Today's Picture

कांवर यात्रा
05-Aug-2022 2:26 PM
कांवर यात्रा

सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार सुबह गुढिय़ारी से महादेव घाट के निकली कांवर यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले बघेल, विधायक विकास उपाध्याय के साथ मारूति मंगलम परिसर में हुई पूजा में भी बैठे। सीएम ने गुढिय़ारी के मच्छी तालाब मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  तस्वीर/ ‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी