Today's Picture

तूफ़ान और पानी के बीच भी...
27-Sep-2021 12:49 PM
तूफ़ान और पानी के बीच भी...

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सुंदरबन के इलाके में एक आशा कार्यकर्ता पल्स पोलियो का टीका देने के लिए पानी में भी घूम रही है. वहां तूफान के पानी के बीच लोग अपने बच्चों को इस तरह टीका लगवाने के लिए ला रहे हैं. ऐसी समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही देश में टीकाकरण हो पा रहा है। यह तस्वीर और जानकारी फेसबुक से


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी