इतिहास

इतिहास में आज 29 मार्च
29-Mar-2022 2:40 PM
इतिहास में आज 29 मार्च
  • 1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
  • 1974 -मेरीनर-10 ने पहली बार बुद्ध ग्रह का नजदीक से फोटो लिया।
  • 1980- पहला नाखून प्रत्यारोपण किया गया।
  • 1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) की स्थापना एन.टी. रामाराव द्वारा की गई।
  • 1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
  • 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
  • 2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहरणकर्ताओं  ने आत्मसमर्पण किया।
  • 1913 -  हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ।
  • 1929 - भारतीय अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ।
  • 1963 - , हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन हुुआ।
  •   1927 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ जॉन रॉबर्ट वेन का जन्म हुआ, जिन्हें प्रोस्टाग्लैंडिन्स को खोजने, उन्हें पृथक करने तथा उनके पर्यवेक्षण के लिए स्यून के. बर्गस्ट्रॉम और बेंग्ट इंगेमर सैमुएल्सन के साथ सन् 1982 का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रोस्टाग्लैंडिन्स एक प्रकार के वसीय अम्ल होते हैं जो दर्द के दौरान मांसपेशियों को प्रभावित करता है।(निधन-19 नवम्बर 2004)
  • 1853-अमेरिका के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर  एलिहू थॉमसन  का जन्म हुआ,  जिनके प्रत्यावर्ती धारा में अनुसंधान ने सफलतापूर्वक प्रत्यावर्ती धारा मोटर के निर्माण में मदद की।  (निधन-13 मार्च 1937)
  • 1892-अंग्रेज़ चिकित्सक और शरीर रचना विज्ञानी सर विलियम बॉमैन का निधन हुआ, जिन्होंने गुर्दे (किडनी) की कार्यात्मक इकाई नेफ्रॉन की खोज की। इनके नाम पर गुर्दे में पाई जाने वाली छोटी ग्रन्थियों को  बॉमैन कैप्सूल  नाम दिया गया। ये ग्रन्थियां गुर्दे में लाखों की संख्या में होती हैं जो रक्त को छानती हैं। (जन्म-20 जुलाई 1816)
  • 1997 -ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ तथा विषाणु विज्ञानी नॉर्मन विंगेट पियरी का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बॉडेन के साथ पता लगाया कि विषाणुओं में पाया जाने वाला आनुवंशिक पदार्थ राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) होता है। (जन्म-1 जुलाई 1907)
  • महत्वपूर्ण दिवस- आर्य समाज स्थापना दिवस (1875)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news