इतिहास

इतिहास में 9 मई
09-May-2022 12:04 PM
इतिहास में 9 मई
  • 1882-स्टैथेस्कोप की डिज़ाइन के लिए विलियम एफ. फोर्ड को पेटेंट जारी किया गया।
  • 1944 - पहला नेत्र बैंक न्यूयॉर्क शहर में खुला।
  • 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
  • 2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
  • 2004 - चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
  • 2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
  • 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
  • 2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • 1540 -  उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
  • 1866 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।
  • 1986 - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनजि़ंग नोर्गे का निधन हुआ।
  • 1998 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ।  
  • 1850-  अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तथा उद्योगपति ऐडवर्ड वेस्टन का ब्रिटेन में जन्म हुआ, जिन्होंने वेस्टन इलेक्ट्रिकल इन्स्ट्रूमेंट कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रोप्लेटिंग डायनमो का आविष्कार किया। उन्होंने 1875 में डायनमो तथा निकल प्लेटिंग एनोड को पेटेन्ट कराया। (निधन-20 अगस्त 1936)
  • 1845- स्वीडन के वैज्ञानिक, इंजीनियर तथा अन्वेषक  कार्ल गुस्टाफ पैट्रिक डी लैवल का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च गति की टर्बाइन का विकास किया। वर्ष 1877 में इन्होंने उच्च गति के सेन्ट्रीफ्यूगल क्रीम सेपरेटर का निर्माण किया जो मक्खन उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज थी। (निधन-2 फरवरी 1913)
  • 1850- फ्रांसीसी रसायनज्ञ  जोसफ लुइस गे लुसैक का निधन हुआ, जिन्होंने गैसों पर अनुसंधान किया। इन्होंने बताया कि जल का निर्माण करने में हाइड्रोजन और आक्सीजन गैसें 2 और 1 के अनुपात में परस्पर संयोग करती हैं। (जन्म-6 दिसम्बर 1778)
  • 1931- अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट अब्राहम माइकेलसन का निधन  हुआ, जिन्होंने प्रकाश की गति का सही मापन किया और स्पेक्ट्रोस्कोपिक और मेट्रोलोजिकल जांच में कार्य किया तथा परिशुद्धदर्शी उपकरण के लिए 1907 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-19 दिसम्बर 1852)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news