1800- अंग्रेज़ रसायनज्ञ विलियम निकोल्सन ने पहली बार विद्युतधारा द्वारा रासायनिक अभिक्रिया करायी।
1887- सेल्युलॉइड फोटोग्राफिक फिल्म के लिए रैवेरेन्ड हैनिबल विलिस्टन गुडविन ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
1986 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी धु्रव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया। ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की खऱीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
1921 - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फि़ल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म हुआ।
1903 - अमेरिकी चिकित्सक बेन्जामिन स्पॉक का जन्म हुआ, जो बीसवीं शताब्दी के शिशु देखभाल अधिकारियों में एक थे। उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए किताबें लिखी। उनकी पुस्तक बेबी ऐन्ड चाइल्ड केयर (1946, छठा संस्करण 1992) दुनिया की 42 भाषाओं में छपी तथा उसकी लाखों प्रतियां बिकीं। (निधन-15 मार्च 1998)
1802 - जर्मन रसायनज्ञ और चिकित्सक हेनरी गुस्टाव मैगेनस का जन्म हुआ, जिन्होंने मैग्नस प्रभाव (घूमते सिलण्डर द्वारा खींचने के लिए उत्पादित बल) की खोज की और रसायन विज्ञान में पहले प्लैटिनो-अमोनियम यौगिक का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1870)
1519 -इटली के चित्रकार, मूर्तिकार तथा इंजीनियर लियोनार्डो डा विन्चीका निधन हुआ। वे एक महान इंजीनियर और अन्वेषक थे जिन्होंने कई इमारतें, पुल, नहर आदि का निर्माण किया। और खासकर वे अपने चित्रों मोनालिसा और द लास्ट सपर के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 15 अप्रैल 1452)
1892 -जर्मन रसायनशास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ ऐनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग का आधार रखा। इन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया। (जन्म 8 अप्रैल 1818)
1889- बेयर ने जर्मनी पाउडर रूप में एस्पिरिन की खोज की।
1924- पहली बार अमेरिका के मिशीगन राज्य में आयोडीनयुक्त नमक की बिक्री हुई।
1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढऩे में सफल।
1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
1913 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ।
1919 - भारतीय गायक मन्ना डे का जन्म हुआ।
1932 - भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म हुआ।
1839-फ्रांसीसी रसायनशास्त्री एवं उद्योगपति हिलैर चैर्डोनैट का जन्म हुआ , जिन्होंने सर्वप्रथम रेयॉन का आविष्कार किया। जब पहली बार इसे पेरिस में लोगों को दिखाया गया तो लोगों ने उसे चैर्डोनैट का रेशम कहा।(निधन-12 मार्च 1924)
1852-स्पेन के शरीर क्रिया विज्ञानी सैन्टिएगो रैमन वाय कैयल का जन्म हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ यह बताया कि न्यूरॉन या तंत्रिकाकोशिका, तंत्रिका संरचनाओं की आधारभूत इकाई होते हैं। इन्होंने सूक्ष्मदर्शी की नई तकनीक भी खोजीं। (निधन-17 अक्टूबर 1934)
1991-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी चाल्र्स एल्टन का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक जन्तु पारिस्थितिकी के मूलभूत सिद्धान्त प्रतिपादित किए तथा जानवरों के समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र के बारे में बताया। (जन्म 29 मार्च 1900)
1774 -ब्रिटेन के ऐनाटॉमिस्ट तथा शरीर क्रिया विज्ञानी विलियम हेवसन का निधन हुआ, जिन्होंने खून के जमने की प्रक्रिया को समझाया और फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन को अलग किया। जिन्होंने उसे कॉएगुलेबल लिम्फ कहा। उन्होंने लाल रक्त कणिका के बारे में भी बताया। (जन्म-17 नवम्बर 1739)।
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व श्रमिक दिवस (मई दिवस), महाराष्ट्र दिवस, गुजरात दिवस।
1878- लुई पाश्चर ने बताया कि बीमारियों की वजह सूक्ष्मजीव होते हैं।
1897 - रॉयल इंस्टीट्यूट में जे. जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन के खोज की घोषणा की।
1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढऩे वाले व्यक्ति बने।
1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का नेशनल मैंगनीज अवार्ड प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
2006 - वर्ष 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर जि़ले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया।
1870 -भारत के प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ।
1857- स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया तथा एक खास तरह की मानसिक बीमारी को स्किज़ोफ्रीनिया नाम दिया, जिसे पहले डीमेन्शिया प्रीकॉक्स कहा जाता था। (निधन-15 जुलाई 1939)
1777 -भौतिकशास्त्री कार्ल फ्रेड्रिक गॉस का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने गणित के लगभग हर क्षेत्र की दशा तथा दिशा बदल दी। चुम्बकत्व तथा वैद्युतिकी में इनके योगदान के मद्देनजर इनके नाम पर चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई का नाम गॉस रखा गया है।(निधन- 23 फरवरी 1855)
1777 -जर्मनी के खगोल शास्त्री और गणितज्ञ चार्ल फ्रेडरेक गाओस का जन्म हुआ। उन्हें फ़ीसागोरस जैसे गणितज्ञों की पंक्ति में गिना जाता है। 78 वर्ष की आयु में इस जर्मन विद्वान का निधन हुआ।
1947- अंग्रेज़ जीवाणुविज्ञानी सर ऐल्म्रॉथ ऐडवर्ड राइट का निधन हुआ, जिन्होंने टायफाइड से बचाव हेतु प्रतिरक्षण विकासित किया। इसके अलावा इन्होंने क्षयरोग तथा निमोनिया के टीके भी ईजाद किए। (जन्म 10 अगस्त 1861)
1942 - वनस्पति विज्ञानी जे.सी. आर्थर का निधन हुआ, जिन्होंने परजीवी कवकों (खासकर रस्ट) का अध्ययन किया और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। (जन्म 11 जनवरी 1850).
1813 - जे.एफ. हमेल को रबर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
1994 - स्तनधारी (चूहे) में जैविक घड़ी को नियन्त्रित रखने वाले जीन की खोज से संबंधित लेख साइन्स बाइ साइंटिस्ट पत्रिका में छपा।
1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2008 - ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे। तिब्बत में मार्च 2008 में भडक़ी हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 - भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आंत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
1848 - विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ।
1919 - भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक और सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा खां का जन्म हुआ।
1893 - अमेरिकी वैज्ञानिक हैरॉल्ड यूरे का जन्म हुआ, जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानि हाइड्रोजन के भारी समस्थानिक की खोज के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इसके अलावा इन्होंने 1953 में स्टैनली मिलर के साथ मिलकर धरती के आदिम वातावरण से संबंधित प्रयोग किए। (निधन-5 जनवरी 1981)
1872 -अमेरिकी खगोलशास्त्री फॉरेस्ट रे मुल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने सौरमण्डल के निर्माण पर अध्ययन किया और थॉमस चैम्बर्लिन के साथ सौरमण्डल की उत्पत्ति का ग्रहाणु सिद्धांत विकसित किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1952)
1989 -अमेरिकी औद्योगिक रूपरेखाकार डॉन्लड डेस्की का निधन हुआ, जिन्होंने औद्योगिक रूपरेखन को एक व्यवसाय के रूप में विकसित किया। इन्होंने हंस के गर्दन के आकार वाली स्ट्रीटलाइट का आविष्कार किया जो आज बहुत लोकप्रिय है। (जन्म 23 नवम्बर 1894)
1864 -कनाडा के रसायनज्ञ और भूविज्ञानी अब्राहम (पीनियो) गेस्नर का निधन हुआ, जिन्होंने मिट्टी का तेल निकालने की शुरुआत की। केरोसिन नाम इनका ही दिया हुआ है। उन्हें ज्ञात हुआ कि यह तेल लैम्प या लालटेन में ईंधन के रूप में बहुत उपयोगी है। (जन्म 2 मई 1797)
1555 -जर्मनी के आग्सबर्ग नगर में इसी नाम का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पोप पाल चतुर्थ के नेतृत्व में कैथोलिक धर्मगुरूओं ने पहली बार प्रोटिस्टेन्ट ईसाइयों की स्वतंत्रता को स्वीकार किया। सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि प्रोटिस्टेंट ईसाइयों की जो सम्पत्ति छीन ली गई थी वह उन्हें लौटा दी जाए। इस सम्मेलन में होने वाला समझौता व्यवहारिक नहीं हो सका और प्रोटिस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों के बीच युद्ध इसके बाद भी वर्षों तक चलता रहा।
1919-पहली बार पैराशूट से छलांग लगाई गई।
1926 -भौतिकीविद् इर्विन श्रोएडिन्गर ने पहली बार वेव मैकेनिक्स पद अपने परचे में लिखा।
1945 - इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।
1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फि़क्शन रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
2004 -थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
2008 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोडक़र एक नया इतिहास रचा। मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1929 - भारतीय फि़ल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर और ऑस्कर पुरस्कार विजेता भानु अथैया का जन्म हुआ।
1992 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का निधन हुआ।
1900- डच खगोलशास्त्री जैन हेन्ड्रिक ऊर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने आकाशगंगा के बारे में काफी अध्ययन किया। (निधन- 5 नवम्बर 1992)
1753 -जर्मन रसायनज्ञ फ्रैन्ज़ कार्ल ऐकार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने चुकन्दर से चीनी बनायी तथा 1801 में पोलैण्ड में पहली चीनी मिल खोली। (निधन- 20 अप्रैल 1821)
1999- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आर्थर एल. शॉलोव का निधन हुआ, जिन्हें लेजऱ के विकास, तथा लेजऱ स्पेक्ट्रोस्कोपी विकसित करने के लिए स्वीडन के काइ सीग्बैन तथा अमेरिका के निकोलास ब्लोएम्बर्गन के साथ वर्ष 1981 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 5 मई 1921)।
1828 - लंदन शहर में पहला ज़ूलॉजिकल गार्डन खुला। यह ब्रिटेन का पहला वैज्ञानिक चिडिय़ाघर था।
1970 - हाहनियम (तत्व-105) की खोज की घोषणा की गई।
1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नए पुरस्कार अरिरंग की घोषणा, दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
2005 - टुलुज (फ्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जि़ला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम आधार के साथ नया लोगो पेश किया।
1912 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना ज़ोहरा सहगल का जन्म हुआ।
1875-फ्रांसीसी भौतिकविद् मॉरिस डी ब्रॉग्ली का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों के अध्ययन में काफी योगदान दिया। सन् 1921-22 में उन्होंने अपने भाई लुई के साथ मिलकर बोर के परमाणु माडल पर अध्ययन किया। (निधन-14 जुलाई 1960)
1896 -अमेरिकी रसायनज्ञ वैलेस ह्यूम कैरोथर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने 1935 में नायलॉन की खोज की। यह पहला संश्लेषित पॉलीमर रेशा था जिसे एडिपिक अम्ल तथा हेक्सामिथाइलीनडाइएमीन के संघनन से बनाया गया था। (निधन-29 अप्रैल 1937)
2002 -अमेरिकी महिला रूथ हैन्डलर का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1959 में बार्बी गुडिय़ा का आविष्कार किया। वे 1942 में स्थापित मैटेल कम्पनी की सहसंस्थापक थीं जहां पहले फोटो फ्रेम बनते थे। बाद में वहां खिलौने भी बने और आज उसकी बार्बी गुडिय़ा बच्चों के बीच लोकप्रिय है। (जन्म 4 नवम्बर 1916)
1936-अंग्रेज़ गणितज्ञ कार्ल पियर्सन का निधन हुआ, जो आधुनिक सांख्यिकी के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने जीवविज्ञान, आनुवांशिकता तथा विकास में सांख्यिकी के प्रयोग की पहल की। (जन्म 27 मार्च 1857)
1933 -जर्मनी में भयानक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। इस संगठन की स्थापना हिटलर के सेना कमान्डर हरमैन गोरयंग ने की थी गेशटापू का अर्थ सरकार की गुप्त पुलिस होता है। इस संगठन को बनाने का उददेश्य हिटलर या नाज़ीइज़्म के विरोधियों को पकड़ कर मार डालना था।
1954 -पोलियो के टीके साल्क वैक्सीन का बड़े स्तर पर परीक्षण किया गया। ऐतिहासिक जेनेवा कॉन्फ्रेंस स्वीजऱलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई। जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में एशिया, यूरोप और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने सूदूर क्षेत्र के विषयों और घटनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। जेनेवा कॉन्फ्रेंस 77 दिन के बाद आंशिक सफलता प्राप्त करने के बाद समाप्त हो गयी।
1986 -रूस के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयत्र में हुए विस्फोट से भारी तबाही हुई।
1999 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2004 - ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 - जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया। अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग गंगा केला के रूप में करने का फैसला किया।
1900- भूकम्प विज्ञानी डॉ. चाल्र्स फ्रांसिस रिक्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने साथी बेनो गुटेनबर्ग के साथ मिलकर भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का आविष्कार किया। उनका पैमाना भूकम्प से निकली ऊर्जा को संख्याओं के रूप में अनुमानित करता है। (निधन-30 सितम्बर 1985)
1879-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर ओवेन विलियन्स रिचर्डसन का जन्म हुआ, जिन्हें थर्मोआयनिक परिघटना (गरम धातुओं से इलेक्ट्रॉन के उत्सर्जन की प्रक्रिया) की खोज करने के लिए 1928 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 फरवरी 1959)
1920 - भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास आयंगार रामानुजन का निधन हुआ, जिन्हें अतिज्यामितीय श्रृंखला तथा संख्या सिद्धान्त में इन्होंने पार्टीशन फंक्शन की विशेषताएं खोजीं। उन्होंने 1729 संख्या की विशेषताओं को उजागर किया कि यह वह सबसे छोटी संख्या है, जिसे हम दो घन संख्याओं के जोड़ से दो तरीके में व्यक्त कर सकते हैं। जैसे, 1729 = 13 + 123 = 93 + 103।(जन्म-22 दिसम्बर 1887)
1940-जर्मन औद्योगिक रसायनज्ञ कार्ल बॉश का निधन हुआ, जिन्हें औद्योगिक स्तर पर वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से अमोनिया के उत्पादन करने की राह बनाई। उन्हें 1931 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म-27 अगस्त 1874)।
1953 - नेचर पत्रिका ने वाट्सन और क्रिक द्वारा बताया गया डी.एन.ए. का चित्र छापा।
1959 - एड्स के पहले रोगी की मौत हुई। उसकी मृत्यु का कारण तब अनसुलझा था, पर 1990 में उसके रखे हुए ऊतक नमूनों की जांच से पता चला कि वह एड्स से पीडि़त था।
1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे।
2003 - फिलीस्तीन में नए मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) खऱीदने की प्रक्रिया शुरू की।
1968 - शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का निधन हुआ।
1900 - अमेरिकी वैज्ञानिक वोल्फगैंग पॉली का ऑस्ट्रेलिया में जन्म हुआ, जिन्होंने 1925 में अपवर्जन सिद्धान्त दिया जिसे हम पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त के रूप में जानते हैं। इसके अनुसार एक परमाणु में दो इलेक्ट्रॉन समान क्वान्टम अवस्था में नहीं रह सकते। वर्ष 1925 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 दिसम्बर 1958)
1874 - इटली के अन्वेषक गुग्लिएल्मो मार्कोनी का जन्म हुआ, जो एक भौतिकविद् थे। इन्होंने 1935 में वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो के नाम से जाना जाता है। सन् 1909 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 जुलाई 1937)
1744- स्वीडन के भौतिकविद्, खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ ऐन्डर्स सेल्सियस का निधन हुआ, जो तापमापी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। आज उनका पैमाना सर्वस्वीकृत है और हर प्रकार के वैज्ञानिक कार्यों में काम आता है। (जन्म-27 नवम्बर 1701)
1928-अमेरिका के शुरूआती पायलटों में एक फ्लॉयड बेनेट का निधन हुआ, जिन्होंने 9 मई 1926 को अन्वेषक रिचर्ड ई. बिर्ड की उत्तरी धु्रव के ऊपर पहली सफल उड़ान में पायलट का कार्य किया। (जन्म-25 अक्टूबर 1890)
1888-ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना अन्वेषक जॉर्ज ईस्टमैन के द्वारा की गई।
1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
1997-चीन में जीवाश्म विज्ञानियों के दल ने डायनासोर के कई जीवाश्म खोजे।
1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
1973 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ।
1928 - प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ।
1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ।
2011 -आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ।
1905 - अमेरिकी लेखक तथा संरक्षणविद् रॉबर्ट पॉर्टर ऐलेन का जन्म हुआ, जिन्हें हूपिंग सारसों को बचाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने फ्लेमिंगो को बचाने के लिए एक योजना तैयार करने में मदद की। (निधन-28 जून 1963)
1620-अंग्रेज़ सांख्यिकीविद् जॉन ग्रॉन्ट का जन्म हुआ, जो जनसांख्यिकी के संस्थापक माने जाते हैं। जनसांख्यिकी, सांख्यिकी के आंकड़ों की सहायता से मानव जनसंख्या के अध्ययन का विज्ञान है। (निधन-18 अप्रैल 1674)
1964 - जर्मन जीवाणु वैज्ञानिक और चिकित्सक गेर्हार्ड डोमैक का निधन हुआ, जिन्हें प्रोन्टोसिल (पहले सल्फोनामाइड ड्रग) के प्रतिजैविक प्रभाव बताने के लिए सन् 1939 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-30 अक्टूबर 1895)
1958 - जर्मनी में जन्मे अमेरिकी जन्तु वैज्ञानिक रिचर्ड बेनेडिक्ट गोल्डश्मिट का निधन हुआ, जो अनुवंशिकता में प्रवीण थे। उन्होंने तितलियों के एक्स गुणसूत्रों का अध्ययन किया। (जन्म-12 अप्रैल 1878)
1896- अमेरिका में पहली बार दर्शकों से पैसे लेकर थिएटर में एक फिल्म दिखाई गई।
1981 -पहली बार अमेरिका में एक रोगी में कृत्रिम त्वचा का प्रत्यारोपण किया गया।
1990 - नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना।
1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन।
2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया। अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
1992 - निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार सत्यजित राय का निधन हुआ।
1564 -ब्रिटेन के विश्व विख्यात लेखक और शायर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ। उन्होंने अपना कला जीवन अभिनय से आरंभ किया और फिर ड्रामे भी लिखने लगे उन्होंने कुछ ही समय में इन दोनों क्षेत्रों में बहुत नाम कमा लिया। उनकी रचनाएं अधिकतर साहसिक कार्य और कमेडी पर आधारित थीं। रोमियो ऐंड जूजियट उनकी विश्वविख्यात रचनाओं में है। 52 वर्ष की आयु में शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858- जर्मन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री मैक्स प्लैन्क का जन्म हुआ, जिनके ऊष्मागतिकी (थर्मोडायनामिक्स) तथा श्यामवर्ण विकिरण पर किए गए कार्यों ने उन्हें सन् 1900 में क्वान्टम सिद्धान्त बताने में सहायता की, जिसके कारण उन्हें 1918 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-4 अक्टूबर 1947)
1853 - 1880 में पेरिस पुलिस में अपराधियों की पहचान करने के मुखिया अल्फॉन्स बर्टिलन का जन्म हुआ, जिन्होंने ऐन्थ्रोपोमेट्री नामक एक पहचान प्रणाली विकसित की जिसे बर्टिलन प्रणाली भी कहा गया। प्रणाली भौतिक लक्षणों का अभिलेख रखती थी जिसे सिर की लम्बाई के अनुसार वर्गीकृत कर लिया जाता था।(निधन-13 फरवरी 1914)
1895 -आधुनिक शरीर क्रिया विज्ञान के रचयिता कार्ल फ्रेड्रिक विल्हेम लुडविग का निधन हुआ, जिन्होंने भौतिकी तथा रसायन विज्ञान की सहायता से शरीर की क्रियाविधि पर कार्य किया। (जन्म-29 दिसम्बर 1816)
1960 -जर्मन भौतिकशास्त्री मैक्स वॉन लॉई का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टल में एक्स किरणों के विवर्तन की खोज की जिसके लिए उन्हें 1914 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। इससे वैज्ञानिकों को क्रिस्टल का अध्ययन करने में सहायता मिली और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में भी मदद मिली। (जन्म-9 अक्टूबर 1879)
1823- रॉबर्ट जॉन ट्येर्स द्वारा रोलर स्केट्स का पेटेन्ट कराया गया
1969 - पहला मानव नेत्र प्रत्यारोपण हुआ।
2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3 हजार हताहत।
2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्ऱीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 - दिल्ली के जि़ला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनाई।
1914 -हिन्दी फि़ल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का जन्म हुआ।
1916 - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फि़ल्म निर्माता कानन देवी का जन्म हुआ।
1952 - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का निधन हुआ।
1969 -काकोरी कांड के क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन हुआ।
1904-अमेरिका के सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री जूलियस रॉबर्ट ओपनहीमर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिकी परमाणु बम के निर्माण में सहयोग दिया। उस समय (1943 से 1945 तक) ये लॉस ऐलामॉस प्रयोगशाला के निदेशक थे। (निधन-18 फरवरी 1967)
1891-अंग्रेज़ भू-भौतिकशास्त्री, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ सर हैरॉल्ड जैफरीज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने सौरमंडल के उद्गम के रहस्यों को समझने का प्रयत्न किया और उन्होंने -100 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान पर गैस का पृष्ठ ताप मापा। (निधन-18 मार्च 1989)
1980-जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ स्ट्रॉसमैन का निधन हुआ, जिन्होंने ओटोहॉन, लाइज़ मिएनर के साथ 1938 में यूरेनियम में न्युट्रॉन-प्रेरित विखण्डन की खोज की। इससे परमाणु बम तथा बिजली उत्पादन दोनों में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की राह खुली। (जन्म 22 फरवरी 1902)
1833-अंग्रेज़ यांत्रिक अभियंता और अन्वेषक रिचर्ड ट्रेविथिक का निधन हुआ, जिसने उच्चदाब की भाप का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया और सन् 1803 में विश्व का पहला भाप का रेल इंजन बनाया। (जन्म 13 अप्रैल 1771)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पृथ्वी दिवस, जल संसाधन दिवस।
1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
2008 - हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ। भारत और चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
1830 - ब्रिटिश अन्वेषक जेम्स स्टार्ले का जन्म हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। पहले वे बागवानी का काम करते थे। उन्होंने सिलाई मशीन को और विकसित किया और जोजिय़ा टर्नर के साथ सिलाई मशीन का कारखाना खोला। फिर बाद में वहां साइकिल भी बनने लगीं। (निधन-17 जून 1881)
1889- स्विट्जऱलैण्ड के रसायनशास्त्री पॉल कैरर का जन्म हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी-2 के संघटकों पर अनुसंधान कार्य किया। इसके लिए उन्हें सन् 1937 में सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-18 जून 1971)
1980 - रूसी जैव रसायनज्ञ ऐलेक्ज़ैण्डर ओपैरिन का निधन हुआ, जो रासायनिक पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मालूम करने की कोशिश की कि किस तरह से छोटे-छोटे कार्बनयुक्त या रासायनिक पदार्थों के योग से जटिल कार्बनिक यौगिक बने। (जन्म-18 फरवरी 1894)
सर ऐडवर्ड ऐपलटन
1965 - अंग्रेज़ भौतिकविज्ञानी सर ऐडवर्ड (विक्टर) ऐपलटन का निधन हुआ, जिन्हें आयन मण्डल में ऐपलटन परत की खोज करने के लिए सन् 1947 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1892)
1862 -लुई पाश्चर तथा क्लाउड बर्नार्ड द्वारा पाश्चरीकरण का पहला परीक्षण किया गया।
1940 -पहला अमेरिकी इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप प्रदर्शित किया गया।
1999 - जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ्रीडम से सम्मानित।
2006 - भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 - महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
1911- भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
1970- भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का निधन हुआ।
1928- अंग्रेज़ खगोलशास्त्री और गणितज्ञ गेरॉल्ड स्टैन्ले हॉकिन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि स्टोनहेंज खगोल-विज्ञान की एक अत्यंत प्राचीन बेधशाला थी जहां पर सूर्य, चन्द्र, आदि खगोलीय पिण्डों के उगने और डूबने की स्थिति का अध्ययन किया जाता था। (निधन- 26 मई 2003)
1927-स्विस भौतिक विज्ञानी कार्ल एलेक्स मुलर का जन्म हुआ, जिन्होंने जे. जॉर्ज बेडनॉजऱ् के साथ उच्च ताप पर कुछ पदार्थों में अतिचालकता (सुपरकन्डक्टिविटी) की खोज की जिसके लिए इन दोनों को सन् 1987 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1918 -जर्मन भौतिकशास्त्री फर्डिनैन्ड ब्राउन का निधन हुआ, जिन्हें नोबेल पुरस्कार ग्यूग्लिएमो मार्कोनीके साथ वायरलैस टेलिग्राफी के विकास के लिए 1909 का नोबेल पुरस्कार मिला। ब्राउन कैथोड किरण आसिलोस्कोप के आविष्कारक थे। (जन्म 6 जून 1850)
1919 -अमेरिकी भूविज्ञानी जॉर्ज फर्डिनैन्ड बेकर का निधन हुआ, जिन्होंने खानों के भूविज्ञान पर भौतिक, रासायनिक तथा गणितीय आधार पर अध्ययन किया। उनका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के आन्तरिक भाग का अध्ययन करना था।
1783-वर्तमान वेन्ज़ोएला की राजधानी काराकास में दक्षिणी अमरीका के प्रख्यात राजनीतिज्ञ साइमन बोलिवर का जन्म हुआ। उन्होंने दक्षिणी अमरीका के अनेक क्षेत्रों को स्पेनिश साम्राज्य के चंगुल से स्वतंत्र कराया। बोलिवर ने काराकास की क्रांति में भरपूर भाग लिया और महा कोलंबिया की स्थापना के लिए गठित होने वाली कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति चुने गये तथा कोलंबिया, वेन्ज़ोएला और पनामा को स्वतंत्र कराके इस लक्ष्य को व्यवहारिक बनाया। साइमन बोलिवर, अमरीका को एक फेडरेशन के रूप में देखना चाहते थे किंतु साम्प्रदायिकता के चलते उनका यह सपना पूरा न हो सका और वर्ष 1830 में उनका निधन हो गया।
1892- पहला डुर्या ऑटोमोबाइल उसके निर्माता चाल्र्स ई. डुर्या द्वारा चलाया गया।
1975- भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में भेजा। सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।
1977 - सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
1999 - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
2001 - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
2003 - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2005 - जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप चुने गये।
2007 - द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की। पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। फ्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
1912 - अमेरिकी रसायनज्ञ ग्लेन टी. सीबोर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1940 से 1958 के बीच अपने साथियों से मिलकर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में नौ ट्रान्सयूरेनिक तत्व (प्लूटोनियम से नोबेलियम) बनाए। उन्होंने इस श्रृंखला का नाम ऐक्टिनाइड दिया। (निधन-25 फरवरी 1999)
1880- अमेरिकी भौतिकशास्त्री डब्ल्यू एल ब्रैग का जन्म हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के जरिए क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (निधन-22 जनवरी 1966)
1906 - फ्रांसीसी रसायनज्ञ पियरे क्यूरी का निधन हुआ, जिन्हें उनकी पत्नी मारिया क्यूरी के साथ 1903 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी, तथा दोनों ने मिलकर रेडियम तथा पोलोनियम नामक तत्वों की खोज की। (जन्म-15 मई 1859)
1882 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद चाल्र्स राबर्ट डार्विन का निधन हुआ, जिन्होंने विकासवाद का सिद्धांत दिया तथा विकास के लिए परिवर्तन के प्रमाण दिए जिसे उन्होंने प्राकृतिक चयन कहा। आज हम उसे डार्विनवाद के नाम से जानते हैं। इनकी दो अत्यन्त महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं -आन द ओरिजिन आफ स्पीशीज़ बाइ मीन्स आफ नैचुरल सेलेक्शन (1859) तथा द डीसेन्ट आफ मेन, ऐण्ड सेलेक्शन इन रिलेशन टु सेक्स। (जन्म-12 फरवरी 1809)।
1895 - फ्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ। लुई पास्चर ने पेरिस में आरंभिक शिक्षा पूरी करने के पश्चात पढ़ाना आरंभ किया। सत्ताईस वर्ष की आयु में उन्होंने डाक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्राप्त की और रसायन शास्त्र के प्रोफ़ेसर के रूप में वैज्ञानिक सेवा में लीन हो गए। उन्होंने छूत की बीमारियों और कीटाणुओं से संघर्ष में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित कीं और रोगों के उपचार की पारंपरिक शैली के स्थान पर नई शैली का आधार रखा। फ्रांस सरकार ने 1888 में लुई पास्चर की सेवाओं को सराहते हुए उनके नाम पर पास्चर इंस्टीट्यूट स्थापित किया।
1910 -अमेरिका में पहले रात्रिकालीन विमान ने उड़ान भरी।
1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1997-अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया कि एड्स का विषाणु, कोशिकाओं को भेदता है।
1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ 5 वर्ष के लिए कऱार किया। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए।
1621 - सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ,
1916 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।
1940- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिक जोसफ़ एल. गोल्ड्स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की प्रक्रिया स्पष्ट करने के लिए माइकल एस. ब्राउन के साथ 1985 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1863 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ह्यू लांगबॉर्न कैलेन्डर का जन्म हुआ, जो कैलोरीमेट्री, तापमापन तथा भाप की ऊष्मागतिकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1915 में पहली भाप सारिणी बनाई। वर्ष 1886 में इन्होंने प्लैटिनम प्रतिरोध थर्मामीटर का निर्माण किया। (निधन- 21 जनवरी 1930)
1955 -जर्मन मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन का निधन हुआ। (जन्म-14 मार्च 1879) उन्हें विद्युत-प्रकाश प्रभाव के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। सत्तरह वर्ष की आयु में वह स्वीजऱलैंड के नगर ज़्यूरिख़ में रहने लगे जहां उन्होंने वर्ष 1901 में अपनी शिक्षा पूरी की। आइंस्टाइन ने 11 अप्रैल वर्ष 1905 को अपना प्रसिद्ध सिद्धांत पेश किया जिसमें विज्ञान और प्रकृति के कई प्रसिद्ध और पुराने क़ानूनों को जड़ से निकाल कर फेंका गया । यह सिद्धांत विज्ञान के क्षेत्र में विशेष सापेक्षिकता के सिद्धांत के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1915 में उन्होंने सापेक्षिकता के सिद्धांत का दूसरा भाग पेश किया। वर्ष 1933 में वह एक शोध कार्य के संबंध में अमरीका के दौरे पर थे कि जर्मनी में नाज़ी सरकार सत्ता में पहुंच गई। उन्होंने अपनी आयु का शेष भाग अमरीका में ही व्यतीत किया। अमरीका में आइंस्टाइन के सिद्धांत को आधार बनाकर परमाणु शोध आरंभ किया गया जिसके परिणाम स्वरूप परमाणु बम अस्तित्व में आया।
1882 -ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक सर हेनरी कोल का निधन हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया। ( जन्म-15 जुलाई 1808)
1964 - जेरी मॉक को अकेले विमान से पूरे विश्व की यात्रा करने वाली पहली महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
1967 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सर्वेयर-3 केप कैनेडी से चन्द्रमा के लिए रवाना हुआ।
1995 - पाकिस्तान में बाल मजदूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008- भारत और ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
1941 - भारतीय संत आशाराम बापू का जन्म हुआ।
1961 - भारत के बिलियड्र्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ।
1859 - र पुरुष और प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे का निधन हुआ।
1975- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ।
1880 - टेन के पुरातत्वविद् सर (चाल्र्स) लियोनार्ड वुली का जन्म हुआ, जिन्होंने प्राचीन मेसोपोटामिया की सभ्यता की जानकारी को और विकसित किया। उन्होंने मशहूर सुमेरियन शहर की खोज की तथा कई राजाओं के मकबरों को खोज निकाला। (निधन-20 फरवरी 1960)
1899- अंग्रेज़ कीट विज्ञानी सर विंसेन्ट (ब्रायन) विगल्सवर्थ का जन्म हुआ, जो कीटों के शरीर क्रिया विज्ञान का अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। खासकर वे कीटों की वृद्धि में हार्मोन का महत्व बताने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-11 फरवरी 1994)
1942-फ्रांस के भौतिकशास्त्री जीन बैप्टिस्ट पेरिन का निधन हुआ, जिन्होंने द्रव में घुले सूक्ष्म कणों की ब्राउनियन गति का अध्ययन किया। उन्हें परमाणु तथा ऐवोगैड्रो संख्या पर कार्य करने के लिए वर्ष 1926 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-30 सितम्बर 1870)
1790-अमेरिकी मुद्रक, लेखक, अन्वेषक तथा वैज्ञानिक बेन्जामिन फ्रैन्कलिन का निधन हुआ, वे विद्युत पर किए अपने प्रयोगों तथा सिद्धान्तों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक प्रकार के स्टोव, तडि़तचालक तथा बाइफोकल चश्मे का आविष्कार किया। (जन्म-17 जनवरी 1706)
1882 - सैल्विन कैलोग द्वारा स्टोव का पेटेन्ट कराया गया।
1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
1956 -सौरऊर्जा से चलने वाले रेडियो का आविष्कार हुआ।
1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्िलका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
2002 - दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 - भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।
2008 - लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
1966 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुुआ।
2011 - महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ।
1867 - अमेरिकी अन्वेषक विल्बर राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ओरविल राइट के साथ मिलकर पहले वायुयान फ्लायर का आविष्कार किया। (निधन-30 मई 1912)
1728- ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद् जोजफ़ ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाइऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, और गुप्त ऊष्मा (लेटेन्ट हीट) पर काम किया। (निधन- 10 नवम्बर 1799)
1958-अंग्रेज़ वैज्ञानिक रोज़लिन्ड फ्रैंकलिन का निधन हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स किरणों के विवर्तन से फोटोग्राफ खींचे। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना द्विवलायाकार (डबल हेलिक्स) बताई। (जन्म-25 जुलाई 1920)
1961- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक कार्ल आइवर होवलैण्ड का निधन हुआ, जिन्होंने संचार तथा सामाजिक दृष्टिकोण और विश्वास में परिवर्तन के परस्पर संबंधों का अध्ययन किया। (जन्म-12 जून 1912)
1854 -न्यूयॉर्क में कीट विज्ञान के लिए अनुसंधान करने की शुरूआत हुई।
1941-आइगर आइवर सिकास्र्की ने एक घण्टे के लिए विमान से उड़ान भरी।
1992-संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को ज़ब्त कर लिया।
1994 - भारत सहित 109 देशों द्वारा गैट समझौते की स्वीकृति। मोरक्को में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सन 1995 से इस संगठन ने अपना कार्य आरंभ किया।
1998 - थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ्रैडरिक लेंज का निधन।
1999 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
2003 - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
2004 - राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गई।
2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
1452 - इटली के चित्रकार, मूर्तिकार तथा इंजीनियर लियोनार्डो दा विन्ची का जन्म हुआ। वे एक महान इंजीनियर और अन्वेषक थे जिन्होंने कई इमारतें, पुल, नहर आदि का निर्माण किया। खास कर के वे अपने चित्रों मोनालिसा और द लास्ट सपर के लिए विश्व विख्यात हैं। (निधन-2 मई 1519)
1874 -अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक और आनुवंशिकविद् जॉर्ज हैरीसन शल का जन्म हुआ, जो संकर मक्के के जनक के रूप में जाने जाते हैं। इनके अनुसंधान से मक्के की पैदावार दुगुनी हो गई। (निधन-28 सितम्बर 1954)
1873-नॉर्वेजियन खगोलशास्त्री तथा भौतिकविद् क्रिस्टोफर हैन्सटीन का निधन हुआ, जो भूचुम्बकत्व पर किए अपने अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-26 सितम्बर 1784)
1993 -कनाडा के भू भौतिकशास्त्री जे ट्यूज़ो विल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने महाद्वीपों की संरचनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्लेट टेक्टॉनिक्स पर काम किया। 1960 में इन्होंने महाद्वीपीय या समुद्रीय बड़े बड़े भूभागों के लिए प्लेट शब्द का इस्तेमाल किया। (जन्म-24 अक्टूबर 1908)
1731 -ब्रिटिश दार्शनिक और भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ्रांस में जन्म हुआ। उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्ति के पश्चात भौतिकशास्त्र रसायनशास्त्र आदि विषयों की शिक्षा दी। उन्होंने पहली बार यह प्रमाणित किया कि हाइड्रोजन , प्राकृतिक हवा से हल्का होता है और जिस किसी वस्तु में हाइड्रोजन गैस भर दी जाए वो उड़ सकती है। सन 1810 ईसवी में उनका निधन हुआ।
1956 -पहले व्यावसायिक श्वेत-श्याम वीडियो रिकॉर्डर का आविष्कार हुआ।
1961-अमेरिका में मानव निर्मित तत्व, लॉरेन्शियम (परमाणु संख्या 103) का आविष्कार हुआ।
1995 - यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच स्टार्ट-2 परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला। 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
1922 - भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक उस्ताद अली अकबर खान का जन्म हुआ।
1629 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश के तरंग सिद्धान्त की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (निधन- 8 जुलाई 1695)
1927-अमेरिकी रसायनज्ञ ऐलेन मैक्डियरमिड का जन्म हुआ, जिन्हें दीर्घ जटिल यौगिकों (पॉलीमर) के आविष्कार तथा विकास में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें ऐलन हीगर तथा हिडेकी शिराकावा के साथ 2000 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-7 फरवरी 2007)
1964-अमेरिकी जीवविज्ञानी रैचेल लुइ कार्सन का निधन हुआ, जिन्होंने पर्यावरण प्रदूषण और समुद्र के प्राकृतिक इतिहास पर अनेक लेख लिखे। उन्होंने अपनी पुस्तक साइलेन्ट स्प्रिंग (1962) में कीटनाशकों के ज्यादा प्रयोग से होने वाले प्रभाव बताए तथा लोगों को जागरूक करने की अपील की। (जन्म-27 मई 1907)
1962 -महान भारतीय इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ, जिन्होंने अपने अभियान्त्रिक कौशल कावेरी नदी पर बांध का निर्माण किया तथा बाढ़-रोधी तंत्र विकसित किया। उनके जन्म दिन 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। (जन्म 15 सितम्बर 1860)।
1919 - जालियांवाला बाग़ हत्याकांड। अंग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए। बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा चाइल्ड राइट वल्र्डसाइट संगठन का गठन।
2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1973 - फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।
1772-अमेरिकी घड़ी निर्माता इलाइ टेरी का जन्म हुआ, जिन्होंने बड़ी मात्रा में घडिय़ों का आविष्कार किया। घड़ी के निर्माण के लिए उन्हें पहला पेटेन्ट 1802 में प्राप्त हुआ। (निधन-26 फरवरी 1852)
1941- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिकविद् माइकल स्टुअर्ट ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की महत्वपूर्ण कड़ी खोजने के लिए जोजफ़ एल. गोल्ड्स्टीन के साथ 1958 में चिकित्सा- शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1925 अमेरिकी अन्वेषक ऐल्वुड हेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक गैसोलीन से चलने वाले पहले ऑटोमोबाइल का निर्माण किया। वर्ष 1893 में इन्होंने एक गैसोलीन इंजन खरीदा जिससे उन्होंने बिना घोड़े वाला एक रथ बनाया। (जन्म-14 अक्टूबर 1857)
2008- वैज्ञानिक जॉन आर्किबैल्ड व्हीलर का निधन हुआ, जो पहले अमेरिकी भौतिकशास्त्री थे जिन्होंने परमाणु बम के सैद्धान्तिक विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 जुलाई 1911)
महत्वपूर्ण दिवस- जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस, खालसा पंथ स्थापना दिवस।
1861 -अमरीका का गृह युद्ध आरंभ हुआ था जब दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफऱसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आरंभ कर दिया । दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिकृत राज्यों की तुलना में काफ़ी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा के अंत की मांग कर रहे थे। चार वर्षों तक चले भीषण संघर्ष के बाद परिसंघ की हार के साथ इस लड़ाई का अंत हुआ था यद्यपि दास प्रथा को पूरे देश में ग़ैर-क़ानूनी घोषित कर दिया गया था।
1945 - अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।
1955 -साल्क के पोलियो के टीके के कार्य की घोषणा हुई और बताया गया कि यह सुरक्षित है।
1961-मनुष्य पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा और उसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। रुस के अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरीन ने आज के दिन वोस्टॉक अंतरिक्ष यान से 89 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाया। इस प्रकार अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक बड़ी उन्नति हुई। सन 1968 ईसवी में जब वे ख्याति के शिखर पर थे रुस के एक वरिष्ठ अंतरिक्ष अधिकारी के साथ एक वायु दुर्घटना में मारे गये। यूरी गैगरीन के सम्मान में 12 अप्रैल के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है।
1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को खऱीदा।
2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
1917 - वीनू मांकड़ - भारत के महान क्रिकेट खिलाडिय़ों में से एक हैं, इनका नाम विश्व के महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1236 - दिल्ली के शासक रहा इल्तुतमिश का निधन।
1884- जर्मन जैव रसायनज्ञ ओटो फ्रिट्ज़ मेयरहॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें मांसपेशियों में होने वाले उपापचय की अभिक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए आर्किबेल्ड वी. हिल के साथ 1922 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
1748-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक ऐन्टॉन लॉरेन्ट डि जस्यू का जन्म हुआ, जिनके सिद्धांतों से प्राकृतिक वर्गीकरण प्रणाली की स्थापना हुई। इन्होंने वर्गीकरण की अपनी एक प्राकृतिक प्रणाली बताई जिसमें उन्होंने 15 वर्ग (क्लासेस), तथा 100 कुलों (फैमिलीज़) को वर्गीकृत किया। (निधन- 17 सितम्बर 1836)
1997- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ जॉर्ज वाल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने दृष्टि के रसायन विज्ञान पर कार्य किया। दृष्टि के जैवरासायनिक विज्ञान पर कार्य करते हुए उन्होंने रैटिना में विटामिन-ए के प्रभाव को उजागर किया। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
1896-जर्मन इंजीनियर एवं पुरातत्वविद् कार्ल ह्यूमैन का निधन हुआ, जिन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहरों का उत्खनन किया। इन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहर मैग्नेशिया को भी खोजा, तथा आज के तुर्की के कुछ हिस्सों मे भी कई प्राचीन शहरों का उत्खनन किया। (जन्म-4 जनवरी 1839)।
1970 -अपोलो-13 अमेरिका के केप कैनेवेरल से चन्द्रमा की ओर रवाना हुआ।
1999 - फिलीपींस की सरकार द्वारा एक स्कूल गोद लो की अनोखी घोषणा।
2002 - चीन में मैच (फ़ुटबाल) फि़क्सिंग के आरोप में रेफऱी गिरफ़्तार।
2003 - पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप क्रिकेट चैम्पियनशिप जीता।
2004 - इस्लामाबाद में भारत के गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
2008- सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की। स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
1827 -भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रांतिकारी ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म हुआ।
1869 - महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ।
1904 -भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ।
2010 - वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन हुआ।
1977 - साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ।
2009 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
1755 - अंग्रेज़ चिकित्सक, जेम्स पार्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने तंत्रिकापेशीय बीमारी के बारे में बताया जिसे आज पार्किन्सन रोग के नाम से जाना जाता है। इस रोग में मरीज की गति धीमी पड़ जाती है, शरीर के किसी हिस्से में थरथराहट होने लगती है। हाथ-पैर में कुछ अकडऩ-सी हो जाती है। (निधन-21 दिसम्बर 1824)
1899 - अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ पर्सी एल. जूलियन का जन्म हुआ, जिसने कॉर्टीसोन हार्मोन तथा सोयाबीन के रासायनिक यौगिकों के संश्लेषण सहित करीब सौ के करीब पेटेन्ट अपने नाम कराए। उन्होंने पेड़ों से प्राप्त हार्मोन तथा विटामिन पर काम किया। (निधन-19 अप्रैल 1975)
2005- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ मॉरिस आर. हिलमैन का निधन हुआ, जिन्होंने कई बीमारियों के टीकों का निर्माण किया। इनमें कण्ठमाला का रोग, खसरा, चेचक, हेपेटाइटिस (ए.,बी.) निमोनिया और इंफ्लुएन्ज़ा आदि बीमारियां शामिल हैं। (जन्म-30 अगस्त 1919)
1948-अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ओर्पन बॉवर का निधन हुआ, जिनकी प्राथमिक ज़मीनी पौधों तथा फर्न पर अनुसंधान किया। वे खासकर इन पौधों के उद्गम और विकास पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। ( जन्म-4 नवम्बर 1855)।
1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिफऱ् दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1944- डॉ. रॉबर्ट बन्र्स वुडवर्ड तथा विलियम वॉन एगर्स द्वारा पहली संश्लेषित कुनैन तैयार की गयी।
1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।
2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2007 - अमेरिका के चाल्र्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
1894 - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ।
1952 - राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र नारायण राणे का जन्म हुआ।
1995 - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई का जन्म हुआ।
1927- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ मार्शल वॉरेन नीरेनबर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने रॉबर्ट विलियम हॉले और हरगोविन्द खुराना के साथ जेनेटिक कोड के गूढ़ रहस्य उजागर किए। इसके लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को वर्ष 1968 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
1775- जर्मन चिकित्सक सैम्युअल हैनमेन का जन्म हुआ, जिन्होंने होम्योपैथी नामक नई चिकित्सा पद्धति की स्थापना की। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे तांबे की खान के निकट के एक गांव में अपना दवाखाना चला रहे थे। वहीं उन्होंने होम्योपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। (निधन-2 जुलाई 1843)
1992- ब्रिटेन के रसायनशास्त्री पीटर डेनिस मिशेल का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि किस प्रकार ए.डी.पी. (ऐडीनोसाइन डाइफॉस्फेट) ऊर्जायुक्त यौगिक ए.टी.पी. (ऐडीनोसाइन ट्राइफॉस्फेट) में परिवर्तित होता है। (जन्म-29 सितम्बर 1920)
1949 - भारतीय पुरावनस्पति वैज्ञानिक बीरबल साहनी का निधन हुआ, जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के जीवाश्मों का अध्ययन किया। साथ ही साथ उन्होंने भूविज्ञान पर भी काम किया। उन्होंने भारत में पुरावनस्पतिविज्ञान की नींव रखी और लखनऊ में पुरावनस्पतिविज्ञान केन्द्र की स्थापना की जिसका नाम बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञानसंस्थान है।(जन्म-14 नवम्बर 1891)
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गई।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफि़ले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चाल्र्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि की। नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जि़ला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
1886 -जर्मन वैज्ञानिक डॉ. कार्ल गैसनर को शुष्क सेल ईजाद करने के लिए जर्मन पेटेन्ट जारी किया गया।
1857 - भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फांसी दी गई।
1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
1950 - भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
1953-पहली त्रिआयामी फिल्म मैन इन द डार्क न्यूयॉर्क के ग्लोब थिएटर में प्रदर्शित हुई।
1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वल्र्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने यहां सिखों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
1924 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।
1894 - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।
2008 - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का निधन हुआ।
1818 - जर्मन रसायन शास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ एनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग की नींव पड़ी। उन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया। (निधन-2 मई 1892)
1911- अमेरिकन जीव रसायनज्ञ मेल्विन कैल्विन का जन्म हुआ, जिन्होंने उस प्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया जिसके द्वारा कार्बन डाईआक्साइड हरे पौधों में सम्मिलित होती है। इस कार्य के लिए उन्हें सन् 1961 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।(निधन-8 जनवरी 1997)
1860- फ्रांसीसी जीव विज्ञानी और कोशिका विज्ञानी फेलिक्स डुजार्डिन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रोटोज़ोआ तथा अकशेरुकीय प्राणियों के वर्गीकरण का अध्ययन किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि एक कोशिकीय जीवों को एक अलग वर्ग में रखा जाना चाहिए, जिसे उन्होंने राइज़ोपोडा कहा। (जन्म-5 अप्रैल 1801)
1984 -रूसी भौतिकशास्त्री पायट्र लियोनिडोविच कपिट्सा का निधन हुआ, जिन्हें अल्पतापमान भौतिकी तथा मूलभूत उच्चचुम्बकीय क्षेत्र पर अनुसंधान करने के लिए 1978 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 जुलाई 1894)।