इतिहास

इतिहास में 30 मार्च
30-Mar-2022 1:44 PM
इतिहास में 30 मार्च
  • 1358 - ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता और पहलवी शासन के पतन के पश्चात देश की प्रशासनिक व्यवस्था के निर्धारण के लिए जनमत संग्रह कराया गया। इस जनमत संग्रह का ईरानी जनता ने हार्दिक स्वागत किया और इसमें भरपूर भाग लिया। जनमत संग्रह दो दिनों तक चला। जनमत संग्रह में भाग लेने वाले लोगों में 98.2 प्रतिशत लोगों ने ईरान में इस्लामी गणतंत्र की स्थापना के पक्ष में वोट डाला। यह बात पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका को बहुत अखरी और उसने बारमबार यह दर्शाने का प्रयास किया कि ईरानी जनता इस्लामी शासन व्यवस्था से उब चुकी है किंतु ईरानी जनता ने विभिन्न अवसरों पर इस्लामी शासन व्यवस्था का समर्थन करके निराधार अमरीकी दावों की पोल खोल दी।
  • 1856- करीमा नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई। इस लड़ाई में एक ओर रुस और दूसरी ओर फ्रांस, ब्रिटेन उसमानी शासन ऑस्ट्रिया और थे। यह लड़ाई पूर्वी योरोप विशेषकर बालकान में रुस के प्रभाव को सीमित करने के प्रयासों के परिणाम स्वरुप आरंभ हुई। और इससे दो वर्ष पूर्व उसमानी शासन फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा कुसतुनतुनिया समझौते पर हस्ताक्षर से इस युद्ध की भूमिका प्रशस्त हुई पेरिस समझौते के आधार पर कालासागर को स्वतंत्र जलमार्ग घोषित किया गया तथा रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
  • 1867- रुस ने आर्थिक आवश्यकताओं के कारण अलास्का के समृद्ध क्षेत्रों को 72 लाख डॉलर के मूल्य पर अमरीका को बेच दिया।
  • 1858 -इरेजऱ लगी पेन्सिल के आविस्कार के लिए फिलाडेल्फिया के हाइमैन एल. लिपमैन के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1950- फोटोट्रांजि़स्टर के आविष्कार की घोषणा हुई जो बिजली की जगह प्रकाश से चलता था।
  • 1891-अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का जन्म हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए। खास कर के द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (निधन- 6 सितम्बर 1970)
  • 1876- फ्रांसीसी रसायनज्ञ अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की, उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है। (जन्म-30 सितम्बर 1802)
  • 1949- जर्मन रसायनज्ञ फ्रेड्रिक बर्जियस का निधन हुआ जिन्होंने कोयले की धूल और हाइड्रोजन से बिना किसी माध्यमिक उत्पाद अलग किए सीधे गैसोलीन और ल्यूब्रिकेटिंग तेल बनाने का तरीका खोजा। (जन्म-11 अक्टूबर 1884)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news