1922 -पुरातत्वविद् हॉवर्ड कार्टर ने तूतेनखामेन के मक़बरे के पहले दो द्वारों को खोला।
1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1975-सम्पूर्ण शरीर की जांच के लिए सी.ए.टी. स्कैनर के लिए रॉबर्ट एस. लेड्ली को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1960 - टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम भक्तर शिकन नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 - पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
2007 - पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की।
1890 -भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।
1984- भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ।
1844 - जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर कार्ल फ्रेड्रिक बेन्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने 1885 में पहले आन्तरिक दहन इंजन से स्वचालित वाहन का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1929)
1814 - जर्मन भौतिकविद् (जूलियस) रॉबर्ट मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा को जाने वाले एक जहाज़ के डॉक्टर होते हुए उन्होंने जीव-जन्तुओं की ऊष्मा की भौतिकी पर विचार किया। (निधन-20 मार्च 1878)
1884- जर्मन रसायनज्ञ ऐडॉल्फ विल्हेम हरमन कोल्बे का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार किसी अकार्बनिक पदार्थ से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण किया।(जन्म 27 सितम्बर 1818)।
1632 -हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
1831 - ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फऱाडे ने बिजली की खोज की।
1859- चाल्र्स डार्विन कि सुप्रसिद्ध पुस्तक ओरिजिन आफ स्पिशीज़ बाइ मीन्स आफ नैचुरल सेलेक्शन इंग्लैण्ड में प्रकाशित हुई।
1989- चेकेस्लोवाकिया में एक नए युग की शुरूआत हुई थी जब तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे दिया था।
1903-वाहनों को स्टार्ट करने के लिए विद्युतीय सेल्फ स्टार्टर का आविष्कार करने के लिए क्लाइड जे. कोलमैन के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
1963- अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या कर दी गई थी।
1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 - नेपाल में माओवादियों ने सेना और पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।
1944- भारतीय वायुमण्डल वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1999 में एशियन ब्राउन क्लाउड की खोज की जो कि प्रदूषणकारी बादलों की विचरण करती हुई परत थी जो किसी महाद्वीप के समान चौड़ी और किसी बड़ी घाटी की तरह गहरी थी।
1925-डच इंजीनियर और भौतिकशास्त्री साइमन वैन डर मीर का जन्म हुआ, जिन्होंने इटली के भौतिकविद् कार्लो रूबिया के साथ मिलकर प्रोटॉन एवं एण्टीप्रोटान के टकराव द्वारा डब्ल्यू बोसान और ज़ेड बोसान कणों की खोज की जिसके लिए दोनों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1864-अमेरिकी भूशास्त्री और रसायनज्ञ बेन्जामिन सिलिमन का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिकन जर्नल आफ साइंस की शुरुआत की तथा अमेरिका में विज्ञान के विकास को नया आयाम दिया।(जन्म 8 अगस्त 1779)
1916- अमेरिका में जन्में एक अन्वेषक सर हिरैम मैक्सिम का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सिम मशीनगन के आविष्कार के लिए जाना जाता है। (जन्म 5 फरवरी 1840)।
1897-एक पेन्सिल शार्पनर की लिए अमेरिकी अन्वेषक जॉन ली लव को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1948 -टेलीविजऩ कैमरा के ज़ूम प्रभाव कर सकने वाले लेन्स का पेटेन्ट एफ. जी. बेक को प्राप्त हुआ।
2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट डाले गये।
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हादसा कोमोरो द्वीप समूह से कऱीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ था इसलिए वहां मौजूद पर्यटक और द्वीपवासी थोड़ी ही देर में वहां पहुंच गए थे। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के चार घंटे बाद ही विमान में ईंधन ख़त्म होने की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।
1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे। हालांकि स्टेशन पर आपातकालीन सेवा तुरंत पहुंचने से किसी की मौत नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख्मी हो गए थे।
2002- दंगों की वजह से नाइजीरिया से छिनी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता।
1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ।
1887- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मॉस्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रायोगिक रूप से बताया कि तत्वों की गुणधर्म उसकी परमाण्विक संख्या पर निर्भर करते हैं। (निधन- 10 अगस्त 1915)
1837 - डच भौतिक शास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वैन डर वाल्स का जन्म हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा द्रव अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए 1910 के नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके कार्य ने परमशून्य पर तापमान के अध्ययन को सम्भव बनाया।(निधन-9 मार्च 1923)
1937-भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद् सरजगदीश चन्द्र बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों, वायरलेस टेलीग्राफी, और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (जन्म 30 नवम्बर 1858)
1844-स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री थॉमस हेन्डरसन का निधन हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप आफ गुड होप में देखा गया) के पैरेलेक्स का मापन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 28 दिसम्बर 1798)।
1809-पेरेग्रीन विलियमसन को धातु के पेन के निर्माण के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1877- थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किया।
1904- पहली प्रत्यक्ष धारा की इंटरपोल विद्युत मोटर के लिए यू.एस. में पेटेन्ट जारी किया गया।
1963 - डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़. केनेडी की हत्या।
1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 - भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 - बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 - पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 - मिस वल्र्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भडक़े दंगे में सैकड़ों लोग मारे गये।
2006 - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ्य़ूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2008 - हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
1917- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर ऐन्ड्रयू फील्डिंग हक्सले का जन्म हुआ, जिन्हें सर ऐलेन हॉकिन और सर जॉन कैरिव एकल्स के साथ 1963 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने सोडियम पम्प तंत्र (जिसके द्वारा तंत्रिका संवेग प्रेषित होते हैं।) पर कार्य किया।
1809 - फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक बेनेडिक्ट आगस्टिन मॉरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने युवाकाल के भावनात्मक तथा मानसिक बिगड़ाव से सम्बन्धित डिमेन्शिया प्रीकॉक्स शब्द प्रतिपादित किया। बाद में स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर ने 1908 में इस बीमारी को स्किज़ोफ्रेनिया नाम दिया। (निधन- 30 मार्च 1873)
1981- अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर हैन्ज़ अडॉल्फ क्रेब्स का निधन हुआ, जिन्हें रासायनिक अभिक्रियाओं को की श्रृंखला ट्राइकार्बॉक्साइलिक एसिड साइकल, जिसे सिट्रिक एसिड साइकल तथा क्रेब्स सायकल भी कहते हैं, की खोज करने के लिए फ्रिट्ज़ लिपमैन के साथ 1953 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-25 अगस्त 1900)
1907-अमेरिकी खगोलशास्त्री असाफ हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मंगल के दो चन्द्रमाओं, फोबोस और डीमोस की खोज की तथा उनका नामकरण किया, और उनकी कक्षाओं का भी पता लगाया। (जन्म 15 अक्टूबर 1829)।
1694 -फ्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वाल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
1783 -पहली बार आकाश में गुब्बारे द्वारा मनुष्य ने उडऩे का प्रयास किया। इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे।
1871-न्यूयॉर्क के मॉसेस एफ. गेल को सिगार लाइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1877-एडिसन ने टॉकिंग मशीन (बोलने वाली मशीन) के आविष्कार की घोषणा की।
1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया गया।
2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफग़़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफऱउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नए जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
1824 - जर्मन खदान विज्ञानी हीरोनायमस थ्योडर रिक्टर का जन्म हुआ, जो धातुकर्म के विशेषज्ञ थे। उन्होंने सन् 1863 में इंडियम नामक तत्व की खोज की।(निधन-25 सितम्बर 1898)
1891- अमेरिकी आनुवांशिकविद् अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवेन्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में विशिष्ट जीनों की स्थिति मापने की तकनीक का आविष्कार किया जिसे स्टर्टेवेन्ट का गुणसूत्र मापन तरीका के नाम से जाना जाता है।(निधन- 5 अप्रैल 1970)
1970- भारतीय भौतिकशास्त्री सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन का निधन हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में सुप्रसिद्ध रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म -7 नवम्बर 1888)
1993- इटली के वैज्ञानिक ब्रूनो रॉज़ी का निधन हुआ, जिनकी गिनती कॉस्मिक किरणों पर अध्ययन करने वालों में की जाती है। कॉस्मिक किरणों और पदार्थों के साथ उनकी परस्पर क्रिया पर किए गए इनके अनुसंधान ने उच्च ऊष्मा कण-भौतिकी की नींव रखी।(जन्म 13 अप्रैल 1905)।
1923- अफ्रीकी-अमेरिकी गैरेट मॉर्गन (1877-1963) को स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1960 -स्वीडन में यूरोपीय देशों के सातवें कंन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में ऑस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात यूरोपीय देश शामिल थे। उक्त चारों देश पश्चिमी ब्लॉक में शामिल थे किंतु वे यूरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुडऩा चाह रहे थे। इसीलिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किए किंतु यूरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने यूरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया।
1980- स्टीव टैसेक ने सोलर चैलेन्जर में पहली बार सौर ऊर्जा द्वारा उड़ान भरी।
1994 - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान कोलम्बिया फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से कऱीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर डूबा।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।
1750- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
1892- कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का जन्म हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंस्युलिन की खोज की। इसके अलावा इन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की खोज की। (निधन- 19 जून 1965)
1886- जन्तु विज्ञानी कार्ल वॉन फ्रिश का जन्म हुआ, जिन्होंने मधुमक्खियों के मध्य होने वाले पारस्परिक संवाद या संचार का अध्ययन किया, और इन्होंने कीटों के रासायनिक तथा दृष्टि सम्बन्धित ज्ञानेन्द्रियों का अध्ययन किया। (निधन-12 जून 1982)
1945 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का निधन हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म -1 सितम्बर 1877)
1942 - अमेरिकी अकशेरुकी पुराजन्तु विज्ञानी चाल्र्स शूकर्ट का निधन हुआ, जो पुराभूशास्त्र को विकसित करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। यह प्राचीन काल में ज़मीन और सागरों के विस्तार के अध्ययन की शाखा है।(जन्म-3 जुलाई 1858)।
1861 -पहली बार पेट्रोलियम से लदा जहाज़ अमेरिका से इंग्लैण्ड के लिए रवाना हुआ।
1895 - पेपर पेंसिल के लिए फिलाडैल्फिया के फ्रैड्रिक ई. ब्लैसडेल को पहला अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1977 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1994 - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वल्र्ड चुनी गईं।
1998 - कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफिक़ल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का वूमेन आफ़ दी इयर पुरस्कार के लिए चुना।
2000 - पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीडि़तों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007- अफग़़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 - संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
1917 - भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ।
1928 - विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म हुआ।
1875- अमेरिकी पुरातत्वविज्ञानी और राजनेता हाइरैम बिंघम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1911 में पेरू के हिस्सों में माचू पिच्चू के अवशेष खोजे। (निधन- 6 जून 1956)
1887 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ जेम्स बैचलर समनर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन हॉवर्ड नॉर्थरॉप और वेन्डेल मैरेडिथ स्टैनले के साथ 1946 का नोबेल पुरस्कार मिला। समनर एन्ज़ाइम का क्रिस्टलीकरण करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(निधन- मृत्यु 12 अगस्त 1955)
1910- जर्मन कार्बनिक रसायनज्ञ रुडॉल्फ फिटिंग का निधन हुआ, जो उन्नीसवीं शताब्दी में कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। कार्बनिक यौगिकों पर सोडियम की क्रिया को वुर्ट्ज़ (1817-84) ने ढूंढा जिसे फिटिंग ने ऐरोमैटिक और एल्काइल हैलॉइड के मिश्रण से बेंज़ीन के जैसे यौगिक बनाए। फिटिंग ने पिनैकोन्स, डाइफिनाइल, फेनैन्थ्रीन और टॉल्यूईन (1864 में टॉलेन्स के साथ) आदि यौगिक बनाए। (जन्म 6 दिसम्बर 1835)
1990-रूसी वैज्ञानिक जॉर्जी निकॉलेविच फ्लेरॉव का निधन हुआ, जिन्होंने 1941 में पता लगाया कि न्यूट्रॉनों की बमबारी के बिना भी यूरेनियम सहज विखंडित होता है। वे नाभिकीय विखंडन पर कार्य करने वाले रूस के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। फ्लेरॉव ने 1965 में तत्व-104 तथा 1974 में तत्व-106 के संश्लेषण की घोषणा की।(जन्म 2 मार्च 1913)
महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय एकता दिवस (इंदिरा गांधी का जन्म दिवस), विश्व शौचालय दिवस।
1970- नोबेल पुरस्कार विजेता लाइनस पॉलिंग यह घोषणा की कि विटामिन-सी को काफी मात्रा में लेने से सर्दी ज़ुक़ाम से छुटकारा मिल सकता है।
1903- संयुक्त राज्य अमरीका तथा पनामा गणराज्य के बीच पनामा नहर नामक समझौता हुआ।
1956 -मोरक्को को स्वतंत्रता मिली।
1994 - संयुक्त राष्ट्र ने फिलीस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
2002 - संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।
2003 - अर्नोल्ड श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
2005 - प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति निर्वाचित। ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु। उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित।
2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50 हजार करोड़ रुपये देने का निर्णय किया। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया। भारत और मिस्र के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
1901- फि़ल्मकार, निर्देशक और अभिनेता वी शांताराम का जन्म हुआ।
1906 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ जॉर्ज वाल्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने दृष्टि के रसायन विज्ञान पर कार्य किया। दृष्टि के जैवरसायनिक विज्ञान पर कार्य करते हुए उन्होंने रैटिना में विटामिन ए के प्रभाव को उजागर किया। (निधन-12 अप्रैल 1997)
1906 -चीन के पक्षीविज्ञानी झेंग ज़्वाक्सिन का जन्म हुआ, जो चीन के आधुनिक पक्षी विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्हें पक्षियों तथा प्रकृति से अत्यधिक प्रेम था। सन् 1934 में इन्होंने चाइना ज़ूलॉजिकल सोसायटी की संस्थापना की। (निधन-27 जून 1998)
1962- डेनमार्क के भौतिकशास्त्री नील्स हेनरिक डेविड बोर का निधन हुआ, जो क्वान्टम सिद्धान्त लागू करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। इनके इस कार्य के लिए इन्हें वर्ष 1922 में इन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने बोर का परमाणु सिद्धान्त दिया। (जन्म- 7 अक्तूबर 1885)
1941- जर्मन वैज्ञानिक वॉल्दर हर्मैन नर्नेस्ट का निधन हुआ, जो आधुनिक भौतिकीय रसायनविज्ञान के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। सन् 1889 में उन्होंने अपनी विद्युत विभव और विद्युत अपघट्य विलयनों के संचालन का सिद्धान्त दिया जिसे नर्नेस्ट समीकरण कहते हैं। (जन्म 25 जून 1864)
1870- डेनमार्क आस्ट्रिया तथा फ्रांस पर विजय के पश्चात संयुक्त जर्मनी साम्राज्य का गठन हुआ।
1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा, रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।
1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 - जाफना प्रायद्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गए।
2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। मालेगांव ब्लास्ट की जांच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगांव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा। चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
1929 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1906 -जापानी इंजीनियर रेस कार के चालक तथा उद्योगपति स्वाइशिरो होण्डा का जन्म हुआ,जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। पहले इन्होंने गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरूआत की, और बाद में मोटरसायकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (निधन-5 अगस्त 1991)
1902 -अमरीकी वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का जन्म हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए मारिया गोएपर्ट मेयर और जोहानेस हेन्स जेनसेन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। जिन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई।(निधन-1 जनवरी 1995)
1940-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी रेमन्ड पर्ल का निधन हुआ, जो बायोमेट्री के संस्थापकों में से एक थे जिन्होंने जीवविज्ञान और चिकित्सा में सांख्यिकी का इस्तेमाल किया। (जन्म 3 जून 1879)
1990- अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट हॉफ्स्टैटर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के परिमाण को मापा। इस अनुसंधान के लिए उन्हें 1961 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 5 फरवरी 1915)।
1945 -दो नए खोजे गए तत्वों की घोषणा हुई- अमेरिसियम, परमाणु संख्या 95 तथा क्यूरियम (परमाणु सं. 96)
1620 -सबसे पहले मक्का अमेरिका में पाया गया।
1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
1997 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किए गए।
1998 - कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
2001 - अफग़़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
2002 - मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चकरवाती तूफ़ान सीडर ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कजऱ् माफ़ की। चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
1943- अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स डब्ल्यू. मिशेल का जन्म हुआ, जो ट्रेस एलिमेंट ऐनालिसिस की शुद्धता विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में ये पानी और हवा में ट्रेस तत्वों का प्रदूषण के रूप में पता लगाने पर काम कर रहे हैं।
1881-अमेरिकी शिक्षाविद् और रसायनज्ञ जोएल एच. हिल्डेब्रैन्ड का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तकें सॉल्युबिलिटी (1924 अगला संस्करण सॉल्युबिलिटी आफ नॉनइलेक्ट्रोलाइट्स) जो आज भी काफी प्रसिद्ध मानी जाती हैं। हिल्डेब्रैन्ड सॉल्युबिलिटी पैरामीटर को उनका नाम दिया गया।(निधन- 30 अप्रैल 1983)
1954 -अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद् अल्बर्ट फ्रैन्सिस ब्लैकेस्ली का निधन हुआ, जिन्होंने छोटे कवकों में लैंगिक प्रजनन का पता लगाया, सेक्सुअल रीप्रोडक्शन इन द म्यूकोराइनी, 1904 जो कवकों में लैंगिक प्रजनन को समझने के लिए बहुत उपयोगी है।(जन्म 9 नवम्बर 1874)
1948- अमेरिकी शिक्षाविद् और विज्ञानी फ्रेड्रिक गार्डनर कॉट्रेल का निधन हुआ, जिन्होंने औद्योगिक इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (1907) का आविष्कार किया। यह गैस की धारा में मौजूद कणों को हटा देता है।(जन्म 10 जनवरी 1877)।
1960- एल्केलाइन शुष्क सेल के लिए पी.ए. मार्सल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1904- किंग कैम्प जिलेट को ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ के आविष्कार के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
1875 - भिारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का निधन हुआ।
1937 -हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
1982 -सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भाव का निधन हुआ।
1874 - डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें केशिकानली के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-13 सितम्बर 1949)
1888 - नॉर्वे के अंतरिक्षविज्ञानी एच. यू. स्वैरड्रप तथा समुद्र विज्ञानी हैरल्ड अर्लिक स्वैरड्रप का जन्म हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है। (निधन- 21 अगस्त 1957)
1967 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐल्मेर मैकॉलम का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। जिन्होंने विटामिन-ए और बी की खोज की, तथा विटामिन-डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (जन्म 3 मार्च 1879)
1919-फ्रांस में जन्में स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रेड वर्नर का निधन हुआ, जिन्होंने कोआर्डिनेशन यौगिकों पर बुनियादी अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1913 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने प्रदर्शित किया कि स्टीरियोकेमिस्ट्री सिर्फ कार्बनिक यौगिकों की विशेषता नहीं है अपितु वह सारे रसायन विज्ञान के लिए है। (जन्म 12 दिसम्बर 1866)
1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलीस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14 वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफिक़ स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फि़ल्म गांधी माई फ़ादर को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- असम गण परिषद् राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया है।
1780 - पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म हुआ।
1892 - कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ।
1917 - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।
1924- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की मां आबादी बेगम का निधन हुआ। वे बी अम्मा के नाम से विख्यात थीं। 28 वर्ष की आयु में वे विधवा हो गयीं परंतु उन्होंने अपने बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा दिलायी। उनके दोनों बेटों मौलाना मोहम्मद अली जौहर व मौलाना शौकत अली जौहर ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रभावशाली भूमिका निभाई और बहुत नाम कमाया।
1743- फ्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोइन लॉरेन डी लेवोजिय़े का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रांति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फांसी दे दी गई।
1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लॉर्क मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1970 -बंग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1901 -भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार विल्हेम रोएन्टजऩ को एक्स किरणों की खोज के लिए मिला।
1966 -पहली बार जेमिनी-12 नामक उपग्रह ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1908- बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
2005 - ढाका में 13 वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।
2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
1861 -महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम अली का जन्म हुआ, जिन्हें भारत का पक्षीमानव भी कहा जाता है। इन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर भी काम किया और भारतीय पक्षियों के बारे में कई पुस्तकें लिखीं। (निधन-27 जुलाई 1987)
1891-अमेरिकी खगोलशास्त्री सेथ बार्नेस निकोल्सन का जन्म हुआ, जो ज्यूपिटर के चार चन्द्रमाओं की खोज के लिए जाने जाते हैं।(निधन-2 जुलाई 1963)
1932- स्कॉटलैण्ड के अन्वेषक सर डुगाल्ड क्लर्क का का निधन हुआ, जिन्होंने मोटरसायकिल के दो स्ट्रोक इंजन का आविष्कार किया जो कई हल्की मोटरसायकिलों तथा कई मशीनों में इस्तेमाल किया गया। (जन्म 31 मार्च 1854)
1916-अमेरिकी खगोलशास्त्री पर्सिवल लॉवेल का निधन हुआ, जिन्होंने प्लूटो की उपस्थिति का अनुमान लगाया, और तब तक अनुसंधान करते रहे जब तक उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इन्होंने दावा किया कि कभी मंगल ग्रह पर भी जीवन मौजूद था।(जन्म 13 मार्च 1855)।
1988 -कीट का सबसे प्राचीन जीवाश्म (39 करोड़ वर्ष प्राचीन) साइंस में प्रकाशित हुआ।
1925 - रॉबर्ट ए. मिलिकन ने कॉस्मिक किरणों की खोज की घोषणा की।
1975 -अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ।
1989 - बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भत्र्सना।
2000 - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 - यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
1888 - अबुलकलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
1907 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो रेडियोधर्मी आइसोटोप के चिकित्सकीय तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में बुनियादी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-18 फरवरी 1957)
1729- नाविक तथा वैज्ञानिक लुइ डी बॉगेनविले का जन्म हुआ, जो जीन ले दार्शनिक रॉन्ड डैलैम्बर्ट के दोस्त थे। इन्होंने प्रशान्त महासागर का पता लगाया, सन् 1767-69 के दरम्यान इन्होंने अपने प्रकृतिवद् तथा खगोलशास्त्रियों के साथ दुनिया की समुद्री यात्रा की और कई वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र किये। इनके सम्मान में रंगीन पुष्प वाले बेल-पौधे का नाम बॉगेनविलिया रखा गया। (निधन- 31 अगस्त 1811)
1927-डैनमार्क के वनस्पतिविज्ञानी और आनुवांशिकविद् विल्हेम लड्विग जोहानसन का निधन हुआ, जिन्होंने पेड़-पौधों के उत्परिवर्तन पर काम किया और डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी व्राइस के सिद्धान्त (कि आनुवांशिकता में परिवर्तन उनकी जर्म कोशिकाओं की आनुवांशिक इकाइयों में होने वाले परिवर्तनों के कारण होती है।) का पुरजोर समर्थन दिया।(जन्म 3 फरवरी 1857)
1729 - स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ।
1729 - ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1918- जर्मनी में लोकतंत्र की घोषणा होने के साथ ही अंतिम सम्राट वैल्हलम द्वितीय ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया तथा एबर्ट जर्मनी पहले राष्र्टपति बन गए।
1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि, येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार, जर्मन क्रांति सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग, जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 - फ्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
1989 -बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1877 - मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएं देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
1889 - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म हुआ।
1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962 - समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ।
2005 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन हुआ।
1864 - ब्रिटेन के प्रौद्योगिकीयविद फ्रैन्सिस ऐडवर्ड एल्मोर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर आवश्यक अयस्कों (जैसे तांबा) के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि ईजाद की।(निधन- 26 जुलाई 1932)
1897 - ब्रिटिश रसायनज्ञ रॉनल्ड जॉर्ज रेफोर्ड नॉरिश का जन्म हुआ, जिन्हें इंग्लैण्ड के सर जॉर्ज पोर्टर और जर्मन मैनफ्रेड ईजेन के साथ अतितीव्र रासायनिक क्रियाओं पर कार्य करने के लिए 1967 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 जून 1978)
1952- रूसी-ब्रिटिश-इजऱायली रसायनज्ञ कैम वीज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने जीवाणुओं की सहायता से कार्बनिक रसायन का निर्माण किया। उन्होंने अनाज के किण्वन के दौरान जीवाणु की सहायता से ऐसीटोन का संश्लेषण किया। (जन्म-27 नवम्बर 1874)
1938- अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पतिविज्ञानी, कृषिविज्ञानी और रसायनज्ञ एडवर्ड म्युरे ईस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों को विकसित किया और संकर मक्के का विकास किया। (जन्म 4 अक्टूबर 1879)
महत्वपूर्ण दिवस- विधिक सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस।
1980- कैलिफोर्निया की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह का पन्द्रहवां चन्द्रमा ढूंढ़ा।
1895 -विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों की खोज की।
1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 - अफग़़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
2005 - भारत ने फिलीस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
1929 -भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।
1922 -दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन (नीथलिंग) बरनार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रोगग्रस्त हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया।(निधन-2 सितम्बर 2001)
1656 -आक्सफोर्ड में ज्यामिती के प्रोफेसर ऐडमण्ड हैली का जन्म हुआ, जिन्होंने तारों की गति का अध्ययन किया और चांद की गति तथा ज्वारों का अध्ययन किया। (निधन-14 जनवरी 1742)
1880 -अमेरिकी ड्रिलर एड्विन लॉरेन्टाइन ड्रेक का निधन हुआ, जिन्होंने पेन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं खोदा जिससे अमेरिका में आधुनिक पेट्रोलियम उद्योग की नींव पड़ी।(जन्म 29 मार्च 1819)
1703 -अंग्रेज़ गणितज्ञ वेलिस क्रिप्टोग्राफी का निधन हुआ जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शाही संदेश को सांसदों के लिए डीकोड करने का काम किया। इन्होंने सर्वप्रथम कोलाइडिंग बॉडी के मोमेन्टम के संरक्षण के नियम का सुझाव दिया था। इन्हें अनंत का चिन्ह प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है।(जन्म 3 दिसम्बर 1616)
1908- प्रोफेसर अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने एक अकेले परमाणु का पृथक्करण किया।
1876-सिगरेट बनाने वाली मशीन के लिए न्यूयॉर्क के अल्बर्ट हुक को पेटेन्ट जारी किया गया।
1917 - रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति की शुरू हुई।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला, आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ्ऱांस ने हिंसा करने वालों के खिलाफ फतवा जारी किया।
2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008- बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
1858 -स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक विपिन चन्द्र पाल का जन्म हुआ।
1978 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ।
2000 -भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ।
1888-प्रख्यात भारतीय भौतिकशास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 नवम्बर 1970)
1867-फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का पोलैंड में जन्म हुआ । उन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला।
1913 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद तथा जैवभूगोलविद् अल्फ्रैड रसेल वैलेस का निधन हुआ, वे पहले पश्चिम वासी थे जिन्होंने उष्णकटिबंधीय इलाकों के प्राकृतिक निवास स्थानों का अध्ययन किया। मुख्य रूप से इन्हें प्राकृतिक चयन द्वारा प्रजातियों की व्युत्पत्ति के सिद्धांत को स्वतंत्र रूप से प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 जनवरी 1823)
1964- स्वीडिश रसायनज्ञ हैन्स कार्ल आगस्ट साइमन वॉन यूलर-चैपलिन का निधन हुआ, जिन्हें सर आर्थर हैर्डेन के साथ शर्करा के एल्कोहॉल किण्वन में एन्ज़ाइमों की भूमिका बताने के लिए 1929 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 15 फरवरी 1873)
महत्वपूर्ण दिवस- शिशु सुरक्षा दिवस, कैंसर जागरुकता दिवस।
1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 - अफग़़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफग़़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 - सियाचिन में युद्ध विराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
1813 -दक्षिणी अमरीका के विख्यात स्वतंत्रता संग्रामी साइमन बोलिवर ने अपने देश वेनेज़ोएला की स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्रता के लिए पहली लड़ाई को विजय में परिवर्तित किया।
1860-अमरीका के दास प्रथा विरोधी अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति बने। उनके राष्ट्रपति काल में अमरीका में पृथकतावादी युद्ध आरंभ हो गए जिसने दास प्रथा के समर्थकों को पराजय का मुंह देखना पड़ा राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन ने औपचारिक रूप से दास प्रथा के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया था। 1865 में दास प्रथा के एक समर्थक ने उनकी हत्या कर दी।
1937 -बेनीटो के नेतृत्व में इटली जर्मनी और जापान के द्विपक्षीय समझौते से जुड़ गय। इटली के इस कदम के बाद बिर्लन टोकिया रोम राजनैतिक और सैनिक केंद्र अस्तित्व में आया।
1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का इसी दिन बेल्जिमय में जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। इन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेंट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
1638- स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। उन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया।(निधन-अक्टूबर 1675)
1976- अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (जन्म 17 अगस्त 1699)।
1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1922 -हॉवर्ड कार्टर ने मिस्र में वैली आफ द किंग में 11 क़दम आगे खुदाई की और एक पुता हुआ बंद दरवाज़ा खोजा।
1985 - 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
1995 - इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1918- ईसवी को इन्फलूएन्ज़ा की महामारी ने योरोप में हज़ारों लोगों की जान ले ली। इस बीमारी में बहुत तीव्र गति से लोग ग्रस्त होते गए और बहुत कम समय में बहुत से लोगों की मृत्यु हो गई। एन्टी बायटिक दवाओं की कमी के कारण इस बीमारी से बहुत अधिक लोग मारे गए।
1999 - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2001 - भारत तथा रूस ने अफग़़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 - गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को खाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई।
1915 -भारतीय राजनेता फिऱोजशाह मेहता का निधन हुआ।
1950- धु्रपद तथा खय़ाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फ़ैयाज़ खां का निधन हुआ।
1998 -प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का निधन हुआ।
2008 -हिन्दी फि़ल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ।
1892 - ब्रिटेन के एक आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन जे.बी.एस. हाल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले। (निधन-1 दिसम्बर 1964)
1863- इंजीनियर और अन्वेषक जेम्स (वार्ड पैकार्ड) का जन्म हुआ, जिन्होंने पैकार्ड आटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की। वर्ष 1889 में उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पैकार्ड इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की, फिर इन्होंने ट्रान्सफॉर्मर, फ्यूज़ बॉक्स और केबल आदि का निर्माण किया। (निधन-20 मार्च 1928)
1914- जर्मन जीवविज्ञानी तथा आनुवांशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में से एक ऑगस्ट वाइज़मैन का निधन हुआ, इन्हें खास कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति के सिद्धान्त तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धान्त के लिए जाना जाता है। (जन्म 17 जनवरी 1834)
1930-डच वैज्ञानिक, चिकित्सक, स्वच्छता अभियानी क्रिश्चियान ईज्कमैन का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि बेरी-बेरी कुपोषण के कारण होता है, इसी के बाद विटामिन की खोज को आधार मिला। (जन्म 11 अगस्त 1858)।
1922 - मिस्र में तूतेनखामेन के मक़बरे का रास्ता खोज निकाला गया।
1939- पहली बार पैकार्ड मोटर कंपनी ने वातानुकूलित वाहन प्रदर्शित किया।
1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊंचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने और विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002 - चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किए।
2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जांच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया। चन्द्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुंचा।
1618 - मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म हुआ।
1845 -भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी वासुदेव बलवन्त फडक़े का जन्म हुआ।
1970 -फि़ल्म अभिनेत्री तब्बू का जन्म हुआ।
1916-अमेरिकी अन्वेषिका रूथ हैन्डलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1959 में बार्बी गुडिय़ा का आविष्कार किया। वे 1942 में संस्थापित मैटेल कम्पनी की सहसंस्थापक थीं जहां पहले फोटो फ्रेम बनते थे फिर बाद में खिलौने भी बने । आज बार्बी गुडिय़ा बच्चों में प्रसिद्ध है। (निधन-27 अप्रैल 2002)
1855- अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ओर्पेन बॉवर का जन्म हुआ, जिनके प्रारम्भिक ज़मीनी पौधों पर किए कार्य ने आधुनिक विज्ञान में इन पौधों पर काम किया खासकर इन्हें फर्न, मॉस, लिवरवॉर्ट आदि पौधों के अध्ययन के लिए जाना जाता है।(निधन-11 अप्रैल 1948)
1698 - डेनमार्क के भौतिकविद्, गणितज्ञ इरैसमस बैर्थोलिन का निधन हुआ, जिन्होंने डबल रिफ्रैक्शन की प्रकाशिकी परिघटना की खोज की।(जन्म 13 अगस्त 1625)
1917 - अंग्रेज़ विद्युत इंजीनियर विलियम ड्यु बॉइस डडेल का निधन हुआ, जिन्होंने मूविंग कॉयल ओसिलोग्राफ का आविष्कार किया। 1669 में उन्होंने देखा कि आइसलैण्ड के फेल्ड्सपार (कैल्साइट) के ज़रिए छवि दोगुनी थी और क्रिस्टल को घुमाने पर एक छवि ठहरी रहती थी, बाकी घूर्णन करती थीं। (जन्म 1872)
1814 -योरोपीय देशों के प्रमुखों की सहमति से वियना कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। वियना आस्ट्रिया की राजधानी है यह सम्मेलन फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के बाद योरोप के मानचित्र को पुन: तैयार करने हेतु आयोजित किया गया था।
1902- पनामा को कोलम्बिया से स्वाधीनता मिली।
1957-स्पुटनिक-2 पहली बार किसी प्राणी को लेकर अंतरिक्ष में गया जो लाइका नाम की कुतिया थी।े
1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
1933 - नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमत्र्य सेन का जन्म हुआ।
1897- अंग्रेज़ समुद्र विज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में समुद्र की गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (निधन-5 जून 1984)
1749 - वैज्ञानिक डैनिएल रदरफोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने हवा के उस अंश का पता लगाया जो दहन में मदद नहीं करती। इसे आज हम नाइट्रोजन गैस के नाम से जानते हैं। (निधन-15 नवम्बर 1819)
1844 -फ्रांस के प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री एडवर्ड ब्रिन्ली का जन्म हुआ।
1896- जर्मन रसायनज्ञ यूजीन बाउमन का निधन हुआ, जिन्होंने यह पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि आयोडीन से परिपूर्ण होती है। इससे पहले इस तत्व का जीवों के शरीर में नहीं पता था, और 1896 में इन्होंने थायरॉइड सम्बन्धी बीमारियों के इलाज पर काम किया। (जन्म 12 दिसम्बर 1846)
1933- फ्रांस के जीवाणु विज्ञानी ऐमील रॉक्स का निधन हुआ, जिन्होंने पाश्चर के साथ डिप्थीरिया पर कार्य किया और उसके विषाणु का पृथक्करण किया। (जन्म 17 दिसम्बर 1853)
1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1950- सान्द्रक दूध पहली बार यू.एस. में बाज़ार में बिका।
1955-अमेरिकी अन्वेषक कार्लटन श्वेर्ड्ट और एफ. एल. शैफर ने पोलियो विषाणु का क्रिस्टलीकरण किया।
1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 - अफग़़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खऱाब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 - केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
1932- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मेल्विन श्वार्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने लियोन एम. लेडरमैन और जैक स्टीनबर्गर के साथ न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें इलेक्ट्रिक आवेष और वास्तविक द्रव्यमान नहीं होता) पर शोध किया। जिसके लिए उन्हें 1988 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1885- खगोलशास्त्री हैर्लो शैप्ले का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक कोपरनिकस माना जाता है। उन्होंने आकाशगंगा में सूर्य की स्थिति का पता लगाया। (निधन-20 अक्टूबर 1972)
1966- डच भौतिक रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डेबाई का निधन हुआ। द्विधु्रवीय आघूर्ण (डाईपोल मोमेन्ट), एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के कारण उन्हें 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 मार्च 1884)
1930- अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी ओलिवर पेरी हेय का निधन हुआ, जिन्होंने कशेरुकी प्राणियों के जीवाश्मों को एकत्रित किया तथा अध्ययन किया। उन्होंने 1902 में बिब्लियोग्राफी ऐन्ड कैटालॉग ऑफ फॉसिल वर्टीब्रेटा आफ नॉर्थ अमेरिका नामक पुस्तक प्रकाशित की। (जन्म 22 मई 1846)
1941 - पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म हुआ।
1960 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1965 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ।
1879 -ऐडिसन ने इलेक्ट्रिक लैम्प के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
1884-ग्रीनविच मीन टाइम को सार्वभौमिक रूप से अपनाया गया।
1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद को बहिष्कृत कर दिया गया।
1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ब्राउन संशोधन पारित।
1998 - ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
1973 - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म हुआ।
1863 - अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का जन्म हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (निधन-19 जुलाई 1937)
1857-आयरलैण्ड भूविज्ञानी, भौतिकविद् जॉन जॉली का जन्म हुआ, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने ऐडमण्ड हैली के तरीके द्वारा समुद्रों के खारेपन का मापन किया और पत्थरों में रेडियोधर्मी क्षय परीक्षण द्वारा उन्होंने पृथ्वी की आयु 80-90 मिलियन साल बताई। (निधन- 8 दिसम्बर 1933)
1997- अमेरिकी रसायन विज्ञानी अभियंता विक्टर मिल्स का निधन हुआ जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (जन्म-28 मार्च 1897)
1865- ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉन लिन्डले का निधन हुआ, जिन्होंने वनस्पति जगत की एक नए पादप वर्गीकरण प्रणाली का विकास किया।(जन्म 5 फरवरी 1799)
महत्वपूर्ण दिवस-छत्तीसगढ़ दिवस, आंध्र प्रदेश दिवस, कर्नाटक दिवस, केरल दिवस, मध्य प्रदेश दिवस, पंजाब दिवस, हरियाणा दिवस।
1951 -पहली बार ज़ेब्रा क्रॉसिंग बर्कशायर, इंग्लैण्ड में शुरू हुई।
1956-पहली बार दक्षिणी धु्रव क्षेत्र में वायुयान उतरा।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 - हैदराबाद में आयोजित अफ्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 - फिलीस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का संदेह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
2003-मलेशिया में महातिर युग का अंत। आज ही के दिन मलेशिया के प्रधानमंत्री माहातिर मोहम्मद ने 22 साल बाद सत्ता छोड़ी थी।
1875 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ।
1943 - भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ।
1833 -आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।
1975- बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ।
2005 - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का निधन हुआ।
1927- भारतवंशी अमेरिकी भौतिकशास्त्री नरिन्दर सिंह कपाणी का जन्म हुआ, जो फाइबर आप्टिक्स के जनक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कांच के महीन तारों के ज़रिये प्रकाश संचरण की प्रौद्योगिकी को फाइबर आप्टिक्स नाम दिया।
1847 -इटली के भौतिकशास्त्री गैलिलियो फेरारिस का जन्म हुआ, जिन्होंने आप्टिक्स, ध्वनि विज्ञान और इलेक्ट्रो टेकनीक के कई क्षेत्रों में काम किया। इनकी महत्वपूर्ण खोज थी रोटेटिंग चुम्बकीय क्षेत्र। (निधन-7 फरवरी 1897)
1988- डच अमेरिकी भौतिकशास्त्री जॉर्ज यूजीन उह्लेनबेक का निधन हुआ, जिन्होंने सैमुअल ए. गुडस्मिट के साथ स्पिन इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया जो चौथी क्वॉन्टम संख्या है। इसे आधा इन्टीजर माना जाता है। (जन्म-6 दिसम्बर 1900)
1986- अमेरिकी रसायनज्ञ और भौतिकशास्त्री रॉबर्ट सैन्डर्सन मुलिकेन का निधन हुआ, जिन्होंने रासायनिक बन्धों का अध्ययन किया और अणुओं के इलेक्ट्रॉनिक संरचना सम्बन्धित विषय पर आधारभूत कार्य किया। (जन्म 7 जून 1896)
महत्वपूर्ण दिवस- * राष्ट्रीय रिडेडिकेशन दिवस (इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि) ।
1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रांत की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
1971- पहली बार हड्डियों के जोडऩे में विद्युत का इस्तेमाल किया गया।
1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफऱ रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
2005 - आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर ऊंगली उठाई गई।
2005- तीन क्रमवार बम धमाकों ने भारत की राजधानी दिल्ली में 59 जानें ले लें थीं। भारत सरकार का मानना था कि इन धमाकों के पीछे भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिय भारत विरोधी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तोयबा का हाथ है। हमले के चंद दिनों बाद पाकिस्तान स्थित एक चरमपंथी संगठन इस्लामिक इंकलाब महाज़ ने इन हमलों की जि़म्मेदारी ली थी।
1999- ओड़ीसा में चक्रवात ने हज़ारों जानें लीं। 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली हवाओं के साथ आए तूफ़ान के रास्ते में जो कुछ भी पड़ा वो तहस नहस हो गया। इसी दिन साल 1999 में एक चक्रवात आया था जिसने पूर्वी भारत के इस तटीय प्रदेश को झिंझोड़ कर रख दिया था। बहुत सारे इलाकों का सडक़, रेल मार्गों से संपर्क कट गया। एक अनुमान के मुताबिक इस तूफ़ान की वजह से कऱीब दस हज़ार जानें गईं।
1923 - तुर्की में मुसतफ़ा कमाल पाशा के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ वे अतातुर्क के नाम से प्रसिद्ध हुए।
1956 -ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया। मिस्र के राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर की ओर से स्वेज़ नहर के राष्ट्रीयकरण की घोषणा तथा यह जलमार्ग इस्राईली नौकाओं के लिए बंद कर दिए जाने के बाद यह आक्रमण हुआ।
1925- ब्रिटिश गणितज्ञ क्लॉस फ्रेड्रिक रॉथ का जन्म हुआ, जिन्हें 1958 में फील्ड मेडल दिया गया। उन्होंने मुख्य काम संख्या सिद्धांत (नम्बर थ्योरी) में किया।
1784- अंग्रेज़-अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट हाउ का जन्म हुआ, जिन्हें प्रिन्टिंग प्रेस के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। (निधन-4 जनवरी 1833)
1971- स्वीडन के जैव रसायनज्ञ अर्न विल्हेम काउरिन टाइसेलियस का निधन हुआ, जिन्हें इलेक्ट्रोफोरेसिस तथा प्रोटीन और कोलाइड को पृथक करने के नए तरीकों पर कार्य करने के लिए 1948 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 10 अगस्त 1902)
1951 अमेरिकी खगोलशास्त्री रॉबर्ट एटकेन का निधन हुआ, जो बाइनरी स्टार्स (युग्म तारों) पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुल 3 हजार से भी ज़्यादा ऐसे तारे खोजे। (जन्म 31 दिसम्बर 1864)