Today's Picture

भारत जोड़ो संकल्प...
21-Nov-2022 4:37 PM
भारत जोड़ो संकल्प...

रायपुर, 21 नवम्बर।  युवा कांग्रेस के भारत जोड़ो संकल्प समारोह में हुए सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीवी श्रीनिवास विशेष अथिति थे। और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और युवा के सभी पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी