इतिहास

इतिहास में 15 नवंबर
15-Nov-2021 10:39 PM
इतिहास में 15 नवंबर
  • 1960- एल्केलाइन शुष्क सेल के लिए पी.ए. मार्सल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1904- किंग कैम्प जिलेट को ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ के आविष्कार के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
  • 2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
  • 2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
  • 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
  • 2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।  
  • 1875 - भिारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का निधन हुआ।
  • 1937 -हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
  • 1982 -सामाजिक कार्यकर्ता  विनोबा भाव का निधन हुआ।
  • 1874 - डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें केशिकानली के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-13 सितम्बर 1949)
  • 1888 -  नॉर्वे के अंतरिक्षविज्ञानी  एच. यू. स्वैरड्रप तथा समुद्र विज्ञानी हैरल्ड अर्लिक स्वैरड्रप का जन्म हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है। (निधन- 21 अगस्त 1957)
  • 1967 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ  ऐल्मेर मैकॉलम का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। जिन्होंने विटामिन-ए और बी की खोज की, तथा विटामिन-डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (जन्म 3 मार्च 1879)
  • 1919-फ्रांस में जन्में स्विस रसायनज्ञ  अल्फ्रेड वर्नर का निधन हुआ, जिन्होंने कोआर्डिनेशन यौगिकों पर बुनियादी अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1913 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने प्रदर्शित किया कि स्टीरियोकेमिस्ट्री सिर्फ कार्बनिक यौगिकों की विशेषता नहीं है अपितु वह सारे रसायन विज्ञान के लिए है। (जन्म 12 दिसम्बर 1866)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news