इतिहास

इतिहास में 3 मई
03-May-2022 1:14 PM
 इतिहास में 3 मई
  • 1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
  • 1968 -डॉ. डेन्टन कूली ने अमेरिका का पहला हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न किया।
  • 1998 -  यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
  • 2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को  शर्मनाक जनमत संग्रह  बताया।
  • 2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • 2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • 2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लाड्र्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
  • 2008 - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।  पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
  • 1955 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ।
  • 1951 -  प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ।
  • 1969 - भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन  का निधन हुआ। (जन्म-1897)
  • 1981 - मशहूर अभिनेत्री नर्गिस का निधन हुआ।
  • 2006 -भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन हुआ। (जन्म 1949)
  • 1860-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया विज्ञानी तथा दर्शन शास्त्री जॉन स्कॉट हेल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव श्वसन, फेफड़ों की बीमारियों, तथा रक्त पर व्यापक अध्ययन किया। (निधन- 14 मार्च 1936
  • 1933-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी स्टीवन वाइनबर्ग का जन्म हुआ, जिन्हें सन् 1979 मे शैल्डन ली ग्लाशो तथा अब्दुस सलाम के साथ इलेक्ट्रोवीक सिद्धान्त देने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1880 -अमेरिकी खगोलभौतिकीविद्  जोनाथन होमर लैन का निधन हुआ,  जो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने बताया कि सूरज एक गैसीय पिण्ड है। उनके काम ने सूरज के अन्दर के दाब, तापमान, घनत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। ( जन्म-9 अगस्त 1819)
  • 1910 -अमेरिकी चिकित्सक हॉवर्ड टी. टेलर रिकेट्स का निधन हुआ,  जिन्होंने रॉकी माउन्टेन चित्तीदार बुखार के कारक तथा उसके संक्रमण के बारे में बताया। (जन्म-9 फरवरी 1871)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news