Today's Picture

रंग बदलने में माहिर, अपनों संग ऐसे भी मिलते हैं...
21-May-2021 1:49 PM
रंग बदलने में माहिर, अपनों संग ऐसे भी मिलते हैं...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई।
रंग बदलने में माहिर माने जाने वाले गिरगिट लॉकडाउन में सूनी सडक़ों में उतरकर अठखेलियां करते आपसी सौहाद्र्र का परिचय दे रहे हैं। गिरगिट की खासियत होती है कि शिकार करने के लिए वह अपने रंग बदलने के स्वाभाविक गुण को शस्त्र के रूप में इस्तेमाल करता है, लेकिन बात जब अपने किसी साथी से मिलने की हो, तो वह आपस में गले लगाने में तत्पर भी रहते हैं। हमारे फोटोग्राफर अभिषेक यादव ने दो गिरगिट को आपस में गले लगते जैसे दृश्य के साथ अपने कैमरे में कैद किया। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी