Today's Picture

खिड़कियों पर लिखी मोहब्बत
15-Feb-2021 1:57 PM
खिड़कियों पर लिखी मोहब्बत

‘छत्तीसगढ़’ न्यूज डेस्क
दीवारों पर मोहब्बत लिखना हिन्दुस्तान में बड़ा आम है। लेकिन हिन्दुस्तानी मूल की अमरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को एक ऐसा दफ्तर मिला है जिसकी खिड़कियों पर ऐसी ही दास्तान लिखी गई थी। अभी जब अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन कमला हैरिस के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें पुरानी यादों ने घेर लिया। राष्ट्रपति बराक ओबामा के वक्त जो बाइडन उनके उपराष्ट्रपति थे, और इसी दफ्तर में बैठते थे जहां आज कमला हैरिस बैठती हैं। उन्होंने खिड़कियों का पर्दा हटाकर कमला हैरिस को बताया कि 2009 में वेलेंटाइन डे पर जिल बाइडन ने किस तरह आकर खिड़कियों के शीशों पर यह लिख दिया था- जो को जिल से मोहब्बत है। (तस्वीर कमला हैरिस के फेसबुक पेज से)

 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी