इतिहास

इतिहास में 16 दिसंबर
16-Dec-2021 12:17 PM
इतिहास में 16 दिसंबर
  • 1950-साइप्रस की जनता ने इस क्षेत्र से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
  • 1954 -प्रोफेसर एच. ट्रेसी हॉल द्वारा जनरल इलेक्ट्रिक रिसर्च लैब में कृत्रिम हीरे का निर्माण किया गया।
  • 1962 - मौसम का अध्ययन करने वाला पहला उपग्रह अमेरिका के केप कैनवेरल अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।
  • 1991-सोवियत संघ के विघटन के समय इस संघ के गणराज्य कज़़ाकि़स्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। और नूर सुलतान नजऱबायोफ़ को इस देश का राष्ट्रपति चुना गया। यह परमाणु शक्ति सम्पन्न देश है। 18वीं शाताब्दी के आरंभ से रुस ने इस देश पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था।
  • 1993 - नई दिल्ली में सभी के लिए शिक्षा, सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
  • 1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • 2002 - बांग्लादेश ने 31वां विजय दिवस मनाया।
  • 2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • 2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वां विजय दिवस मनाया।
  • 2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
  • 1860 -टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
  • 1859- अमेरिकी वनस्पतिविज्ञानी डगलस हॉटन कैम्पबेल का जन्म हुआ,  जो हरिता (मॉस) की आंतरिक संरचना और फर्न पौधों के जीवन-चक्र के विशेषज्ञ थे। इन्होंने मॉस के विकासवाद पर कार्य किया। (निधन-24 फरवरी 1953)
  • 1850 - जर्मन जीवाणु विज्ञानी  हैन्स बकनर का जन्म हुआ, जिन्होंने गामा ग्लोब्युलिन्स की खोज की जो रक्त में पाये जाने वाले कुदरती जीवाणुनाशक होते हैं। (निधन-5 अप्रैल 1902)
  • 1940 -डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी  यूजीन डिब्वा का निधन हुआ,  जिन्होंने जावा मानव के अवशेष पता किए। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्म खोजे थे। (जन्म 28 जनवरी 1858)
  • 1956 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ  फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का निधन हुआ,  जिन्होंने कोलाइड रसायनविज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक 1911 डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (जन्म 5 सितम्बर 1870)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news