Today's Picture

बाघ दिवस फोटोग्राफी, सत्य प्रकाश विजेता
28-Aug-2020 12:48 PM
बाघ दिवस फोटोग्राफी, सत्य प्रकाश विजेता

बिलासपुर के कानन पेंडारी जू द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर 29 जुलाई को आयोजित ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम सत्य प्रकाश पांडे, द्वितीय शशांक पांडे, तृतीय जीवन चेलक तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए रजनीश मेहता के फोटोग्राफ को चयनित किया गया है। प्राप्त 285 प्रविष्टियों का अवलोकन मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) बिलासपुर तथा वन मंडल अधिकारी बिलासपुर द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी