Today's Picture

जन्मदिन पर भूपेश ने कहा- आपका शुक्रिया, मेरी अंर्धांगिनी
23-Aug-2020 1:28 PM
जन्मदिन पर भूपेश ने कहा- आपका शुक्रिया, मेरी अंर्धांगिनी

आज अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- आज ढेरों शुभकामनाएं मिलीं, पर उन सबसे खास मेरी जीवनसंगिनी की प्यार भरी शुभकामनाएं रहीं। मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया, मेरी अंर्धांगिनी मुक्तेश्वरीजी... 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी