Today's Picture

अब हेलमेट नापता है तापमान
27-Jul-2020 11:51 AM
अब हेलमेट नापता है तापमान

मुम्बई में भारतीय जैन संघटना नामक संस्था के स्वास्थ्य स्वंयसेवक एक सुरक्षा हेलमेट लगाए हुए। यह स्मार्ट हेलमेट थर्मोस्कैन सेंसर से लैस है, और यह सामने वाले व्यक्ति के शरीर का टेम्प्रेचर अपने आप लेते चलता है। मुम्बई और हिन्दुस्तान में कोरोना के मामलों में कमी कोई आसार नहीं है, और ऐसे में सावधानी बरतना ही अकेला तरीका है इसकी सबसे अधिक जरूरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को है। ये स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों का तापमान जांच रहे हैं, और ऐसे में यह हेलमेट बहुत मददगार साबित हो रहा है। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी