Today's Picture

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सायकल रैली
09-Jun-2021 4:06 PM
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सायकल रैली

रायपुर, 9 जून। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में सायकल रैली निकली। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एक बोतल में पेट्रोल और दूसरे बोतल में डीजल गले में लटकाए रहे। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’  

 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी