Today's Picture

बेघर गरीबों का गुजारा कैसे
10-Apr-2021 11:19 PM
बेघर गरीबों का गुजारा कैसे

एक साथ पूरा बाजार दस दिन के लिए बंद होने से उन लोगों की हालत खराब हो गई है जो कि बाजार के इलाकों में मांगकर गुजारा करते थे। उन्हें कुछ देने वाले न दुकानदार वहां हैं, और न ही आते-जाते ग्राहक ही रह गए हैं। उनके लिए अभी तक तो प्रशासन का भी कोई इंतजाम नहीं है, और अपने घरों में बैठे हुए लोग भी ऐसे बेघर गरीब लोगों की मदद को आ नहीं सकते। प्रशासन की इजाजत से सामाजिक संगठनों को ही कुछ करना होगा। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी