इतिहास

इतिहास में 29 अक्टूबर
29-Oct-2021 9:34 AM
इतिहास में 29 अक्टूबर
  • 1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
  • 1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रांत की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
  • 1971- पहली बार हड्डियों के जोडऩे में विद्युत का इस्तेमाल किया गया।
  • 1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
  • 2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफऱ रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • 2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
  • 2005 - आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम  विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर ऊंगली उठाई गई।
  • 2005- तीन क्रमवार बम धमाकों ने भारत की राजधानी दिल्ली में 59 जानें ले लें थीं। भारत सरकार का मानना था कि इन धमाकों के पीछे भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिय भारत विरोधी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तोयबा का हाथ है।  हमले के चंद दिनों बाद पाकिस्तान स्थित एक चरमपंथी संगठन इस्लामिक इंकलाब महाज़ ने इन हमलों की जि़म्मेदारी ली थी।
  • 1999- ओड़ीसा में चक्रवात ने हज़ारों जानें लीं। 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली हवाओं के साथ आए तूफ़ान के रास्ते में जो कुछ भी पड़ा वो तहस नहस हो गया। इसी दिन साल 1999 में एक चक्रवात आया था जिसने पूर्वी भारत के इस तटीय प्रदेश को झिंझोड़ कर रख दिया था। बहुत सारे इलाकों का सडक़, रेल मार्गों से संपर्क कट गया। एक अनुमान के मुताबिक इस तूफ़ान की वजह से कऱीब दस हज़ार जानें गईं। 
  • 1923 - तुर्की में मुसतफ़ा कमाल पाशा के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ वे अतातुर्क के नाम से प्रसिद्ध हुए।
  • 1956 -ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया। मिस्र के राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर की ओर से स्वेज़ नहर के राष्ट्रीयकरण की घोषणा तथा यह जलमार्ग इस्राईली नौकाओं के लिए बंद कर दिए जाने के बाद यह आक्रमण हुआ।
  • 1925- ब्रिटिश गणितज्ञ क्लॉस फ्रेड्रिक रॉथ का जन्म हुआ,  जिन्हें 1958 में फील्ड मेडल दिया गया। उन्होंने मुख्य काम संख्या सिद्धांत (नम्बर थ्योरी) में किया।
  • 1784- अंग्रेज़-अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट हाउ का जन्म हुआ, जिन्हें प्रिन्टिंग प्रेस के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। (निधन-4 जनवरी 1833)
  • 1971-  स्वीडन के जैव रसायनज्ञ अर्न विल्हेम काउरिन टाइसेलियस  का निधन हुआ, जिन्हें इलेक्ट्रोफोरेसिस तथा प्रोटीन और कोलाइड को पृथक करने के नए तरीकों पर कार्य करने के लिए 1948 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 10 अगस्त 1902)
  • 1951 अमेरिकी खगोलशास्त्री  रॉबर्ट एटकेन का निधन हुआ, जो बाइनरी स्टार्स (युग्म तारों) पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुल 3 हजार से भी ज़्यादा ऐसे तारे खोजे। (जन्म 31 दिसम्बर 1864)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news