इतिहास
- 20 जनवरी : पहली बार एक सिनेमेटोग्राफर को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
- नयी दिल्ली, 20 जनवरी। फिल्म निर्माण की बात करें तो संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले देशों में शुमार है और हर फिल्म के निर्माण में पर्दे के पीछे से सहयोग देने वालों में सिनेमेटोग्राफर का एक अहम योगदान होता है। फिल्म निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पुरस्कृत करने के लिए वर्ष 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना की गई और फिल्मी दुनिया के महान सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 का दादा साहब फाल्के पुरकार दिया गया। यह पहला मौका था जब किसी सिनेमेटोग्राफर को फिल्मी दुनिया के इस शीर्ष सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
- पिछली पीढ़ी के लोग वी के मूर्ति के नाम से वाकिफ होंगे। 1957 से 1962 के बीच में आई गुरुदत्त की बेहतरीन श्वेत श्याम फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया और उन्हें 20 जनवरी 2010 को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। एक सिनेमेटोग्राफर को फिल्म जगत का यह सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
- देश दुनिया के इतिहास में 20 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1817 : कलकत्ता हिंदू कॉलेज की स्थापना। मौजूदा समय में यह प्रेजीडेंसी कॉलेज के नाम से विख्यात है।
- 1957 : प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रांबे (बंबई) में स्थापित देश के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का उद्घाटन किया।
- 1961 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से कहा, ‘‘यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है बल्कि यह बताओ कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो।’’ 1972 : अरूणाचल प्रदेश, जो पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था, केन्द्र शासित क्षेत्र बना और मेघालय को राज्य का दर्जा दिया गया।
- 1981 : ईरान में बंधक संकट समाप्त। अयातुल्लाह खुमैनी ने 15 महीने से बंधक बनाए गए 52 अमेरिकियों को रिहा कर दिया।
- 1988 : स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान का निधन।
- 2009 : बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बने। वह यह पद ग्रहण करने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी थे।
- 2018 : नेत्रहीनों के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप में भारत ने लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की।
- 1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
- 1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
- 1817 -कलकत्ता हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुई।
- 1957 -भारत की पहली परमाणु भट्टी अप्सरा का उद्घाटन हुआ। भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहां सुविधाएं नहीं देने की घोषणा की।
- 1961 - जॉन एफ केनेडी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय केंद्रशासित प्रदेश के रूप में हुआ।
- 1977 - जिम्मी कार्टर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
- 1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
- 2001 - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
- 2010 -सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 1969 में शुरू हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया। एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया। भारत में मोबाइल पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत हुई।
- 1926 - भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।
- 1988 - भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ्फ़़ार ख़ान का निधन।
- 2005 - भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन।
- 1820-फ्रांस के भूविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर एमील बेग्यूअर डी कैन्कॉर्टोइस का जन्म हुआ, जिन्होंने रासायनिक तत्वों को उनके परमाणु भार के अनुसार क्रम में रखा था। (निधन-14 नवम्बर 1886)
- 1812-अमेरिकी मनोचिकित्सक ऐडवर्ड सेग्युइन का जन्म हुआ, जिन्होंने गंभीर मानसिक विकलांगता से पीडि़त लोगों के लिए दुनिया का पहला विद्यालय खोला। उन्होंने संवेदी प्रशिक्षण विधि का विकास किया। वर्ष 1850 में वे अमेरिका चले गए जहां उन्होंने कई और प्रशिक्षण केन्द्र खोले। (निधन-28 अक्टूबर 1880)
- 1907- रूसी रसायनशास्त्री डिमिट्री इवानोविक मेन्डलीव का निधन हुआ, जिन्होंने 1871 में रासायनिक तत्वों के वर्गीकरण पर आधारित आवर्त सारिणी दी। उन्होंने आवर्त सारणी में जगह छोड़ रखी थी क्योंकि उनका कहना था कि ये जगह उन तत्वों के लिए है जो अभी खोजे नहीं जा सके हैं। (जन्म- 8 फरवरी 1834)
- 1922- फ्रांसीसी गणितज्ञ और इंजीनियर कैमिली जॉर्डन का निधन हुआ, जिन्होंने समूह सिद्धान्त की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने रेखीय तथा बहुरेखीय बीजगणित, विभेदक समीकरणों (डिफरेन्शियल इक्वेशन्स) तथा यान्त्रिकी पर भी कार्य किया।(जन्म-5 1838)
- 1998-अमेरिकी बछड़े का क्लोन तैयार किया गया है। इसका श्रेय मैसाचुसेट्स विश्विद्यालय के डॉ जेम्स रॉब्ल, तथा एड्वान्स सेल टेक्नोलॉजी के डॉ. स्टीवन स्टाइस को जाता है।
- 1929-अमेरिका में पहला सम्पूर्ण चलचित्र लोगों के लिए जारी किया गया जिसका नाम था ओल्ड ऐरिज़ोना। (भाषा)
- 19 जनवरी : इंदिरा गांधी बनीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री
- नयी दिल्ली, 19 जनवरी। साल के पहले महीने का 19वां दिन भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी जगह रखता है। 1966 में वह 19 जनवरी का ही दिन था, जब इंदिरा गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी ने वह कुर्सी संभाली जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार उनके पिता जवाहर लाल नेहरू ने संभाली थी। वह 1967 से 1977 और फिर 1980 से 1984 में उनकी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।
- इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। दृढ़ निश्चयी और अपने इरादों की पक्की इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी को उनके कुछ कठोर और विवादास्पद फैसलों के कारण याद किया जाता है। 1975 में आपातकाल की घोषणा और 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले उनके जीवन पर भारी पड़े।
- आपातकाल के बाद जहां उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी वहीं स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान देकर चुकानी पड़ी।
- देश दुनिया के इतिहास में 19 जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1597 : मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का निधन।
- 1883 : नार्थ सी में जर्मन स्टीमर सिंब्रिया और ब्रिटिश स्टीमर सुलतान के बीच टक्कर से 340 लोगों की मौत। 1905 : हिन्दू दार्शनिक देबेन्द्रनाथ टैगोर ने अंतिम सांस ली।
- 1942 : जापान की सेना ने बर्मा की राजधानी रंगून से 235 मील दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय बंदरगाह तिवोय पर कब्जा किया।
- 1966 : तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया।
- 1968 : कोलंबिया और सोवियत संघ के बीच 20 वर्ष के अंतराल के बाद राजनयिक संबध बहाल।
- 1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग ही ने उत्तर कोरिया के साथ एकीकरण और युद्ध टालने जैसे विषयों पर बातचीत की पेशकश की।
- 1987 : नारायण दत्त ओझा ने रात के दस बजे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और दो घंटे बाद ही रिटायर हो गए।
- 1988 : हिलने और बोलने में असमर्थ लेखक क्रिस्टोफर नोलन की आत्मकथा को विटब्रेड बुक ऑफ द ईयर चुना गया। नोलन ने अपने माथे पर ‘यूनीकोर्न स्टिक’ बांधकर कंप्यूटर पर अपने विचारों को किताब की शक्ल दी। इस दौरान उनकी मां उनके सिर को सहारा देती थीं।
- 1990 : आचार्य रजनीश का पुणे में निधन। उन्हें सदा एक विवादास्पद रहस्यदर्शी, गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया।
- 1990 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के साथ क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध के बावजूद इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का दल जोहानिसबर्ग पहुंचा।
- 2006: अल जजीरा ने करीब दो बरस बाद ओसामा बिन लादेन का आडियो टेप जारी किया, जिसमें अमेरिका पर और हमलों की तैयारी की बात कही गई थी। इससे पहले दिसंबर 2004 में लादेन का इस तरह का संदेश जारी किया गया था। (भाषा)
- 18 जनवरी : पोत पर बनी हवाई पट्टी पर पहली बार उतरा विमान
- नयी दिल्ली, 18 जनवरी : आज भले ही विभिन्न देशों के पास विशाल विमानवाहक पोत हैं और युद्ध एवं शांति के समय इनका उपयोग किया जाता है, लेकिन किसी जहाज की छोटी सी पट्टी पर पहली बार विमान को उतारने का श्रेय अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली को जाता है। उन्होंने 1911 में 18 जनवरी को पहली बार सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर विमान उतारने के जोखिमपूर्ण कार्य को अंजाम देकर अमेरिकी नौसेना के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया।
- हालांकि 1911 में ही इसी तरह की एक अन्य कोशिश में एली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अमेरिका सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाइंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1842 : महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
- 1778 : जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की और इसे 'सेंडविच आइलैंड' का नाम दिया।
- 1896 : 'एक्सरे मशीन' का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
- 1911 : सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।
- 1930 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
- 1938 : राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
- 1947 : अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
- 1952 : मैसूर के गोपीनाथम में कूस मुनिस्वामी वीरप्पन का जन्म। वीरप्पन को कुख्यात शिकारी, तस्कर और हत्यारे के तौर पर जाना जाता है, जो करीब दो दशक तक कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा।
- 1968 : अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
- 1976 : फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। 1991: इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
- 1996 : दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगुदेशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2002 : अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
- 2002 : सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए। 2007 : अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया कि चीन ने उपग्रह रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। 80 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद यह इस तरह का पहला परीक्षण था।भाषा
- 17 जनवरी : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक
- नयी दिल्ली, 17 जनवरी। वर्ष के 365 दिन इतिहास की किताब के 365 पन्ने हैं और हर पन्ने में उस तारीख की अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इस लिहाज से वर्ष का यह 17वां दिन भी कोई अपवाद नहीं है। इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास का हिस्सा बनीं।
- दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक 17 जनवरी 1946 को हुई और इस दिन को इतिहास का हिस्सा बना गई।
- सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद् के पास अहम कदम उठाने और दण्ड देने के अधिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्य बनाने का अधिकार भी इसी को है।
- देश दुनिया के इतिहास में 17 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1601 : मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया।
- 1917 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एम जी रामचन्द्रन का जन्म।
- 1923 : हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म।
- 1941 : सुभाष चन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।
- 1945 : हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म।
- 1946 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक ।
- 1948 : नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत।
- 1987 : टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत।
- 1989 : कर्नल जे के बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
- 2010 : भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन। (भाषा)
- 16 जनवरी : दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई कल्पना चावला
- नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा)। भारत के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है, जिसने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई, क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।
- देश-दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1556 : फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
- 1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
- 1901 : महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का निधन।
- 1938 : बांग्ला के प्रख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।
- 1943 : इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
- 1969 : सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
- 1991 : 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई) शुरू।
- 1992 : भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
- 1996 : हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
- 1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
- 2003 : भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
- 2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 15 जनवरी : भूकंप ने भारत, नेपाल में तबाही मचाई
- नयी दिल्ली, 14 जनवरी। इतिहास के पन्नों पर 15 जनवरी की तारीख भारत और नेपाल में 1934 में आए भीषण भूकंप की दुखद घटना के साथ दर्ज है। भारत में बिहार और पड़ोसी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 आंकी गई। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
- देश दुनिया के इतिहास में 15 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
- - 1759 : लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
- 1784 : विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया।
- 1934 : भारत में बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत।
- 1949 : के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1956 : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म।
- 1965 : भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
- 1986 : जनरल के एम करियप्पा :सेवानिवृत्त: को आजन्म मानद फील्ड मार्शल बनाया गया।
- 1986 : इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया।
- 1988 : भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।
- 1998 : भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।
- 2001 : विकिपीडिया लॉन्च किया गया।
- 2008 : खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा पर जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।
- 2009 : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।
- 2010 : तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर छह मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ।
- 2013 : सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी पर रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत, 150 लोग घायल।
- 2016 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत, 56 अन्य घायल।
- 1934- भारत के पूर्वी राज्य बिहार और पड़ोसी देश नेपाल की सीमा के पास 15 जनवरी 1934 को आए भयानक भूकंप में 11 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.3 नापी गई थी। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप दोपहर में कऱीब दो बजे आया था। वहीं नेपाल के तीन प्रमुख शहरों, काठमांडू, भटगांव और पाटन में भी कई इमारतें ढह गई और सडक़ों में दरारें पैदा हो गईं।
- 1973-अमरीकी राष्ट्रपति निक्सन ने उत्तरी वियतनाम पर की जा रही बमबारी रोकने के आदेश दे दिए थे। पेरिस में उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम के साथ अमरीका के प्रतिनिधियों की वार्ता के बाद ये फ़ैसला किया गया। इसके बाद उत्तरी वियतनाम पर हमले तो रोक दिए गए, लेकिन दक्षिणी वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया पर हमले जारी रहे। अगले ढाई महीने में राष्ट्रपति निक्सन ने शांति समझौते का ऐलान कर दिया और अमरीकी सेना वियतनाम से लौट गई। वियतनाम में लड़ाई वर्ष 1955 में शुरू हुई थी और अमरीका की सेना का पूरा दख़ल वर्ष 1965 से हुआ। इस लड़ाई में 45 हजार से भी ज़्यादा अमरीकी सैनिक, दक्षिणी वियतनाम के कऱीब पौने दो लाख सैनिक और उत्तरी वियतनाम के नौ लाख से ज़्यादा सैनिक मारे गए। आखिरकार अप्रैल 1975 के दिन उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक हो गया।
- 1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1999 - एनी फ्रैंक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
- 2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
- 2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास किया। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।
- 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
- 2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पडऩे वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
- 1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस- थल सेना दिवस। (भाषा)
- 14 जनवरी : पानीपत की तीसरी लड़ाई की शुरूआत
- नयी दिल्ली, 14 जनवरी। भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख का एक खास महत्व है। 1761 में 14 जनवरी के दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इस युद्ध को 18वीं सदी के सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है, जिसमें मराठों को हार का सामना करना पड़ा। इस लड़ाई में एक ही दिन में हजारों लोगों की मौत हुई और मराठों के बढ़ते साम्राज्य विस्तार पर न सिर्फ रोक लग गई बल्कि औरंगजेब की मौत के बाद कमजोर हुए मुगलिया शासन के स्थान पर देश में भगवा परचम लहराने की संभावनाएं भी धूल में मिल गईं।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख्र पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: -
- 1514 : पोप लियो दशम ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया ।
- 1551: अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म ।
- 1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी को अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया ।
- 1761 : मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई।
- 1809 : इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया ।
- 1926 : प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म । 1969 : मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया।
- 1937 : छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन ।
- 1974 : विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
- 1975 : सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
- 1982 : इंदिरा गांधी ने नये 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम का ब्यौरा पेश किया।
- 2007: नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
- 2020 : केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल ऐसा कदम उठाने वाला पहला राज्य बना।
- 1610- गैलिलियो गैलिली ने ज्युपिटर का चौथा चन्द्रमा खोजा जिसे कैलिस्टो के नाम से जाना जाता है। हाल में पता चला है कि कैलिस्टो, बुध ग्रह से भी बड़ा है तथा वहां के धरातल पर काफी मात्रा में बर्फ और द्रव जल मौजूद है।
- 1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद बैंक ऑफ जेनेवा का पतन हुआ।
- 1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
- 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिए अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
- 1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
- 1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका जोनाकी का प्रकाशन शुरू किया।
- 1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
- 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए आमरण अनशन शुरू किया।
- 1976-मुद्रित सामग्री को पढऩे वाली पहली मशीन का उसके आविष्कारक रेमन्ड कजऱ्वेल द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया।
- 1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
- 1870 अमेरिकी जीवविज्ञानी रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम सफल जीव-ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) विकसित किया। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंगों के मेढकों के भ्रूण के भागों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (निधन-30 सितम्बर 1959)
- 1858 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक तथा रोगविज्ञानी ऑस्कर मिनकोस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रस्तावित किया कि मधुमेह (डायबिटीज़) अग्न्याशय (पैंक्रियाज़) के किसी तत्व (बाद में हार्मोन इंस्युलिन पाया गया) के अवरोध का नतीजा है। शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है, यह ज्ञात करने के बाद 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका से परदा उठाया। (निधन-18 जुलाई 1931)
- 1900-नॉर्वे के रसायनज्ञ पीटर वॉग का निधन हुआ, जिन्होंने अपने जीजाजी केटो गुल्डबर्ग के साथ 1864 में द्रव्यमान अनुपाती अभिक्रिया (मास ऐक्शन) का सिद्धांत प्रकाशित किया। सिद्धांत के अनुसार किसी रासायनिक परिवर्तन की दर उसके अभिकारकों के सांद्रण पर निर्भर करती है। (जन्म-29 जून 1833)
- 1875-आयरलैण्ड के सर्जन रॉबर्ट ऐडम्स का निधन हुआ, जो हृदय, श्वसन, नस, तथा जोड़ों की बीमारियों की जानकारी में योगदान के कारण जाने जाते हैं, खासकर वात-रोग जिससे वे खुद भी पीडि़त थे। उन्होंने एक ऐसी स्थिति के बारे में बताया जिसमें हृदय की धडक़नें मंद हो जाती हैं, क्षणिक चक्कर आते हैं और मांसपेशियां जल्दी-जल्दी संकुचित होती हैं। जिसे अब ऐडम स्टोक्स रोग या सिन्ड्रोम के नाम से जाना जाता है।(जन्म-1791। (भाषा)
- 13 जनवरी : साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बापू ने शुरू किया अनशन
- नयी दिल्ली, 13 जनवरी। महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी की तारीख का गांधीजी से गहरा नाता है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता (अब कोलकाता) में आमरण अनशन शुरू किया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें हिंदू और सिख बड़ी तादाद में थे और पाकिस्तान से आये बहुत से शरणार्थी भी इसमें शामिल हुए थे।
- इसके बाद 18 जनवरी 1948 को सुबह 11.30 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि गांधीजी से मिले और शांति के लिए गांधीजी की शर्तें स्वीकार की, जिसके बाद गांधीजी उपवास तोड़ने के लिए राजी हुए।
- देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं :-
- 1709 : मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।
- 1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।
- 1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
- 1889 : असमी युवकों ने अपनी खुद की साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।
- 1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।
- 1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे, जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
- 1972: घाना के प्रधानमंत्री को रक्तहीन विद्रोह के बाद पद से हटाया गया। सेना के कमांडर ने देश की कमान संभाली।
- 1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए हवाई हमले किए।
- 2001: मध्य अमेरिकी शहर सान साल्वाडोर में भूकंप ने तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका।
- 2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया।
- 2010 : अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा गया।
- 2012 : इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूबा| जहाज में सवार 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी। (भाषा)
- 12 जनवरी : अपनी ओजपूर्ण वाणी से युवाओं के मार्गदर्शक बने स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
- नयी दिल्ली 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, खासकर युवाओं के बीच...यही कारण है कि उनके जन्मदिन को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाता है।
- उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा।
- देश-दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
- 1708 : शाहू को मराठा शासक बनाया गया।
- 1757 : पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना।
- 1863 : स्वामी विवेकानंद का जन्म।
- 1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।
- 1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया। 1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन। 1984 : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान।
- 1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को पारित किया। 2010: हैती में भीषण भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत।
- 2022ः ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपने डाउनिंग हाउस आवास के गार्डन में पार्टी को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी।
- 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चाल्र्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
- 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
- 1991- अमरीकी संसद ने इराक़ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक़ को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।
- 2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
- 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
- 2003 -भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
- 2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- 2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
- 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलों की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
- 1863 -भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
- 1917 - भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।
- 1918 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।
- 1665 -फ्रांस के गणितज्ञ पियरडी फऱमा का निधन हुआ। वे 1601 में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं। सन 1679 में पियरडी फरमा का निधन हुआ।
- 1876 -अमरीकी लेखक जेक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी धु्रव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। इस अमरीकी लेखक ने अपनी 40 वर्ष की आयु में 18 वर्ष लेखन में बिताए। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत। (भाषा)
- 1966 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हो गया था
- नयी दिल्ली, 11 जनवरी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को निधन हुआ था। अपनी साफ-सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी।
- देश-दुनिया के इतिहास में 11 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :- 1569 : इंग्लैंड में पहली लॉटरी की शुरुआत।
- 1613 : मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्टरी लगाने की इजाजत दी।
- 1922 : डायबिटीज के मरीजों को पहली बार इंसुलिन दी गई।
- 1942 : द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
- 1954 : बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म।
- 1962 : पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर उसकी तह के नीचे दब गए, घटना में कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हुई।
- 1966 : तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन। वह वहां पाकिस्तान के साथ शिखर बैठक में हिस्सा लेने गए थे।
- 1972 : बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
- 1998 : अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवों पर हुए हमलों के लिए इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया। इन हमलों में 100 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2001 : भारत और इंडोनिशया के बीच पहली बार रक्षा समझौता।
- 2021 : विरासत संरक्षण समिति ने भारत के नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी।
- 2021 : पोप फ्रांसिस ने गिरजाघर के नियमों में बदलाव कर महिलाओं को प्रार्थना के दौरान गोस्पेल पढ़ने सहित अन्य कार्य करने की अनुमति दी। हालांकि, वे अभी भी पादरी नहीं बन सकतीं।
- 1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारंभ हुआ।
- 1613 - जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
- 1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
- 1922 - लियोनार्ड थॉमसन पहले व्यक्ति थे जिन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह रोग के उपचार के रूप में दिया गया। इससे पहले मधुमेह एक ऐसा रोग हुआ करता था जिसका पता लगने के महीनों या हफ्तों में ही रोगी की मौत हो जाती थी। थॉमसन को जेम्स कॉलिप द्वारा विकसित किए इन्सुलिन का डोज़ दिया गया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह मधुमेह के साथ 13 साल तक जीवित रहे।
- 1954-पहली बार यूनाइटेड किंगडम के बी.बी.सी. टेलिविजऩ पर मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया। इसे बी.बी.सी. के लाइम ग्रोव स्टूडियो से प्रसारित किया गया। जिसमें मौसम विभाग के जॉर्ज कावलिंग ने चित्रफलक पर पिन से लगे हुए हाथ से बने हुए दो चार्ट लेकर प्रस्तुत किया।
- 1955 - भारत के अख़बारी कागज़़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
- 1999 - भारत में शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
- 2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
- 2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
- 1966 - स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।
- 2008 - सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ जिन्होंने शेरपा तेनजि़ंग के साथ माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था।
- 1872- अमेरिका के अन्वेषक और रेडियो संचार के अग्रणी और संचार अभियान्त्रिकी के जाने माने शिक्षक जार्ज वाशिंगटन पियर्सका जन्म हुआ, जिन्होंने पियर्स ऑसिलेटर की खोज की जो क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल के प्रयोग से रेडियो ट्रान्समिशन को ठीक-ठीक तथा नियत आवृत्ति में रखता है और फ्रीक्वेन्सी मीटर को समान परिशुद्धता प्रदान करता है। (निधन- 25 अगस्त 1956)
- 1889-अमेरिका के आनुवांशिकीविद् केल्विन ब्लैकमैन ब्रिजेस का जन्म हुआ, जिन्होंने फलमक्खी (ड्रॉसोफिला मेलेनोगैस्टर) पर प्रयोग कर के आनुवांशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका के बारे में उन्नत समझ विकसित की। उन्होंने 1910 में थॉमस हन्ट मॉर्गन के साथ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया और यह जानने का प्रयत्न किया कि गुणसूत्रों में परिवर्तन होने पर वंशानुगत परिवर्तनों पर कैसा प्रभाव पड़ता है। (निधन- 27 दिसम्बर 1938)
- 1991-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का निधन हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉजि़ट्रॉन की खोज की। इसके लिए उन्हें 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-3 सितम्बर 1905)
- 1882 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक थ्योडोर श्वॉन का निधन हुआ, जिन्होंने कोशिका विभाजन द्वारा यह बताया कि कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है जो हमारे प्रारम्भिक भाग (दांत, हड्डियां, मांस, उपास्थियां और स्नायु तंत्र आदि) का निर्माण करती है। उन्होंने कोशिका सिद्धान्त तथा आधुनिक ऊतक विज्ञान की नींव रखी। उन्होंने किण्वन (फर्मेन्टेशन) पर भी काम किया, तथा पेप्सिन नामक एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-7 दिसम्बर 1810) (भाषा)
- 8 जनवरी : फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म
- नयी दिल्ली, 8 जनवरी। जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। आठ जनवरी का दिन हिंदी सिनेमा के कालजयी फिल्मकार बिमल रॉय के निधन और ब्रिटेन के महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के जन्मदिन का साक्षी है।
- भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब बात की जाती है तो 'दो बीघा जमीन', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'परिणीता' फिल्म का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, जिनकी बनाई फिल्म आज भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरती हैं। इस प्रतिभाशाली फिल्मकार का साथ भारतीय सिनेमा को लंबे समय तक नहीं मिल सका। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
- आठ जनवरी 1942 को ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म हुआ। गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाया। असाधारण प्रतिभा के धनी हॉकिंग को ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्वांत को प्रतिपादित करने का श्रेय हासिल है। उनका जीवन कभी हार न मानने वाले हौसले और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल है।
- देश दुनिया के इतिहास में आठ जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1790 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।
- 1884 : प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म।
- 1929 : भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मालेरकोटला में जन्म
- 1929 : नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित।
- 1942 : प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।
- 1952 : जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
- 1966 : फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन।
- 1995 : समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।
- 2001 : आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल।
- 2003 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
- 2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- 2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत और 32 अन्य घायल हुए। (भाषा)
- 7 जनवरी : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरुआत
- नयी दिल्ली, 7 जनवरी। वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी और बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरुआत की। उनपर आरोप था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी।
- दरअसल जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी और उन्हें बंदी बनाकर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मौत हो गई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।
- देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है। बांग्लादेश में ढाका में विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया गया है।
- देश-दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।
- 1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।
- 1893 : गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।
- 1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन।
- 1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।
- 1966 : हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।
- 1981 : भारत के जाने-माने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।
- 2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग 22 घंटे तक चली मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई। (भाषा)
- 6 जनवरी : इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी
- नयी दिल्ली, 6 जनवरी। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।
- इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1947 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने देश का विभाजन स्वीकार करके देश का भूगोल और इतिहास बदल दिया। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1664 में छह जनवरी के दिन ही सूरत पर हमला किया जिसे बैटल ऑफ सूरत कहा जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
- 1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्चंतद्र का निधन।
- 1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
- 1929 - मदर टेरेसा भारत में वंचितों और ग़रीबों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं।
- 1947 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
- 1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्म । उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता।
- 1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।
- 1980 - सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
- 1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
- 2002 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
- 2002 : बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया।
- 2008 : अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई।
- 2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल।
- 2017: हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।
- 1949 -दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में डॉ. डैनियल चैपिन और डॉ. रिचर्ड फ्रैलिफ बेकर द्वारा जीन का पहला फोटोग्राफ लिया गया।
- 1971-अमेरिका में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड चिकित्सा केन्द्र में पहली बार किसी वयस्क हृदय का प्रत्यारोपण किया गया।
- 2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया ।
- 2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
- 2010- नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
- 1910 - भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म हुआ।
- 1932 -हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ।
- 1959 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ।
- 1966 - ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ।
- 1847 - भारतीय कर्नाटक शास्त्रीय संगीतकार त्यागराज का जन्म हुआ।
- 1885 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा।
- 1795- फ्रांस की रसायन विज्ञानी एन्सेल्मे पायेन का जन्म हुआ, जिन्होंने औद्योगिक रसायनशास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सेल्युलोज़ की खोज की उनके पिता की फैक्ट्री में कई तरह के रसायन विकसित हुए और चीनी के शोधन का काम भी होता था। उन्होंने 1833 में डायेस्टेज़ नामक पहले एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-12 मई 1871
- 1745 - फ्रांसीसी वैज्ञानिक जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फिए का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फिए के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया और पहला अपना प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के जरिए 5 जून 1783 को जनता के सामने दिखाया। (निधन-2 अगस्त 1799)
- 1884-ऑस्ट्रिया के अग्रणी आनुवांशिकविद ग्रेगर मेण्डल का निधन हुआ, जिन्होंने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग किए और आनुवांशिकता के नियम दिए। वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने आनुवांशिकी विज्ञान की गणितीय नींव रखी।(जन्म- 22 जुलाई 1822)
- 1945-रूसी भू-रसायनज्ञ तथा खनिज विज्ञानी व्लादिमिर इवानोविच वरनेड्स्की का निधन हुआ, जो भू-रसायन तथा जैव-भू-रसायन के संस्थापक भी थे। नूस्फेयर अर्थात मानव के दिमाग द्वारा नियंत्रित जैवमंडल को प्रचलित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। (जन्म-12 मार्च 1863)
- 5 जनवरी : आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला एकदिवसीय मैच
- नयी दिल्ली, 5 जनवरी। कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट का असली मजा टेस्ट क्रिकेट में ही है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो भद्रजन के इस खेल में एकदिवसीय क्रिकेट में असली रोमांच ढूंढते हैं और अब तो टी20 के दीवानों की भी कमी नहीं है। पांच जनवरी के दिन का अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है। दरअसल पहला एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
- इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। इस मैच को आस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।
- देश दुनिया के इतिहास में पांच जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1671 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
- 1893 : योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
- 1933 : अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।
- 1970 : चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
- 1971 : इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया।
- 1993 : क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।
- 2014 : भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था। 1691 -यूरोप में पहली बार करंसी नोट छपा। यह कागज़़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था। सबसे पहले छपने वाले नोटों में से कुछ अब भी सुरक्षित हैं जो स्वीडन के संग्रहालय में रखे हुए हैं।
- 1896-पहली बार एक ऑस्ट्रियन अखबार वियेनर प्रेस ने जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम रोएन्टजऩ द्वारा खोजे गए विकिरण के बारे में छापा जिसे बाद में एक्स-र कहा गया।
- 1999 - विक्टर जॉय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकडक़र विश्व रिकॉर्ड की स्थापना।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल एवं सांख्यिकी महासंघ ने पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
- 2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- भरोसे के लायक़ नहीं।
- 2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
- 2008 - उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त। भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंधान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2010 - हरित राजस्थान अभियान के तहत डूंगरपुर जि़ला प्रशासन द्वारा जि़ले भर में फैली बंजर पहाडिय़ों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित कर लिया गया।
- 1941-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ।
- 1982 -हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।
- 1794 -अमेरिका में मृदा विज्ञान के जनक एडमन्ड रफेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि बेकार मृदा की उर्वरता कैसे बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक ही फसल बोने से मिट्टी अम्लीय हो जाती है। उन्होंने चिकनी मिट्टी के छिडक़ाव द्वारा अम्लीयता को ठीक करने का उपचार बताया। (निधन-18 जून 1865)
- 1855 - ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज करने वाले किंग कैम्प जिलेट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए स्वयं की जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 9 जुलाई 1932)
- 1981-अमेरिकी वैज्ञानिक हैरॉल्ड यूरे का निधन हुआ, जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानी हाइड्रोजन के भारी प्रकार की खोज करने के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे परमाणु बम के विकास में भी सक्रिय रहे। इसके अलावा उन्होंने धरती के आदिम वातावरण के बारे में 1953 में स्टैलेन मिलर के साथ किए अपने प्रयोग में बताया। (जन्म 29 अप्रैल 1893) (भाषा)
- 4 जनवरी : लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 4 जनवरी। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल कर इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानी सर आइजक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं। चार जनवरी का इन दोनों के जन्म से नाता है।
- चार जनवरी 1809 को फ्रांस के महान शिक्षाविद् लुई ब्रेल का जन्म हुआ, जिन्होंने एक ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जो दृष्टिहीनों को शिक्षा का उजाला देने का जरिया बनी। उन्हीं के नाम पर इसे ब्रेल लिपि कहा जाता है।
- चार जनवरी 1643 की तारीख इतिहास में इंग्लैंड के महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन की जन्मतिथि के रूप में भी दर्ज है। गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक एवं खगोल विज्ञानी न्यूटन को आधुनिक भौतिक विज्ञान के जनक का दर्जा दिया जाता है।
- देश-दुनिया के इतिहास में चार जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1604 : शहजादा सलीम की बगावत नाकाम होने के बाद उन्हें बादशाह अकबर के हुजूर में पेश किया गया।
- 1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक विज्ञानी एवं गणितज्ञ सर आइजक न्यूटन का जन्म।
- 1809 : दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखने में मदद देने वाली लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।
- 1906 : प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग जार्ज पंचम बने) ने कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
- 1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। 1912 में कैप्टन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।
- 1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।
- 1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।
- 1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस की स्थापना।
- 1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।
- 2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।
- 2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।
- 2021 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतरे। (भाषा)
- 3 जनवरी : भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म
- नयी दिल्ली, 3 जनवरी। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे खास बात यह है कि भारत की पहली महिला शिक्षिक सावित्रीबाई फुले का जन्म इसी दिन हुआ था।
- तीन जनवरी, 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं। सावित्रीबाई ने अपना पूरा जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया।
- इसके अलावा तीन जनवरी की एक अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1831: देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।
- 1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म।
- 1880 : ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित। 1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढ़ने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
- 1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
- 1980 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया।
- 1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वे अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।
- 2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।
- 2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।
- 2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।
- 2014 : अलकायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेला का उद्घाटन किया।
- 1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
- 1926 - स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
- 1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
- 1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण।
- 1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
- 1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
- 1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
- 2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
- 2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए।
- 2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुंचे।
- 2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीडि़तों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
- 2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
- 2008 - बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
- 1831 -सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ।
- 1915- प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक -चेतन आनंद का जन्म हुआ।
- 1972-लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।
- 2002-भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ।
- 1698 -इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ताजिय़ो का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पहली ट्रेजडी 14 वर्ष की आयु में लिखी। ख्याति मिलने के बाद वे वियना जाकर आस्ट्रिया के दरबारी शायर बन गये। सन 1782 में उनका निधन हो गया।
- 1875- फ्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियरलारोस का निधन हो गया। वे 1817 ईसवी में जन्में। लारोस शिक्षा प्राप्ति के साथ ही अपने पिता के कारख़ाने में भी काम करते थे और उसी समय से उन्होंने शब्दकोष का संकलन आरंभ कर दिया। लारोस उन लोगों में से थे जिन्होंने फ्रांसीसी विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को अच्छा बनाया और पुस्तकों को सरल भाषा में लिखा।
- महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव- राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह। (भाषा)
- 2 जनवरी : भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत
- नयी दिल्ली, 2 जनवरी। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाता है। दो जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस सम्मान को संस्थापित किया था।
- शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक वर्ष बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया। इसी तरह खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1757 : रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर फिर कब्जा कर लिया।
- 1954 : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की शुरुआत।
- 1971 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई।
- 1973 : जनरल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया।
- 1978 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस (आई) के नाम से नयी पार्टी का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष घोषित किया।
- 1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ‘ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन’ में काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।
- 1991 : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।
- 1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत।
- 2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक-एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंची।
- 2004 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन के सात देश मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमत।
- 2016 : सऊदी अरब के जाने-माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को सरकार ने फांसी की सजा दी। मौलवी ने 2011 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था। (भाषा)
- एक जनवरी : 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया एयर इंडिया का विमान
- नयी दिल्ली, एक जनवरी। नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था।
- सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे। घटना के फौरन बाद आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था।
- देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की।
- 1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।
- 1862: भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्तूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।
- 1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरुआत।
- 1925: अमेरिका में टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना।
- 1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावर भेज रहा है।
- 1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्तापलट किया, जिससे उसे वहां से भागना पड़ा।
- 1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।
- 1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।
- 1992: नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए मुंबई में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई।
- 2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरुआत हुई। (भाषा)
- 31 दिसंबर : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था
- नयी दिल्ली, 31 दिसंबर। भारत के इतिहास से 31 दिसंबर के दिन का गहरा नाता है। यही वह दिन है, जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था।
- महारानी ने पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार के लिए इस कंपनी को पंजीकृत करने का आदेश दिया और इसके लिए शाही फरमान जारी किया गया। उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का सौदा माना जाता था और इस पर स्पेन और पुर्तगाल का आधिपत्य हुआ करता था।
- ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना मुख्यत: मसालों के व्यापार के लिए की गई थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने व्यापार का दायरा बढ़ाने के साथ ही भारत में ब्रिटेन के साम्राज्यवादी हितों की पूर्ति का काम किया और भारत की तकदीर में गुलामी का दाग लगा दिया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 31 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1600: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।
- 1802 : पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।
- 1857 : क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।
- 1929 : लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस जन के साथ ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लिया।
- 1943 : हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यॉर्कशायर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म ‘गांधी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था।
- 1972 : बेसबॉल के महान खिलाड़ी रॉबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।
- 1999 : अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।
- 2004 : ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था।
- 2014: चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल। (भाषा)
- 29 दिसंबर : राजीव गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली अभूतपूर्व विजय
- नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा)। स्वतंत्र भारत के चुनावी इतिहास में 29 दिसंबर का दिन एक अभूतपूर्व घटना के साथ दर्ज है। साल 1984 में 29 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने लोकसभा की 508 में से 401 सीटें जीतकर स्वतंत्र भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में उस समय की सबसे बड़ी विजय दर्ज की। कांग्रेस ने हालांकि यह चुनाव भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर लड़ा था, लेकिन पार्टी ने सहानुभूति की लहर पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की।
- वर्ष 1984 में 31 अक्टूबर को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। दो माह बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस पार्टी को वोट दिया। पार्टी का नेतृत्व उस समय उनके पुत्र राजीव गांधी के हाथ में था।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1530 : हुमायूं ने बाबर से मुगल साम्राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली।
- 1845 : टेक्सास गणराज्य को अमेरिका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी दी।
- 1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था। 1960 और 70 के दशक में राजेश खन्ना का नाम फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था। उनकी एक के बाद एक 15 फिल्में सुपरहिट हुईं। इनमें फिल्म सच्चा झूठा और आनंद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।
- 1951 : अमेरिका के आणविक ऊर्जा आयोग के अधिकारियों ने आणविक ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में पहली बार खुलासा किया।
- 1972 : कलकत्ता मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू।
- 1975 : ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कानून लागू कर महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए। कानून के जरिए समाज में और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना अनिवार्य हो गया।
- 1977 : बम्बई में ओपन एयर थिएटर ‘ड्राइव इन’ खुला। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर बताया गया।
- 1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
- 1998 : कंबोडिया पर 1975 से 1979 के बीच नियंत्रण करने वाले कट्टरपंथी कम्युनिस्ट संगठन ख्मेर रूज के नेताओं ने उनके शासन के दौरान तकरीबन 15 लाख लोगों के मारे जाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
- 2001 : अमेरिका में न्यूयार्क के शहर बफेलो में 24 दिसंबर को शुरू हुआ बर्फीला तूफान पांच दिन बाद थम गया और तकरीबन 82 इंच मोटी बर्फ की चादर के नीचे दबे शहर की खुदाई का काम शुरू हुआ।
- 2008 : इज़राइल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के बीच हमास के राकेट हमले में तीन इज़राइलियों की मौत के बाद इज़राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। 2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।
28 दिसंबर : आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में सरकार बनाई
नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर। देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। इसी दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई। आज भले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में भी अपनी जड़े जमा रही है, लेकिन उस समय उनका दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में आए केजरीवाल के नेतृत्व में 2013 में चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। इस चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया।
देश-दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।
1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार सवाक (बोलती) फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की ‘फ़ुट एंड माउथ’ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया। 1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फ़ैसला लिया गया।
2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी। (भाषा)
- 27 दिसंबर : यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला
- नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर (भाषा)। यूरोप के दो शहरों पर 27 दिसंबर, 1985 को चरमपंथियों के हमलों में 16 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
- इटली के रोम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस घटना में तीन बंदूकधारियों सहित कुल 13 लोग मारे गए। दूसरी घटना में आस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका और तीन लोगों की जान ले ली।
- देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1797 : उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म।
- 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
- 1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
- 1960 : फ़्रांस ने अफ़्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़ गया।
- 1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
- 1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।
- 1985 : यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
- 2000 : आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।
- 2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में मौत।
- 1831 -चाल्र्स डार्विन ने बीगल बोट के जरिए में अपनी वैज्ञानिक यात्रा शुरू की।
- 1845 -पहली बार डॉ. क्रॉफॉर्ड डब्ल्यू. लॉंग ने शिशु जन्म के समय निश्चेतक के रूप में ईथर का प्रयोग किया।
- 1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
- 1960-फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण के साथ ही फ्रांस ऐसे परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के कऱीब पहुंच गया था।
- 1979 - अफग़़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रांति में हत्या।
- 1985- यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में 27 दिसंबर के दिन ही चरमपंथियों ने हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए थे और सौ से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
- 1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
- 2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
- 2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन उम्मा-ए-तामीर ए बो के खाते सील करने के आदेश दिये।2002 - ईव नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
- 2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
- 1797 - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात शायर ग़ालिब का जन्म हुआ।
- 1965 - अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
- 1927-उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
- 1822-फ्रांसीसी रसायनज्ञ लुई पाश्चर का जन्म हुआ, जो सूक्ष्मजीव विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने तरल पदार्थों में हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए एक निश्चित तापमान पर रखने की विधि खोजी जिसे पाश्चरीकरण कहा जाता है। (निधन-28 सितम्बर 1895)
- 1571- जर्मन खगोलशास्त्री जोहानेस केप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्रहों की गति के तीन नियम दिए जिन्हें केप्लर के नियम के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 नवम्बर 1630)
- 1914-अमेरिकी रसायनज्ञ चाल्र्स मार्टिन हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने एल्युमिनियम को उसके अयस्क से अलग करने का सस्ता विद्युत अपघटनी तरीका निकाला। (जन्म 6 दिसम्बर 1863)
- 1923-अमेरिकी ग्लास निर्माता माइकल जोजफ़ ओवेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने स्वचालित ग्लास बनाने वाली मशीन का अविष्कार किया जिसने इस उद्योग में सचमुच एक क्रांति ला दी।(जन्म 1 जनवरी 1859)
- 26 दिसंबर : सुनामी ने मचाई तबाही, लाखों लोगों की मौत
- नयी दिल्ली, 26 दिसंबर। इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी।
- उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली थी।
- देश-दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली’ की शुरूआत।
- 1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना। 1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
- 1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।
- 2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।
- 2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
- 2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
- 2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत। (भाषा)
- 25 दिसंबर : पूरी दुनिया में मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार
- नयी दिल्ली, 25 दिसंबर। पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है।
- इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
- वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था और पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी 25 दिसंबर, 1949 को पैदा हुए थे। यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि दोनों देशों के इन दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए।
- इस दिन दुनिया से रुख़सत होने वालों की बात करें तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ।
- देश दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1771 : मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
- 1918 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
- 1924 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1949 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
- 1977 : ब्रिटेन के जगप्रसिद्ध कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरुष माना जाता है। उनका निधन स्विट्जरलैंड में हुआ। 1989 : रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से उड़ा दिया गया।
- 1991 : मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई। (भाषा)
- 24 दिसंबर : विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन बने
- नयी दिल्ली, 24 दिसंबर। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बाकी हैं।
- शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं।
- देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
- 1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।
- 1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
- 1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म। 1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
- 1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।
- 1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
- 1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन। 1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।
- 1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
- 2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा। 2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
- 2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। (भाषा)