इतिहास

इतिहास में 6 नवंबर
06-Nov-2021 9:57 AM
इतिहास में 6 नवंबर
  • 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
  • 1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1994 - अफग़़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफग़़ान शांति योजना स्वीकृत।
  • 1998 - सियाचिन में युद्ध विराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
  • 2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
  • 2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती  की घोषणा की।
  • 1813 -दक्षिणी अमरीका के विख्यात स्वतंत्रता संग्रामी साइमन बोलिवर ने अपने देश वेनेज़ोएला की स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्रता के लिए पहली लड़ाई को विजय में परिवर्तित किया।
  • 1860-अमरीका के दास प्रथा विरोधी अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति बने। उनके राष्ट्रपति काल में अमरीका में पृथकतावादी युद्ध आरंभ हो गए जिसने दास प्रथा के समर्थकों को पराजय का मुंह देखना पड़ा राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन ने औपचारिक रूप से दास प्रथा के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया था। 1865 में दास प्रथा के एक समर्थक ने उनकी हत्या कर दी।
  • 1937 -बेनीटो के नेतृत्व में इटली जर्मनी और जापान के द्विपक्षीय समझौते से जुड़ गय। इटली के इस कदम के बाद बिर्लन टोकिया रोम राजनैतिक और सैनिक केंद्र अस्तित्व में आया।
  • 1814- फ्रांसीसी आविष्कारक  ऐडॉल्फ सैक्स का इसी दिन बेल्जिमय में जन्म हुआ,  जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। इन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेंट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
  • 1638- स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ,  जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। उन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया।(निधन-अक्टूबर 1675)
  • 1976- अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
  • 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक  बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (जन्म 17 अगस्त 1699)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news