Today's Picture

उठक-बैठक करा चेतावनी देकर छोड़ा
04-Apr-2021 9:27 PM
उठक-बैठक करा चेतावनी  देकर छोड़ा

राजधानी के जयस्तंभ चौक पर निगम की महिला टीम बिना मास्क पहने लोगों से  पूरी सक्रियता के साथ  जुर्माना वसूली में लगी हैं। ये महिलाएं बिना मास्क पहने कार में सफर करने और सडक़ किनारे पैदल चलने वालों से भी कड़ाई के साथ जुर्माना वसूल रही है। आज इस चौक पर टीम ने एक युवक को बिना मास्क  पहने पैदल चलते हुए पकड़ लिया। उससे 5 सौ रूपए जुर्माने की मांग की, तो युवक ने कहा-उसके पास एक भी रूपए नहीं है। ऐसे में टीम की महिलाओं ने संबंधित युवक को उठक-बैठक करा चेतावनी देकर छोड़ दिया। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी