Today's Picture

बंगाल की जागरूक दुर्गा
09-Oct-2021 1:09 PM
बंगाल की जागरूक दुर्गा

बंगाल के प्रमुख धार्मिक आयोजनों और सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता का पुराना रिश्ता रहा है। परंपरागत दुर्गा प्रतिमाओं को भी वहां पर राजनीतिक चेतना के साथ जोड़कर बनाया जाता है। इस बार कोलकाता के बारिशा क्लब की दुर्गा, एक डिटेंशन सेंटर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई महिला की है, जिसे दुर्गा की तरह दिखाया गया है, और केंद्र सरकार के एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप)  कानून का विरोध किया गया है।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी