Today's Picture

पिता के जन्मदिन पर...
20-Aug-2020 5:56 PM
पिता के जन्मदिन पर...

प्रियंका गांधी ने आज शाम अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे पिता राजीव गांधी के बगल बैठकर बहुत से तिरंगे झंडे हाथ में थामे हुए हैं। यह तस्वीर राजीव के प्रधानमंत्री बनने के पहले की लगती है। आज अपने पिता के जन्मदिन पर उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की है, और लिखा है कि वे हमेशा उन्हें याद करती हैं। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी