Today's Picture

कोरोना की मेहरबानी से अब शादी मुमकिन..!
04-Aug-2020 12:26 PM
कोरोना की मेहरबानी से अब शादी मुमकिन..!

राजस्थान के अलवर के रहने वाले 85 साल के शिवचरण यादव 10वीं पास होने के जुनून के लिए जाने जाते हैं. इस साल उनका ये जुनून पूरा भी हो गया. इन्होंने शपथ ली थी कि ये जब तक 10वीं पास नहीं करेंगे तब तक शादी नहीं करेंगे. इस बार कोरोना की वजह से बगैर परीक्षा दिए वह पास हो गए हैं. 48 बार फेल होने वाले शिवचरण इस साल 10वीं पास हो गए. अलवर जिले के रहने वाले शिवचरण राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन के लिए एक मिसाल हैं. (twitter and newspapers) 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी