इतिहास

इतिहास में 3 नवंबर
03-Nov-2021 9:47 AM
 इतिहास में 3 नवंबर
  • 1814 -योरोपीय देशों के प्रमुखों की सहमति से वियना कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। वियना आस्ट्रिया की राजधानी है यह सम्मेलन फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के बाद योरोप के मानचित्र को पुन: तैयार करने हेतु आयोजित किया गया था।
  • 1902- पनामा को कोलम्बिया से स्वाधीनता मिली।
  • 1957-स्पुटनिक-2 पहली बार किसी प्राणी को लेकर अंतरिक्ष में गया जो लाइका नाम की कुतिया थी।े
  • 1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
  • 2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
  • 2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
  • 2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
  • 2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
  • 1933 -  नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन का जन्म हुआ।
  • 1897- अंग्रेज़ समुद्र विज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में समुद्र की गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (निधन-5 जून 1984)
  • 1749 - वैज्ञानिक डैनिएल रदरफोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने हवा के उस अंश का पता लगाया जो दहन में मदद नहीं करती। इसे आज हम नाइट्रोजन गैस के नाम से जानते हैं। (निधन-15 नवम्बर 1819)
  • 1844 -फ्रांस के प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री एडवर्ड ब्रिन्ली का जन्म हुआ।
  • 1896- जर्मन रसायनज्ञ यूजीन बाउमन का निधन हुआ, जिन्होंने यह पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि आयोडीन से परिपूर्ण होती है। इससे पहले इस तत्व का जीवों के शरीर में नहीं पता था, और 1896 में इन्होंने थायरॉइड सम्बन्धी बीमारियों के इलाज पर काम किया। (जन्म 12 दिसम्बर 1846)
  • 1933- फ्रांस के जीवाणु विज्ञानी ऐमील रॉक्स का निधन हुआ, जिन्होंने पाश्चर के साथ डिप्थीरिया पर कार्य किया और उसके विषाणु का पृथक्करण किया। (जन्म 17 दिसम्बर 1853)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news