Today's Picture

प्रतीक्षा की जिंदगी एक मिसाल
04-Jul-2022 2:02 PM
प्रतीक्षा की जिंदगी एक मिसाल

पुणे की रहने वाली प्रतीक्षा तोंडवलकर अभी स्टेट बैंक में एजीएम हैं। सहायक महाप्रबंधक की कुर्सी पर पहुंचने वाली प्रतीक्षा की जिंदगी लोगों के लिए एक मिसाल है। बीस बरस की उम्र में वे विधवा हो गईं, और उन्हें स्टेट बैंक में फर्श साफ करने का सफाई कर्मचारी का काम मिला। लेकिन काम करते-करते उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी, और इसी बैंक में वे क्लर्क बनीं, फिर ट्रेनी अफसर बनीं, और फिर मेहनत और प्रमोशन से वे अब एजीएम बनी हैं।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी