इतिहास

इतिहास में 4 दिसंबर
04-Dec-2021 9:46 AM
इतिहास में 4 दिसंबर
  • 1894-जॉर्ज पार्कर के नाम फाउन्टेन पेन के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1899 -पहली बार टाइफाइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।
  • 1973 -पायोनियर-10 बृहस्पति ग्रह पर पहुंचा।
  • 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका के अडिय़ल रुख के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वल्र्ड 2004 चुना गया।
  • 2006 - फिलीपींस के एक गांव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
  • 1910 - भारत के आठवें राष्ट्रपति का रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ।
  • 1919 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्दर कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
  • 1908 -अमेरिकी जीवविज्ञानी  अल्फ्रैड डे हर्शे का जन्म हुआ, जिन्होंने मैक्स डेलब्रुक और सैल्वडोर ल्युरिया के साथ 1969 में शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार उन्हें जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज़) विषाणु पर अध्ययन करने के लिए मिला। यह 1956 का मशहूर ब्लेन्डर प्रयोग है।(निधन- 22 मई 1997)
  • 1858-अमेरिकी अन्वेषक और आविष्कारक  चेस्टर ग्रीनवुड का जन्म हुआ, जिन्होंने कानों के मफलर का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें 13 मार्च को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो इससे बचने के लिए उन्होंने बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद तो बस उनके मफलर की मांग बढ़ती गई। (निधन- 5 जुलाई 1937)
  • 1945-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी और आनुवांशिकविद्  थॉमस हन्ट मॉर्गन का निधन हुआ, जो अपने प्रायोगिक अनुसंधान के लिए सुप्रसिद्ध हैं। फलमक्खी पर किए अपने प्रयोग से उन्होंने आनुवांशिकता का गुणसूत्र सिद्धान्त प्रतिपादित किया।(जन्म 25 सितम्बर 1866)
  • 1893- ब्रिटिश भौतिकविद्  जॉन टिण्डल का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि आसमान नीला क्यों दिखाई देता है। इन्होंने दिप्तिमान ऊष्मा पर भी कार्य किया। टिण्डल काफी प्रसिद्ध व्याख्याता थे। (जन्म 2 अगस्त 1820)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news