Today's Picture

आ गये हमर पहुना ...
08-Nov-2021 12:42 PM
आ गये हमर पहुना ...

Greylag goose जिसे हिंदी में सोना हंस भी कहा जाता है। यह पक्षी विश्व में सबसे ऊंचाई पर उड़ने वाले तीसरे नंबर के पक्षी बार हेडेड गूज़ के परिवार से है। करीब 81 से 90 सेंटीमीटर आकार का यह पक्षी पिछले चार वर्षों से छत्तीसगढ़ के जांजगीर निवासी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और बर्ड वाचर कुमार सिंह के कैमरे में कैद हो रहा है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर इलाके में इस विदेशी परिन्दें की दस्तक अक्टूबर माह अंत तक हो जाती है जो माह फरवरी तक क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में दिखाई पड़ती है। वैसे छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों में भी इनको देखा गया है। मगर 'ई बर्ड्स' की अधिकृत और ऑफिसियल साइट पर इस पक्षी का छत्तीसगढ़ में स्टेटस देखें तो केवल तीन लोगों ने अब तक इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया है जिसमें कुमार सिंह और सत्यप्रकाश पांडेय का नाम दर्ज है।

अपने आप में बेहद ख़ास Greylag goose की चोंच गुलाबी, पुठ्ठे का रंग स्लेटी और पैर ग्रे रंग का होता है। यह पक्षी बड़ी झील, घास वाले मैदान और दलदली भूमि के पास रहना पसंद करते हैं। इस पक्षी का फैलाव व्यापक है, यूरोप और एशिया में इसकी सीमा के उत्तर से यह पक्षी गर्म स्थानों में सर्दी बिताने के लिए दक्षिण की ओर पलायन करते हैं। मध्य भारत से पूर्वी मणिपुर, चिल्का और श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों में विंटर में माइग्रेट करते हैं। पिछले दिनों (6 नवम्बर 21) वाइल्डलाइफ फोटो जर्नलिस्ट सत्यप्रकाश पांडेय ने यह तस्वीर जांजगीर में खींची है। (तस्वीर और जानकारी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा।)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news