Today's Picture

आत्मविश्वास देख कॉलेज में दाखिला
04-Aug-2020 2:45 PM
आत्मविश्वास देख कॉलेज में दाखिला

फुटपाथ पर रहने वाली और सडक़ की रौशनी में पढक़र मैट्रिक पास करने वाली एक गरीब लडक़ी को मुम्बई के एक बड़े कॉलेज ने दाखिले का प्रस्ताव दिया है। अश्मा शेख को उसकी खबर बाहर आने पर कई जगहों से प्रस्ताव मिले हैं। बहुत से लोग उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहते हैं, और चर्चगेट के केसी कॉलेज ने उसे कला संकाय में दाखिला देने का प्रस्ताव दिया है। प्रिंसिपल ने उससे बात की, और उसका आत्मविश्वास देखकर उन्होंने उसे कॉलेज में जगह देना तय किया है। उसका हौसला बढ़ाने के लिए मुम्बई के विधायक प्रताप सरनाईक ने उसे पार्टटाईम काम देने का प्रस्ताव भी रखा है। (टाईम्स ऑफ इंडिया)


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी