  1980 के दशक में पूर्वी ब्लॉक पर सोवियत संघ के नियंत्रण के कमज़ोर हो जाने के बाद चेक और स्लाव जातियों ने स्वतंत्रता की मांग की और जुलाई 1992 में एक जनमत संग्रह में जनता ने इस देश को चेक और स्लोवाकिया दो देशों में विभाजित किए जाने के पक्ष में मत दिए जिसके बाद यह क्षेत्र दो देशों में विभाजित हो गया।
  • 1940 -इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।  इटली के आक्रमण का यूनान की जनता ने डटकर मुक़ाबला किया और उसे हरा दिया। पराजय के बाद इटली की सेनाएं यूनान के क्षेत्र से बाहर निकल गई।
  • 1867 -विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का जन्म हुआ। 
  • 2011 - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन हुआ। 
  • 1914 - ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ रिचर्ड लॉरेन्स मिलिंगटन सिंज जन्म हुआ, जिन्होंने 1952 में ए.जे.पी. मार्टिन के साथ पार्टीशन क्रोमैटोग्राफी के लिए खास कर के पेपर क्रोमैटोग्राफी के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-18 अगस्त 1994)
  • 2005- अमेरिकी रसायनज्ञ और भौतिकविद रिचर्ड एरेट स्मॉले  का निधन हुआ, जिन्हें नैनोटेक्नोलॉजी का जनक माना जाता है। इन्हें कार्बन-60 और फुलरीन की खोज के लिए रॉबर्ट एफ. कर्ल और सर हैरॉल्ड डब्ल्यू. क्रोटो के साथ 1985 में संयुक्त रूप से खोज के लिए 1996 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 6 जून 1943)
  • 2003-अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  मैरी मेयनार्ड डैली का निधन हुआ, जो रसायन विज्ञान में शोध कार्य करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला थीं। (जन्म-16 अप्रैल 1921)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news