इतिहास

इतिहास में 2 दिसंबर
02-Dec-2021 11:17 AM
इतिहास में 2 दिसंबर
  • 1877-लुई पॉल कैलेटेट (1832-1913) ऑक्सीजन को तरल में रूपांतरित करने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
  • 1942- शिकागो में एनरिको फर्मी और उनके साथियों ने पहले कृत्रिम चेन रिएक्शन का प्रदर्शन किया।
  • 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फि़लिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
  • 2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफऱत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
  • 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
  • 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
  • 1937 -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
  • 1906-अमेरिकी इंजीनियर  पीटर कार्ल गोल्डमार्क का जन्म हुआ,  जिन्होंने कोलम्बिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम में काम करते हुए सन् 1936 पहले व्यावसायिक रंगीन टी.वी. का निर्माण किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1977)
  • 1761- फ्रांसीसी अन्वेषक  निकोलस लुई रॉबर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने निरंतर पेपर तैयार करने वाली मशीन का आविष्कार किया।  (निधन-8 अगस्त 1828)
  • 1995-  अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ मारिया टेल्केस का निधन हुआ, जो सौर ऊर्जा का पानी के आसवन तथा घरेलू जरूरतों में उसके इस्तेमाल करने की शुरूआत की।(जन्म 12 दिसम्बर 1900)
  • 1957- पोलैण्ड के एक न्यूरोफीजिय़ोलॉजिस्ट  मैनफ्रेड जे. सैकेल का निधन हुआ,  जिन्होंने स्किज़ोफ्रेनिया तथा अन्य मानसिक रोगियों के लिए 1927 में इंसुलिन-शॉक थेरेपी का आविष्कार किया। (जन्म-6 जून 1900)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news