इतिहास

आज का इतिहास 11 मई
11-May-2022 10:17 AM
आज का इतिहास 11 मई
  • 1947- एक्रॉन की बी.एफ. गुडरिक कम्पनी ने ट्यूब रहित टायर बनाए।
  • 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
  • 1998- भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
  • 2000 - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी आस्था भारत का एक अरबवां बच्चा घोषित।
  • 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
  • 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
  • 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
  • 2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
  • 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
  • 2010 -  भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
  • 1912 -  कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ।  मंटो फि़ल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
  • 1918 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री रिचर्ड फिलिप्स फाइनमैन का जन्म हुआ । उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के वैज्ञानिकों में सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। उन्होंने उपपरमाण्विक कणों के जटिल व्यवहार को समझाने के लिए फाइनमैन चित्र दिए। उन्हें क्वान्टम इलेक्ट्रोडायनामिक्स पर कार्य करने के लिए वर्ष 1965 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 फरवरी 1988)
  • 1924-ब्रिटेन के खगोल भौतिकशास्त्री एंटनी हेविश का जन्म हुआ, जिन्होंने पल्सर की खोज की। पल्सर ब्रह्माण्डीय पिण्ड होते हैं जिनसे नियमित रूप से रेडियो तरंगें निकलती हैं। इसके लिए उन्हें 1974 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1686 -जर्मन भौतिकशास्त्री ओटो वॉन ग्वेरिके का निधन हुआ, जिन्होंने 1654 में निर्वात (वैक्यूम) बनाने के लिए पहला पिस्टन हवा पम्प बनाया। उन्होंने दहन तथा श्वसन क्रिया में हवा का महत्व समझाया। (जन्म 20 नवम्बर 1602)
  • 1956 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वाल्टर (सिडनी) ऐडम्स का जन्म हुआ, जो मुख्यत: सूर्य धब्बों तथा तारों की गतियों से जुड़े स्पेक्ट्रमी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-20 दिसम्बर 1876)
  •  महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news