इतिहास
इतिहास में 24 अप्रैल
24-Apr-2022 10:57 AM
- 1888-ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना अन्वेषक जॉर्ज ईस्टमैन के द्वारा की गई।
- 1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
- 1997-चीन में जीवाश्म विज्ञानियों के दल ने डायनासोर के कई जीवाश्म खोजे।
- 1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
- 2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
- 2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
- 2006 - नेपाल में संसद बहाल।
- 2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
- 2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
- 1973 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ।
- 1928 - प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ।
- 1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ।
- 2011 -आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ।
- 1905 - अमेरिकी लेखक तथा संरक्षणविद् रॉबर्ट पॉर्टर ऐलेन का जन्म हुआ, जिन्हें हूपिंग सारसों को बचाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने फ्लेमिंगो को बचाने के लिए एक योजना तैयार करने में मदद की। (निधन-28 जून 1963)
- 1620-अंग्रेज़ सांख्यिकीविद् जॉन ग्रॉन्ट का जन्म हुआ, जो जनसांख्यिकी के संस्थापक माने जाते हैं। जनसांख्यिकी, सांख्यिकी के आंकड़ों की सहायता से मानव जनसंख्या के अध्ययन का विज्ञान है। (निधन-18 अप्रैल 1674)
- 1964 - जर्मन जीवाणु वैज्ञानिक और चिकित्सक गेर्हार्ड डोमैक का निधन हुआ, जिन्हें प्रोन्टोसिल (पहले सल्फोनामाइड ड्रग) के प्रतिजैविक प्रभाव बताने के लिए सन् 1939 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-30 अक्टूबर 1895)
- 1958 - जर्मनी में जन्मे अमेरिकी जन्तु वैज्ञानिक रिचर्ड बेनेडिक्ट गोल्डश्मिट का निधन हुआ, जो अनुवंशिकता में प्रवीण थे। उन्होंने तितलियों के एक्स गुणसूत्रों का अध्ययन किया। (जन्म-12 अप्रैल 1878)
- महत्वपूर्ण दिवस- मानव एकता दिवस ।