इतिहास

इतिहास में 15 दिसंबर
15-Dec-2021 9:11 AM
इतिहास में 15 दिसंबर
  • 1516 -दक्षिणी अमरीका के देश अर्जेंटाइना की खोज के बाद, स्पेन के अप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुंचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ। यह क़ब्ज़ा अर्जेंटाइना की जनता द्वारा वर्ष 1916 में विद्रोह तक जारी रहा। इस समय अर्जेंटाइना में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह देश एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। चिली, ओरुगवे, ब्राज़ील पैरागुए और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
  • 1852 -फ्रांस के भौतिक शास्त्री तथा प्रसिद्ध अविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता थी। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1974 - ईंधन की खपत को कम करने अमरीका ने नई गति सीमा तय की।  साल 1973 में अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था और साथ ही कई ऐसे क़दम उठाए थे जिनकी वजह से तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढक़र  अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं। इसी साल इसी वजह से अमरीका ने भी अपने यहां वाहन चालन की गति सीमा कम कर दिया था।
  • 1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
  • 1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
  • 1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ्तर पर उग्रवादियों द्वारा किए जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
  • 2000 - चेरनोबिल रिएक्टर हमेशा के लिए बंद किया गया।
  • 2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • 1950 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
  • 1916 -  ब्रिटिश भौतिकीविद्  मॉरिस ह्यू फ्रेड्रिक विल्किन्स का जन्म हुआ, जिनके डी.एन.ए के एक्स-रे विवर्तन द्वारा किए गए प्रेक्षणों से डी.एन.ए की आण्विक संरचना ज्ञात करने में मदद मिली।  (निधन-5 अक्टूबर 2004)
  • 1852-फ्रान्सीसी भौतिकी विज्ञानी एन्टॉइन हेनरी बैकेरल का जन्म हुआ, जिन्होंने रेडियोधर्मिता की खोज की। वर्ष 1903 में इन्हें पियरे और मैरी क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-25 अगस्त 1908)
  • 1958 - वैज्ञानिक  वुल्फगैंग पॉली का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में सुप्रसिद्ध  पॉली का अपवर्जन सिद्धांत  दिया जिसके अनुसार किसी परमाणु में कोई भी दो इलेक्ट्रॉन, परस्पर एक समान क्वाण्टम अवस्था में नहीं रह सकते। इसके लिए उन्हें 1925 में भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1900)
  • 1857-अंग्रेज तकनीकीविद् सर जॉर्ज कैयले का निधन हुआ,  जिन्होंने 1853 में पहले सफल ग्लाइडर का निर्माण किया जिसमें किसी इंसान ने उड़ान भरी। इन्होंने इसके लिए पक्षियों की उड़ान का संरचनात्मक एवं कार्यात्मक अध्ययन किया। (जन्म 27 दिसम्बर 1773)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news