Today's Picture

गोटीबाजों का नहीं दिमागवालों का खेल​
20-Sep-2022 4:18 PM
गोटीबाजों का नहीं दिमागवालों का खेल​

राजधानी में सीएम ट्राफी शतरंज (चेस) स्पर्धा शुरू हो गई है। किवदंति है कि, शतरंज के खिलाडिय़ों को गोटीबाज कहा जाता है, लेकिन यह चंचल मन नहीं स्थिर मन दिमाग वालों का खेल है। राजधानी में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा, हमारे नन्हें बच्चों को बड़ा मंच दे रहा है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी