Today's Picture

पढ़े-लिखे प्रदेश की लाइब्रेरी...
10-Sep-2020 1:05 PM
पढ़े-लिखे प्रदेश की लाइब्रेरी...

केरल पढ़े-लिखे लोगों का प्रदेश है। साक्षरता में यह प्रदेश हिन्दुस्तान में सबसे आगे है। ऐसे में कन्नूर जिले के एक कस्बे में 50 बरस पुरानी एक लाइब्रेरी, लाल बहादुर ग्रंथालयम की इमारत को जब यह ताजा शक्ल दी गई, तो इसने और अधिक लोगों को आकर्षित किया। यह लाइब्रेरी 1967 में एक स्वतंत्रता सेनानी शुरू की थी जो किराए की इमारत में चलती थी, अब डेढ़ बरस पहले लाइब्रेरी की अपनी बिल्डिंग इस तरह से बनी तो इसमें सदस्यता भी एकदम से बढ़ गई।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी